Apple iPhone 14 ने एक बार फिर बचाई जान, खाई में गिरे दो को मिला जीवन दान

Apple iPhone 14 इमरजेंसी SOS ने सैटेलाइट के जरिए Apple के रिले केंद्रों में से एक को एक टेक्स्ट भेजा।

Apple iPhone 14 ने एक बार फिर बचाई जान, खाई में गिरे दो को मिला जीवन दान

हादसे का पता लगाने और SOS भेजने का काम करता है यह फीचर

ख़ास बातें
  • एक वाहन लगभग 300 फीट नीचे घाटी में गिर गया
  • हादसे में फंसे व्यक्तियों के iPhone 14 ने भेजा SOS
  • रेस्क्यू टीम को मिली उनकी सटीक लोकेशन
विज्ञापन
Apple ने iPhone 14 के साथ SOS इमरजेंसी सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर पेश किया, जिसने दो व्यक्तिओं की जान बचाने में मदद की। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि हैंडसेट के इस फीचर ने कैलिफोर्निया में एक गहरी खाई में गिरे दो लोगों की जान बचाई। SOS इमरजेंसी सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर आपातकाल की स्थिति में बचाव दल को सूचित करने और उन्हें हादसे की सटीक लोकेशन भेजने का काम करता है। ऐसा ही इस हादसे में भी हुआ, जहां खाई में गिरने के बाद iPhone 14 के क्रैश डिटेक्शन फीचर ने अपना काम किया और रेस्क्यू टीम को सटीक लोकेशन भेजी।

Macrumors की एक रिपोर्ट के अनुसार, कैलिफोर्निया में एंजिल्स नेशनल फॉरेस्ट में एंजिल्स फॉरेस्ट हाईवे पर एक वाहन लगभग 300 फीट नीचे घाटी में गिर गया। जल्द ही, iPhone 14 ने क्रैश का पता लगाया और सैटेलाइट कनेक्टिविटी के जरिए बचाव दल को आपातकालीन SOS भेजा, जिसमें हादसे की सटीक लोकेशन भी थी।

रिपोर्ट बताती है कि Apple iPhone 14 इमरजेंसी SOS ने सैटेलाइट के जरिए Apple के रिले केंद्रों में से एक को एक टेक्स्ट भेजा। मैसेज को आगे मदद के लिए LA काउंट शेरिफ विभाग को भेज दिया गया। इसके बाद, मोंट्रोस रिसर्च एंड रेस्क्यू टीम ने दुर्घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों व्यक्तियों की जान बचाई। इन्हें एक स्थानीय अस्पताल भेजा गया जहां उनका इलाज हुआ।

इस हादसे को लेकर मॉन्ट्रोस रिसर्च एंड रेस्क्यू टीम ने एक ट्वीट भी किया, जिसमें उन्होंने बताया है कि विभाग को 14 दिसंबर को दोपहर 1:55 बजे Apple से एक आपातकालीन सैटेलाइट कॉल मिली, जिसका उपयोग "पीड़ितों की सटीक लैटिट्यूड और लोंगिट्यूड" प्राप्त करने के लिए किया गया था। रेस्क्यू की पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड की गई।

इससे अलग, बता दें कि हाल ही में Reddit पर 'u/unclescorpion' नाम के एक यूजर ने जानकारी दी कि Apple iPhone 14 के क्रैश डिटेक्शन फीचर ने उसकी पत्नी की कार की दुर्घटना के बारे में सूचित किया, जिससे उसने पैरामेडिक्स के आने से पहले ही घटनास्थल पर पहुंच कर सहायता प्रदान करने में मदद मिली।

इसके अलावा, महीने की शुरुआत में इस फीचर ने अलास्का में फंसे एक व्यक्ति की भी जान बचाई थी। अलास्का स्टेट ट्रूपर्स  को एक मैसेज मिला है कि एक आदमी, जो नूरविक से कोटजेबु तक एक स्नो मशीन से यात्रा कर रहा था, बिना किसी सेलुलर कनेक्टिविटी के एक दूरस्थ स्थान पर फंस गया, जिसके बाद उसकी सटीक लोकेशन के साथ टीम ने उसे वहां से निकाला।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good overall performance
  • Great camera quality in daylight
  • iOS ecosystem and ease of use
  • कमियां
  • Dated design and notch
  • Very similar to iPhone 13
  • Relatively slow charging
  • Expensive
डिस्प्ले6.06 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए15 बायोनिक
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
स्टोरेज128 जीबी
ओएसआईओएस 16
रिज़ॉल्यूशन1170x2532 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  2. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
  3. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  4. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
  5. आपके एंड्रॉयड स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ बढ़ जाएगी, बस करना होगा ये छोटा सा काम
  6. Motorola Signature मिल रहा ₹5000 से ज्यादा सस्ती कीमत में, जानें पूरा ऑफर
  7. Poco M8x 5G vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  8. Xiaomi 18 Fold लॉन्च से पहले हो गया लीक, मिल सकती है 6000mAh बैटरी, 200MP कैमरा!
  9. Samsung लाई दुनिया का पहला 16 इंच बड़ा 300Hz OLED डिस्प्ले पैनल, बदल सकता है लैपटॉप गेमिंग की दुनिया!
  10. Vivo का सस्ता फोन लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »