Apple का मेगा इवेंट 12 सितंबर को, लॉन्च हो सकते हैं iPhone 2018 मॉडल

Apple ने 12 सितंबर 2018 को आयोजित मेगा इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। ऐप्पल इस साल तीन iPhone 2018 मॉडल को इवेंट के दौरान लॉन्च कर सकती है।

Apple का मेगा इवेंट 12 सितंबर को, लॉन्च हो सकते हैं iPhone 2018 मॉडल
ख़ास बातें
  • इस साल तीन नए iPhone 2018 मॉडल हो सकते हैं लॉन्च
  • Apple के किफायती वेरिएंट में मिलेगी एलसीडी स्क्रीन
  • iPhone X Plus में हो सकती है बड़ी स्क्रीन
विज्ञापन
टेक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी Apple ने कैलिफोर्निया के कूपर्टीनो में मौजूद अपने ऐप्पल पार्क कैंपस में आयोजित इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। ऐप्पल का यह मेगा इवेंट 12 सितंबर 2018 को होगा। Apple ने फिलहाल इस बात से पर्दा नहीं उठाया है कि इस साल कंपनी के मेगा इवेंट में क्या-क्या लॉन्च होगा। लेकिन ऐसी संभावना है कि इवेंट के दौरान कंपनी iPhone 2018 मॉडल को पेश कर सकती है। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि ऐप्पल इस साल तीन आईफोन मॉडल को इवेंट के दौरान लॉन्च कर सकती है। आईफोन एक्स का अपग्रेड वर्जन होगा जिसमें 5.8 इंच का ओलेड डिस्प्ले, दूसरा मॉडल iPhone X Plus हो सकता है, जिसमें 6.5 इंच का ओलेडे पैनल होगा।

ऐप्पल का तीसरा मॉडल किफायती हैंडसेट होगा इसमें आपको 6.1 इंच की एलसीडी स्क्रीन मिल सकती है। Apple के तीनों ही मॉडल में iPhone X की तरह नॉच और एज-टू-एज डिस्प्ले दी जा सकती है। 6.5 इंच वेरिएंट कंपनी का अभी तक का सबसे बड़ा आईफोन होगा। 5.8 इंच वेरिएंट का कोडनेम है D32। हैंडसेट में प्रोसेसर और कैमरा में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। आमतौर पर इवेंट के लिए भेजे जाने वाले मीडिया इनवाइट में उन प्रोडक्ट की झलक देखने को मिल जाती थी, जिनसे लोगों को उम्मीदे होती हैं। लेकिन इस बार कंपनी की ओर से भेजे गए इनवाइट में केवल ब्लैक बैकग्राउंड पर एक गोल्ड रिंग दिखाई दे रहा है।

ऐप्पल के तीसरे किफायती वेरिएंट का कोडनेम है N84। यह वेरिएंट दिखने में Apple iPhone X की तरह होगा और ग्राहक इस वेरिएंट को कई कलर वरिएंट में खरीद पाएंगे। यह स्मार्टफोन 6.1 इंच की ओलेडे नहीं बल्कि एलसीडी स्क्रीन के साथ आएगा। उम्मीद है कि तीनों ही  Apple iPhone 2018 मॉडल फेस आईडी और जेस्चर आधारित नेविगेशन के साथ आएंगे। तीन में से कम से कम एक मॉडल में डुअल-सिम कनेक्टिविटी मिलने की भी संभावना है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो नए आईफोन में यूजर मेल और कलेंडर की तरह कटेंट को साइड-बॉय-साइड देख सकेंगे।


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, iPhone, iPhone 2018, iPhone launch event, iPhone X
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »