Apple ने PLI स्कीम के बाद भारत में दिया 1.5 लाख से अधिक लोगों को रोजगार

अमेरिका और चीन जैसे बड़े मार्केट्स में चुनौतियां बढ़ने के बावजूद एपल ने दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन मार्केट भारत पर अपना फोकस बढ़ाया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2024 23:22 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने 2017 में देश में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग शुरू की थी
  • एपल ने दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन मार्केट भारत पर फोकस बढ़ाया है
  • चीन में प्रीमियम स्मार्टफोन्स के मार्केट में Huawei ने एपल को मात दी है

पिछले कुछ वर्षों में कंपनी की देश में बिक्री और मैन्युफैक्चरिंग तेजी से बढ़ी है

दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple ने भारत में प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम में हिस्सा लेने के बाद 1.5 लाख से अधिक लोगों को रोजगार दिया है। इनमें से अधिकतर लोगों की आयु 19 से 24 वर्ष के बीच है। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी की देश में बिक्री और मैन्युफैक्चरिंग तेजी से बढ़ी है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में सरकारी अधिकारियों और एक्सपर्ट्स के हवाले से बताया गया है कि PLI स्कीम से मिलने वाले बेनेफिट्स लेने वाली कंपनियों के जरिए लगभग तीन लाख अन्य लोगों को अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिला है। इस रिपोर्ट में एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है, "पिछले 32 महीनों में एपल के इकोसिस्टम में चार लाख से अधिक जॉब्स (प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष) मिलने की संभावना है।" अमेरिका और चीन जैसे बड़े मार्केट्स में चुनौतियां बढ़ने के बावजूद एपल ने दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन मार्केट भारत पर अपना फोकस बढ़ाया है। कंपनी ने 2017 में देश में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग शुरू की थी। 

एपल के बड़े मार्केट्स में शामिल चीन में iPhone की सेल्स इस वर्ष के शुरुआती छह सप्ताहों में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 24 प्रतिशत गिरी है। एपल को चीन की Huawei जैसी कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है। चीन में प्रीमियम स्मार्टफोन्स के मार्केट में Huawei ने एपल को मात दी है। मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint की रिपोर्ट के अनुसार, इस अवधि में Huawei की सेल्स लगभग 64 प्रतिशत बढ़ी है। इससे एपल के लिए डिमांड में कमी का संकेत मिल रहा है। 

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन के स्मार्टफोन मार्केट में एपल की हिस्सेदारी घटकर 15.7 प्रतिशत रह गई है। इससे यह इस मार्केट में चौथे स्थान पर खिसक गई है। एक वर्ष पहले कंपनी का लगभग 19 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरा स्थान था। इस मार्केट में Huawei ने 16.5 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। चीन में स्मार्टफोन का कुल मार्केट सात प्रतिशत घटा है। एपल को मिड रेंज में भी Vivo और Xiaomi जैसी कंपनियां टक्कर दे रही हैं। कंपनी के मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट Vision Pro की भी अमेरिका में डिमांड घटी है। Vision Pro को आगामी महीनों में इंटरनेशनल मार्केट में भी लॉन्च किया जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  2. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  8. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  9. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  10. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.