Apple के iPhone 16 Plus की बुकिंग 48 प्रतिशत बढ़ी, Pro मॉडल्स की ठंडी डिमांड

TF Securities के एनालिस्ट, Ming-Chi Kuo ने बताया है कि iPhone 16 और iPhone 16 Plus के लिए पिछली सीरीज के समान मॉडल्स की तुलना में डिमांड वर्ष-दर-वर्ष आधार पर बढ़ी है

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 सितंबर 2024 17:04 IST
ख़ास बातें
  • पिछले सप्ताह आईफोन 16 सीरीज के लिए प्री-ऑर्डर्स शुरू हुए थे
  • Apple Intelligence फीचर्स की कमी से इस सीरीज की बिक्री पर असर हो सकता है
  • पिछले कुछ वर्षों में देश में आईफोन की तेजी से बढ़ी है

कंपनी को iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max के लिए कम प्री-ऑर्डर्स मिल रहे हैं

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने हाल ही में iPhone 16 सीरीज को लॉन्च किया था। पिछले सप्ताह इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर्स शुरू हुए थे। इस सीरीज के iPhone 16 Plus के लिए कंपनी की डिमांड पिछले आईफोन्स की तुलना में सबसे अधिक बढ़ी है। एपल को iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max के लिए कम प्री-ऑर्डर्स मिल रहे हैं। 

TF Securities के एनालिस्ट, Ming-Chi Kuo ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि iPhone 16 और iPhone 16 Plus के लिए पिछली सीरीज के समान मॉडल्स की तुलना में डिमांड वर्ष-दर-वर्ष आधार पर बढ़ी है। एपल को iPhone 16 के लिए प्री-ऑर्डर्स की पहले वीकेंड पर लगभग 10 प्रतिशत और iPhone 16 Plus के लिए लगभग 48 प्रतिशत अधिक डिमांड मिली है। iPhone 16 सीरीज की प्री-ऑर्डर के पहले वीकेंड पर सेल्स लगभग 37 लाख यूनिट्स की होने का अनुमान है। यह पिछले वर्ष पेश की गई आईफोन 15 सीरीज की तुलना में लगभग 12.7 प्रतिशत कम है। 

Kuo ने बताया कि नई आईफोन सीरीज के लॉन्च पर Apple Intelligence फीचर्स की कमी प्री-ऑर्डर्स की संख्या कम रहने का एक कारण हो सकता है। हाल ही में वर्ल्डवाइड डिवेलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) में एपल ने राइटिंग टूल्स और इमेज प्लेग्राउंड जैसे फीचर्स को दिखाया था। अगले महीने जारी किए जाने वाले iOS 18.1 अपडेट में इनमें से कुछ फीचर्स ही होंगे और बाकी फीचर्स को अगले वर्ष लाया जाएगा। आगामी हॉलिडे सीजन में iPhone 16 सीरीज की डिमांड बढ़ सकती है। 

देश में एपल ने पिछली सीरीज के आईफोन मॉडल्स के प्राइसेज को 10,000 रुपये तक घटाया है। पिछले वर्ष पेश किए गए iPhone 15 और 2022 में लाए गए iPhone 14 के प्राइस में एपल के ऑनलाइन स्टोर पर 10,000 रुपये की कमी हुई है। आईफोन 15 के 128 GB के बेस वेरिएंट को 79,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसका प्राइस घटकर 69,900 रुपये हो गया है। इस स्मार्टफोन का 256 GB वेरिएंट 89,900 रुपये के प्राइस के बजाय 79,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। आईफोन 15 का 512 GB की स्टोरेज वाला मॉडल 1,09,900 रुपये से घटकर 99,900 रुपये में उपलब्ध है। आईफोन 14 का 128 GB की स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट 69,900 रुपये के बजाय 59,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन के 256 GB और 512 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट्स क्रमशः 69,900 रुपये और 89,900 रुपये में उपलब्ध हैं। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stunning display
  • Solid build quality and lovely colour options
  • Battery life is bonkers on this one
  • Excellent for gaming and performance (in general)
  • Improved cameras
  • Bad
  • Still offers a 60Hz refresh rate and misses out on AOD (always-on display)
  • No fast charging
  • Comes with USB 2
  • No Apple Intelligence features out of the box
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए18

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 18

रिज़ॉल्यूशन

1290x2796 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Massive screen size
  • Brilliant display
  • Performance beast
  • Camera Control is a boon
  • Fantastic battery life
  • Bad
  • Big phone for one-hand use
  • Expensive
  • No Apple Intelligence at launch
  • Slow-wired charging support
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए18 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

ओएस

आईओएस 18

रिज़ॉल्यूशन

1320x2868 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 13000mAh बैटरी, 13MP कैमरा से लैस Vivo Pad 6 Pro लॉन्च, जानें क्या है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. 13000mAh बैटरी, 13MP कैमरा से लैस Vivo Pad 6 Pro लॉन्च, जानें क्या है खास
  2. Vivo X300 Ultra Launched: एक नहीं, दो 200MP कैमरों के साथ लॉन्च हुआ वीवो का नया फ्लैगशिप फोन, जानें कीमत
  3. Vivo X300s Launched: 200MP कैमरा और 7100mAh बैटरी के साथ आया नया कैमरा-सेंट्रिक फोन, जानें कीमत
  4. घर में 150-इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा, XElectron ने भारत में लॉन्च किया पोर्टेबल स्मार्ट प्रोजेक्टर
  5. Vivo X300s में मिलेगा 200MP कैमरा और 144Hz डिस्प्ले, लॉन्च से ठीक पहले कन्फर्म हुए स्पेसिफिकेशन
  6. Dak Sewa ऐप से घर बैठे ऑनलाइन उपयोग कर पाएंगे डाक सर्विस, जानें सबकुछ
  7. Vodafone Idea मई तक 90 और शहरों में 5G सर्विस करेगा शुरू, जानें क्या है पूरा प्लान
  8. Lava Bold N2 Pro 4G भारत में हो रहा 31 मार्च को लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस से लेकर सबकुछ
  9. OnePlus Ace 6 Ultra के स्पेसिफिकेशंस लीक, 8500mAh बैटरी के साथ Dimensity 9500 से होगा लैस
  10. पॉकेट साइज पावर बैंक बिना तार के करेगा फोन चार्ज! Ugreen MagFlow Air Qi2 हुआ लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.