iPhone X दो हफ्ते नदी में पड़ा रहा फिर भी नहीं आई कोई दिक्कत

ऐप्पल का 'सबसे महंगा' iPhone X पिछले साल लॉन्च हुआ था, जिसमें कंपनी ने पानी और धूल से बचाने के लिए...

iPhone X दो हफ्ते नदी में पड़ा रहा फिर भी नहीं आई कोई दिक्कत

iPhone X दो हफ्ते नदी में पड़ा रहा...

ख़ास बातें
  • ऐप्पल का 'सबसे महंगा' iPhone X पानी में दो हफ्ते 'बचा' रह गया
  • आईपी67 रेटिंग के दम पर फोन में नहीं आई कोई भी खराबी
  • नदी के गोताखोर ने ने स्मार्टफोन को खोजकर मालिक के हवाले किया
विज्ञापन
ऐप्पल का 'सबसे महंगा' iPhone X पिछले साल लॉन्च हुआ था, जिसमें कंपनी ने पानी और धूल से बचाने के लिए आईपी67 रेटिंग दी थी। इसका दावा था कि iPhone X 30 मिनट तक 1 मीटर गहरे पानी में बिना किसी खराबी के रह सकता है। दिलचस्प बात है कि एक मामले में iPhone X दो हफ्ते तक पानी में रहा लेकिन फिर भी यह 'बच' गया। नदी के गोताखोर ने ने स्मार्टफोन को जिस हालत में पाया, उससे लोग हैरान हैं कि यह फोन कैसे काम करने लायक बचा रह गया।

डल्लास नाम के एक यूट्यूबर Man + River नाम से चैनल चलाते हैं, जिसमें उन्होंने एक वीडियो के माध्यम से नदी में आईफोन X खोजने का दावा किया है। अपने रिवर ट्रीज़र डाइव्स वीडियो में डल्ला ने एक खोए हुए आईफोन X को उसने असल मालिक तक पहुंचाया। आम तौर पर डल्लास पानी के भीतर से सिल्वर रिंग, महंगे सनग्लास, मास्क जैसी चीज़ें खोजते थे लेकिन इस बार उनके हाथ लगा है iPhone X.

हालिया वीडियो में डल्लास ने पोर्श सनग्लास से लेकर 10 कैरट गोल्ड रिंग ढूंढी थी। लेकिन आखिर में उन्हें एक सिल्वर रंग iPhone X वेरिएंट मिला, जिस पर वॉटरप्रूफ कवर भी नहीं था। आपमें से कुछ लोग सोच रहे होंगे कि इस हालत में मिला हुआ iPhone X डैमेज हो गया होगा लेकिन डल्लास ने उसे काम करता हुआ पाया है।

वीडियो में डल्लास iPhone X को खोलते नज़र आ रहे हैं। साथ ही इसमें उन्होंने हियर ड्रायर का इस्तेमाल किया है। इसके बाद iPhone X को सिलिका जेल में रख दिया गया है। 3 दिन सूखने के बाद उन्होंने फोन को चार्ज होने के लिए रख दिया। डल्लास ने बाद में इसे ऑन किया तो कोई दिक्कत नहीं आई और फोन काम करता हुआ पाया गया। उन्होंने बाद में फोन के मालिक एलीसा को ढूंढा और उन्हें यह हैंडसेट वापस कर दिया।

एलीसा खुश थीं कि उन्होंने इस फोन में अपने नवजात बच्चे की ढेर सारी तस्वीरें खीचीं थीं। उन्होंने पाया कि दो हफ्ते तक नदी में गिरे रहने के बावज़ूद वह उन्हें मिल गया और वह भी चालू हालत में। एलीसा ने भी पुष्टि की कि फोन पर वापटरप्रूफ कवर नहीं था। iPhone X यूज़र के लिए यह अच्छी खबर है कि फोन पानी में इतनी देर तक सही-सलामत रह सकता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Stunning design and display
  • Great cameras
  • Wireless charging
  • Assured, timely software updates
  • कमियां
  • Costs a small fortune
  • First party apps not great in India
  • Fast charger not bundled
डिस्प्ले5.80 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए11 बायोनिक
फ्रंट कैमरा7-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता2716 एमएएच
ओएसआईओएस 11
रिज़ॉल्यूशन1125x2436 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, iphone x
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X80i में मिल सकती है 6,800mAh की बैटरी, TENAA पर हुई लिस्टिंग
  2. Poco C85x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  3. कौन सा ऐप खा रहा है फोन की बैटरी? जल्द खुद बताएगा Google
  4. Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Google Pixel 10a की भारत में शुरू हुई बिक्री, 5,100mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. itel ने भारत में लॉन्च किया Zeno 100 स्मार्टफोन, Rs 7 हजार में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले
  7. Realme C83 5G भारत में लॉन्च: बजट में 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  8. Samsung ने बढ़ाए कई स्मार्टफोन के दाम, 3,000 रुपये तक महंगे हुए ये मॉडल्स!
  9. Motorola Edge 70 Fusion भारत में लॉन्च: इसमें हैं 7,000mAh बैटरी और गेमर्स के लिए 120 fps गेमिंग जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Rs 2 हजार सस्ता मिल रहा है Nothing Phone 3a, इसके बैक पैनल की टिमटिमाती लाइटें हैं खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »