OnePlus 11 5G नए कलर वेरिएंट में होगा पेश!

OnePlus 11 5G के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 56,999 रुपये है। वहीं 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 61,999 रुपये है।

OnePlus 11 5G नए कलर वेरिएंट में होगा पेश!

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 11 5G में 6.7 इंच की क्वाड HD+ AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • OnePlus 11 5G का नया लिमिटेड कलर ऑप्शन जल्द ही आने वाला है।
  • OnePlus 11 5G के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 56,999 रुपये है।
  • OnePlus 11 5G में 6.7 इंच की क्वाड HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
विज्ञापन
OnePlus ने OnePlus 11 5G स्मार्टफोन को इस साल के शुरू में Cloud 11 लॉन्च इवेंट में अन्य डिवाइसेज और एक्सेसरीज के साथ लॉन्च किया था। Snapdragon 8 Gen 2 SoC पर चलने वाला OnePlus 11 5G दो स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। यह फोन भारत समेत चीनी और ग्लोबल मार्केट में दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। अब एक टिप्सटर ने खुलासा किया है कि OnePlus 11 5G का नया लिमिटेड कलर ऑप्शन जल्द ही आने वाला है।

OnePlus 11 5G की कीमत और उपलब्धता

OnePlus 11 5G के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 56,999 रुपये है। वहीं 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 61,999 रुपये है। कलर ऑप्शन के लिए यह फोन Eternal Green और Titan Black कलर ऑप्शन में आता है। टिप्सटर Why Lab की Weibo पोस्ट के अनुसार, वनप्लस 11 5जी का लिमिटेड एडिशन एक नए कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा। लीक से जुड़ी फोटो से पता चलता है कि कलर ochre येलो या लाइट ब्राउन हो सकता है। 

OnePlus 11 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

OnePlus 11 5G में 6.7 इंच की क्वाड HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1440x3216 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 0-120Hz, टच सैंपलिंग रेट 1,000Hz और पिक्सल डेंसिटी 525ppi है। OnePlus 11 5G कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। OnePlus 11 5G में ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया गया है। स्टोरेज के लिए इस फोन में 16GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन Android 13 पर बेस्ड OxygenOS 13 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो OnePlus 11 5G में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 32 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वनप्लस के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिसे फुल चार्ज होने में 25 मिनट का समय लगता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में UFS 4.0 स्टोरेज, यूएसबी टाइप सी पोर्ट,5G, 4G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, ए-जीपीएस और एनएफसी दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन का वजन 205 ग्राम, लंबाई 163.1mm, चौड़ाई 74.1mm और मोटाई 8.53mm है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks and feels premium
  • Great battery life, very fast charging
  • Excellent performance
  • Power-efficient AMOLED display
  • Reliable rear cameras
  • कमियां
  • Still no official IP rating
  • No wireless charging
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1440x3216 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  4. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  5. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  7. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  8. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  9. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  10. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »