Apple Store

Apple Store - ख़बरें

  • आईफोन का बड़ा मार्केट बना भारत, मुंबई में दूसरा स्टोर खोलेगी Apple
    कंपनी की मुंबई में दूसरा स्टोर खोलने की योजना है। पिछले वर्ष दिसंबर में कंपनी ने दिल्ली एनसीआर में अपना दूसरा स्टोर नोएडा में शुरू किया था। हालांकि, कुक ने मुंबई में नए स्टोर की लोकेशन की जानकारी नहीं दी है। इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि यह स्टोर मुंबई के बोरिवली में खोला जा सकता है। देश में कंपनी ने पहला स्टोर बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में शुरू किया था।
  • आपकी फोटो सेफ नहीं? App Store में खुलेआम मौजूद हैं AI से कपड़े ‘हटाने’ वाले ऐप्स!
    एक नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि Apple App Store और Google Play Store पर दर्जनों AI आधारित nudify ऐप्स उपलब्ध हैं, जो बिना सहमति के फोटो को न्यूड या कम कपड़ों वाली इमेज में बदल सकते हैं। Tech Transparency Project के मुताबिक, इन ऐप्स को सैकड़ों मिलियन बार डाउनलोड किया गया है और इनसे करोड़ों डॉलर की कमाई हुई है। यह तब है जब दोनों प्लेटफॉर्म्स की पॉलिसी इस तरह के यौन और अपमानजनक कंटेंट की अनुमति नहीं देती। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये ऐप्स प्राइवेसी और डिजिटल सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं।
  • Apple ने कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया के खिलाफ हाई कोर्ट से लगाई गुहार
    कंपनी ने कहा है कि उसे आशंका है कि अगर CCI ने पेनल्टी लगाने के लिए उसके इंटरनेशनल टर्नओवर का इस्तेमाल किया तो उसे 38 अरब डॉलर तक का जुर्माना चुकाना पड़ सकता है। देश के एक कोर्ट में कंपनी ने 2024 के पेनल्टी से जुड़े रूल्स को चुनौती दी है। इस मामले की सुनवाई चल रही है। CCI ने इसके बावजूद पिछले वर्ष वर्ष के अंत में कंपनी से फाइनेंशियल रिकॉर्ड मांगा था।
  • दिल्ली में खुला Apple रिसेलर iNvent का सबसे बड़ा स्टोर, iPhone-Mac पर बंपर डील्स!
    iNvent ने दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में देश का अपना सबसे बड़ा एक्सपीरियंस स्टोर लॉन्च कर दिया है। यह नया Apple प्रीमियम पार्टनर स्टोर 3,833 स्क्वायर फीट में फैला है और Unity One Elegante Mall में स्थित है। कंपनी के मुताबिक, यह स्टोर सिर्फ प्रोडक्ट सेल तक सीमित नहीं है, बल्कि Apple इकोसिस्टम, रियल-वर्ल्ड यूज केसेज और हैंड्स-ऑन डेमोज पर फोकस करता है। यहां iPhone, iPad, Mac, Apple Watch और एसेसरीज के लिए डेमो जोन्स, कंसल्टेशन डेस्क्स और आफ्टर-सेल्स सर्विस भी दी जा रही है। लॉन्च के मौके पर सीमित समय के लिए EMI, trade-in और बैंक ऑफर्स भी उपलब्ध कराए गए हैं।
  • Apple की कमाई बढ़ाने की तगड़ी प्लानिंग, यूजर्स को अब दिखाई देंगे और ज्यादा Ads!
    Apple ने पुष्टि की है कि वह App Store के सर्च रिजल्ट्स में नए ऐड प्लेसमेंट जोड़ने जा रहा है। अभी किसी भी सर्च पर सिर्फ एक ऐड सबसे ऊपर दिखता है, लेकिन 2026 से सर्च रिजल्ट्स के नीचे की तरफ भी विज्ञापन दिखाई देंगे। कंपनी के मुताबिक, App Store पर करीब 65 प्रतिशत ऐप डाउनलोड्स सर्च के बाद होते हैं, इसलिए डेवलपर्स को ज्यादा मौके देने के लिए यह कदम उठाया गया है। नए ऐड स्लॉट्स के लिए मौजूदा कैंपेन अपने आप एलिजिबल होंगे और बिलिंग मॉडल में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
  • 4 साल बाद स्मार्टफोन पर लौट आया BGMI और COD का सबसे तगड़ा राइवल गेम
    Epic Games और Google के बीच चार साल तक चले पेमेंट सिस्टम विवाद के बाद Fortnite आखिरकार अमेरिका में Google Play Store पर वापस आ गया है। अदालत के एंटीट्रस्ट फैसले ने Google को अपनी पॉलिसियों में बदलाव करने के लिए मजबूर किया, जिससे डेवलपर्स को बाहरी पेमेंट ऑप्शन देने की अनुमति मिली। इस फैसले का फायदा सीधे Fortnite को हुआ, जो अब अपनी शर्तों पर Play Store में उपलब्ध है।
  • Noida में खुल गया Apple का अपना स्टोर, Delhi-NCR के खरीदारों को मिलेगा नेक्स्ट-लेवल एक्सपीरिएंस!
    Apple ने DLF Mall of India में अपना नया रिटेल स्टोर पेश किया है, जो भारत में कंपनी का पांचवां और NCR का दूसरा आउटलेट होगा। स्टोर में लेटेस्ट iPhone सीरीज, Apple Watch Ultra 3, iPad Pro, और M5 चिप वाले MacBook Pro जैसे प्रोडक्ट्स उपलब्ध होंगे। यहां ग्राहकों को पर्सनलाइज्ड सेटअप, ट्रेड-इन, और एक्सपर्ट सपोर्ट जैसी रिटेल सर्विसेज मिलेंगी। Today at Apple सेशंस भी इस स्टोर का खास हिस्सा हैं, जिनमें फोटोग्राफी, आर्ट, म्यूजिक और कोडिंग से जुड़े वर्कशॉप्स शामिल होंगे। Apple Pickup, बिजनेस सपोर्ट और 100% रिन्यूएबल एनर्जी वाला इंफ्रास्ट्रक्चर इस नए स्टोर को और खास बनाता है।
  • Apple 11 दिसंबर को Noida में खोलेगा नया स्टोर, अगले साल इस शहर में खुलेगा अलगा स्टोर
    Apple भारत में अपनी रिटेल मौजूदगी को मजबूत करने के लिए 11 दिसंबर को Noida में नया स्टोर खोलने जा रहा है। यह इस साल लॉन्च होने वाला कंपनी का तीसरा और कुल मिलाकर पांचवां Apple Store होगा। मनीकंट्रोल केो दिए एक इंटरव्यू में Apple की रिटेल हेड डिएड्रे ओ’ब्रायन का कहना है कि भारतीय बाजार में कंपनी की ग्रोथ तेजी से बढ़ रही है और नए स्टोर्स इसी विस्तार रणनीति का हिस्सा हैं। इस साल Apple ने बैंगलुरु और पुणे में भी स्टोर खोले हैं।
  • Apple App Store Awards 2025: ये अनोखे ऐप्स और गेम्स पहुंचे फाइनल में, देखें कौन होगा विजेता
    Apple के App Store Awards 2025 में 12 कैटेगरी में सबसे इनोवेटिव ऐप्स और गेम्स को शामिल किया गया है। इस वार्षिक अवार्ड प्रोग्राम में उन डेवलपर्स को अवार्ड दिया जाता है, जो कि यूजर्स को रोजमर्रा के जीवन को बेहतर बनाते हैं, प्रोडक्टिविटी बढ़ाते हैं और डिजाइन और यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करते हैं। Apple जल्द ही ग्लोबल क्रिएटर्स के इस चुनिंदा ग्रुप से विनर की घोषणा करेगा।
  • डेस्क बुकिंग से लेकर कॉफी ऑर्डर तक, WeWork India का नया ऐप सब करेगा एक टैप में!
    WeWork India ने अपने वर्कस्पेस एक्सपीरियंस को अगले स्तर पर ले जाने के लिए नया मोबाइल ऐप पेश किया है। कंपनी का कहना है कि यह नया ऐप प्रोफेशनल्स और बिजनेस यूजर्स के लिए एक यूनिफाइड और इंट्यूटिव प्लेटफॉर्म लेकर आता है, जहां यूजर्स आसानी से वर्कस्पेस खोज सकते हैं, बुक कर सकते हैं, एक्सेस पा सकते हैं और WeWork की कम्युनिटी से जुड़ सकते हैं। यह ऐप सिर्फ मेंबर्स ही नहीं बल्कि नॉन-मेंबर्स को भी वर्कस्पेस सॉल्यूशंस तक आसान पहुंच देता है। इसे Google Play Store और Apple App Store के जरिए डाउनलोड और इंस्टॉल किया जा सकता है।
  • Apple ने पुणे में खोला स्टोर, कंपनी अगले सप्ताह लॉन्च करेगी iPhone 17 सीरीज
    इस स्टोर में कस्टमर्स को एपल के iPhone, MacBook, iPad, Apple Watch और अन्य प्रोडक्ट्स का एक्सपीरिएंस करने और खरीदने की सुविधा मिलेगी। एपल ने बताया है कि इस स्टोर में देश के 11 राज्यों से आने वाले लगभग 68 वर्कर्स हैं। एपल के अन्य स्टोर्स की तरह यह भी पूरी तरह रिन्यूएबल एनर्जी का इस्तेमाल करता है और कार्बन न्यूट्रल है। देश में पिछले कुछ वर्षों में कंपनी के प्रोडक्ट्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है।
  • IT हब बेंगलुरु में खुला Apple का पहला स्टोर, अगले सप्ताह लॉन्च होगी नई आईफोन सीरीज
    कंपनी ने बताया है कि इस स्टोर में देश के 15 राज्यों से आने वाले लगभग 70 वर्कर्स हैं। एपल के अन्य स्टोर्स की तरह यह भी पूरी तरह रिन्यूएबल एनर्जी का इस्तेमाल करता है और कार्बन न्यूट्रल है। कंपनी के ऑफलाइन स्टोर्स में कस्टमर्स के पास प्रोडक्ट्स को खरीदने के लिए फाइनेंसिंग के साथ ही एपल ट्रेड-इन प्रोग्राम का इस्तेमाल करने का भी विकल्प होगा।
  • भारत में Apple का चौथा रिटेल आउटलेट अगले महीने पुणे में खुलेगा
    देश में कंपनी का पहला स्टोर मुंबई के BKC में दो वर्ष पहले खोला गया था। कंपनी का दूसरा स्टोर दक्षिण दिल्ली में साकेत के Select Citywalk Mall में है। हाल ही में कंपनी के CEO, Tim Cook ने तिमाही नतीजों की घोषणा के दौरान बताया था कि एपल की योजना भारत में नए रिटेल स्टोर्स शुरू करने की है। इससे स्मार्टफोन्स के इस बड़े मार्केट में कंपनी को अपनी सेल्स बढ़ाने में आसानी होगी।
  • भारत में मौजूदगी बढ़ाएगी Apple, अगले महीने बेंगलुरु में शुरू करेगी रिटेल स्टोर
    एपल ने बताया है कि बेंगलुरु में रिटेल स्टोर 2 सितंबर को शुरू किया जाएगा। कंपनी की iPhone 17 सीरीज को भी अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। एपल का नया स्टोर बेंगलुरु के Phoenix Mall में है। कंपनी के अन्य स्टोर्स के तरह इसमें कंपनी के प्रोडक्ट्स के स्पेशिलिस्ट्स और सेल्स टीम मौजूद होगी। पिछले कुछ वर्षों में भारत में आईफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है।
  • Apple ने भारत में शुरू की iPhone 17 की मैन्युफैक्चरिंग
    एपल की योजना आईफोन 17 सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल की भारत और चीन में साथ में असेंबलिंग करने की है। कंपनी की आगामी स्मार्टफोन सीरीज में iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल हो सकते हैं। नई आईफोन सीरीज को 9 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है। फॉक्सकॉन की फैक्टरी में आईफोन 16 और आईफोन 14 की भी असेंबलिंग की जा रही है।

Apple Store - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »