iPhone 11 Pro के लॉन्च का असर, अब नहीं होगी iPhone XS Max की बिक्री

iPhone XS Max को सितंबर 2018 में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के वक्त इस फोन की शुरुआती कीमत 1,09,900 रुपये थी और सबसे मंहगा वेरिएंट 1,44,900 रुपये में लाया गया था।

iPhone 11 Pro के लॉन्च का असर, अब नहीं होगी iPhone XS Max की बिक्री

iPhone XS Max: iPhone 11 Pro के लॉन्च का असर, अब नहीं होगी आईफोन Xएस मैक्स की बिक्री

ख़ास बातें
  • आईफोन Xएस मैक्स 2018 का सबसे महंगा आईफोन था
  • आईफोन Xएस और आईफोन Xआर को भी लॉन्च किया गया था
  • iPhone 11 Pro हाल ही में हुआ है लॉन्च
विज्ञापन
Apple ने हाल ही में लेटेस्ट आईफोन मॉडल iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max मॉडल से पर्दा उठाया था। नए स्मार्टफोन की बिक्री भारत में 27 सितंबर से शुरू होगी। 2019 में पेश किया गया सबसे सस्ता आईफोन मॉडल 64,900 रुपये का है। यह दाम 64 जीबी स्टोरेज वाले आईफोन 11 का है और सबसे महंगा आईफोन 11 प्रो मैक्स का 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट है। इसे 1,41,900 रुपये में बेचा जाएगा। नए आईफोन मॉडल लॉन्च किए जाने का मतलब है कि ऐप्पल अपने पुराने हैंडसेट की कीमत में बदलाव करेगी या फिर उन्हें मार्केट में बनाए रखने पर फैसला करेगी। नए डिवाइस के आ जाने के बाद 2018 में लॉन्च किए गए आईफोन Xएस मैक्स को मार्केट से हटा लिया गया है।

iPhone XS Max को सितंबर 2018 में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के वक्त इस फोन की शुरुआती कीमत 1,09,900 रुपये थी और सबसे मंहगा वेरिएंट 1,44,900 रुपये में लाया गया था। गैजेट्स 360 को जानकारी मिली है कि मार्केट में पहले से उपलब्ध आईफोन Xएस मैक्स यूनिट को फिलहाल बेचा जाएगा। एक बार जैसे ही स्टॉक खत्म हो जाते हैं। आईफोन Xएक्स मैक्स को मार्केट में उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। इसकी जगह आईफोन 11 प्रो मैक्स लेगा।

ऐप्पल आईफोन Xएस मैक्स 2018 का सबसे महंगा आईफोन था। लेकिन आईफोन 11 प्रो मैक्स के लॉन्च हो जाने के बाद इस फोन की अहमियत खत्म हो गई है। iPhone XS Max महंगा हैंडसेट है। इस बजट वाले यूज़र्स पुराने हैंडसेट की जगह आईफोन 11 प्रो या आईफोन 11 प्रो मैक्स को खरीदना पसंद करेंगे।

आईफोन Xएस और आईफोन Xआर को भी आईफोन Xएस मैक्स के साथ लॉन्च किया गया था। ये दोनों मॉडल भारत में आगे भी बिकते रहेंगे। ये फोन उन लोगों के लिए अच्छे विकल्प हैं जो आईफोन तो खरीदना चाहते हैं, लेकिन ज़्यादा पैसा खर्चने को तैयार नहीं हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Best-in-class performance
  • Excellent cameras
  • Superb display
  • Dual SIM is finally an option
  • Great battery life
  • Regular, timely software updates
  • कमियां
  • Expensive
  • Some might find it bulky
  • Dual SIM support is limited
  • First-party apps not great in India
  • Fast charger not bundled
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए12 बायोनिक
फ्रंट कैमरा7-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
स्टोरेज64 जीबी
ओएसआईओएस 12
रिज़ॉल्यूशन1242x2688 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Best-in-class performance
  • Insanely good battery life
  • Great cameras
  • Night Mode is a welcome addition
  • iOS offers regular, timely updates
  • कमियां
  • Expensive
  • 64GB isn’t enough storage for a Pro device
  • No PiP or other features that utilise the big screen
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए13 बायोनिक
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3969 एमएएच
ओएसआईओएस 13
रिज़ॉल्यूशन1242x2688 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, Apple iPhone XS Max, Apple iPhone 11 Pro Max
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  2. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  3. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  4. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  5. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  6. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  7. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  8. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  9. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  10. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »