Apple की भारत में बढ़ी पकड़! Rs 45 हजार से ऊपर के हर 5 में से 3 फोन हैं iPhone

रिसर्च रिपोर्ट कहती है कि भले ही देश में स्मार्टफोन की शिपमेंट कम हुई हों लेकिन, 5G स्मार्टफोन की बिक्री तब भी बढ़ी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2023 14:22 IST
ख़ास बातें
  • 45 हजार रुपये से ऊपर के स्मार्टफोन की बिक्री में 62% हिस्सा Apple का है।
  • वर्तमान में स्मार्टफोन मार्केट में 5G स्मार्टफोन की हिस्सेदारी 43% है।
  • ईयर ऑन ईयर ग्रोथ में भी इस सेग्मेंट ने 23% की बढ़ोत्तरी दर्ज की है।

भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में कुल हिस्सेदारी की बात की जाए तो यहां एपल 6% मार्केट शेयर करती है।

Apple के स्मार्टफोन इन दिनों भारत में काफी ज्यादा खरीदे जा रहे हैं। भारतीय स्मार्टफोन मार्केट को लेकर आई एक ताजा रिसर्च बताती है कि 2023 की पहली तिमाही में खरीदे गए हर पांच में से तीन स्मार्टफोन iPhone थे। यह आंकड़ा काफी चौंकाने वाला है। Apple प्रीमियम सेग्मेंट में इन दिनों छाई हुई है। आंकड़े कहते हैं कि 45 हजार रुपये से ऊपर की कीमत के बिकने वाले स्मार्टफोन्स में 62% पर एपल का कब्जा है। कहा जा रहा है कि एपल अब भारत में अपने रीटेल स्टोर खोलकर इस पकड़ को और ज्यादा मजबूत करने की तैयारी में है। 

भारतीय स्मार्टफोन मार्केट के लिए नई रिसर्च रिपोर्ट निराश करने वाली हो सकती है। Counterpoint Research ने साल की पहली तिमाही यानि Q1 2023 के लिए अपनी रिपोर्ट पेश की है। ईयर ऑन ईयर ग्रोथ की बात करें तो यहां स्मार्टफोन मार्केट को 19% का नुकसान हुआ है। यानि साल के पहले तीन महीनों में स्मार्टफोन शिपमेंट में 19% की गिरावट आई है। यह लगातार तीसरी तिमाही है जब स्मार्टफोन मार्केट में शिपमेंट्स की संख्या घटी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उपभोक्ता का मूड अब बदल रहा है। प्रोमोशनल पीरियड सेल्स में ही अधिकतर स्मार्टफोन भारत में बिक रहे हैं। 

वहीं, Apple के लिए यह रिपोर्ट सकारात्मक संकेत दे रही है। Samsung भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में इस वक्त टॉप कंपनी का तमगा पहने है। जबकि प्रीमियम सेग्मेंट में एपल का सिक्का चल रहा है। 45 हजार रुपये से ऊपर के स्मार्टफोन की बिक्री में 62% हिस्सा Apple का है। भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में कुल हिस्सेदारी की बात की जाए तो यहां एपल 6% मार्केट शेयर करती है। जबकि ईयर ऑन ईयर शिपमेंट ग्रोथ में इसने Q1 2023 में 50% की बढ़त हासिल की है। 
 
रिपोर्ट में कहा गया है कि Apple ने हाल ही में भारत में अपने Apple Store की शुरुआत की है, जिससे इसकी छवि और पकड़ देश में और ज्यादा मजबूत हुई है। रिसर्च फर्म की एनालिस्ट शिल्पी जैन के मुताबिक, कस्टमर बिहेवियर अब बदल रहा है। अधिक डिमांड प्रोमोशनल पीरियड में ही देखी जा रही है। तिमाही में Repulic Day Sale के आसपास स्मार्टफोन डिमांड में एकदम से तेजी देखी गई, जबकि सेल पीरियड के खत्म हो जाने के बाद डिमांड एकदम से गिर गई। 
Advertisement

5G स्मार्टफोन के लिए सुनहरा दौर
Advertisement
रिसर्च रिपोर्ट कहती है कि भले ही देश में स्मार्टफोन की शिपमेंट कम हुई हों लेकिन, 5G स्मार्टफोन की बिक्री तब भी बढ़ी है। वर्तमान में स्मार्टफोन मार्केट में 5G स्मार्टफोन की हिस्सेदारी 43% है। जबकि ईयर ऑन ईयर ग्रोथ में भी इस सेग्मेंट ने 23% की बढ़ोत्तरी दर्ज की है। 5G हैंडसेट्स के लिए आने वाला वक्त भी अच्छा बताया गया है। इनकी डिमांड में और अधिक बढ़ोत्तरी होने की संभावना जताई गई है। साल की दूसरी और तिमाही में भी यह ग्रोथ ऐसे ही जारी रहने का अनुमान जताया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.