Apple को बड़ा झटका, iPhone बनाने वाली चेन्नई की फैक्टरी में लगी आग 

एपल के लिए कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग करने वाली Pegatron की तमिलनाडु में चेन्नई के निकट फैक्टरी में आग लगने से iPhone की असेंबलिंग रुक गई है

Apple को बड़ा झटका, iPhone बनाने वाली चेन्नई की फैक्टरी में लगी आग 

इस फैक्टरी में प्रति दिन 8,000-12,000 आईफोन्स की असेंबलिंग होती है

ख़ास बातें
  • एपल की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Pegatron की फैक्टरी में आग लगी थी
  • इस फैक्टरी की कैपेसिटी प्रति दिन लगभग 26,000 iPhone की असेंबलिंग की है
  • इस वर्ष एपल की देश में आईफोन की बिक्री 90 लाख यूनिट्स से अधिक हो सकती है
विज्ञापन
दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple को बड़ा झटका लगा है। कंपनी के लिए कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग करने वाली Pegatron की तमिलनाडु में चेन्नई के निकट फैक्टरी में आग लगने से iPhone की असेंबलिंग रुक गई है। इस फैक्टरी की कैपेसिटी प्रति दिन लगभग 26,000 iPhone की असेंबलिंग की है। 

इस मामले की जानकारी रखने वाले तीन सूत्रों ने Reuters को बताया कि Pegatron ने अपने वर्कर्स को मंगलवार को लगातार दूसरे दिन छुट्टी दी है। हालांकि, वर्कर्स को इसका कारण नहीं बताया गया है। इस फैक्टरी में रविवार को आग लगी थी। Pegatron ने सोमवार को भी फैक्टरी में कामकाज बंद रखा था। Pegatron ने Reuters को एक स्टेटमेंट में बताया था कि फैक्टरी में स्पार्क की घटना हुई है और यह नियंत्रण में है। इसका कहना था कि कंपनी के लिए इससे वित्तीय या कामकाज पर कोई बड़ा असर नहीं हुआ है। 

इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि इस फैक्टरी में प्रति दिन 8,000-12,000 आईफोन्स की असेंबलिंग हो रही है। इस बारे में Pegatron ने टिप्पणी के लिए भेजे गए निवेदन का उत्तर नहीं दिया। एपल को भी टिप्पणी के लिए भेजे गए निवेदन पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। इस बारे में एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि आग को बुझाने के लिए आग बुझाने वाली कई गाड़ियां भेजी गई थी। 

मार्केट रिसर्च फर्म  Counterpoint के अनुसार, देश में एपल के आईफोन के प्रोडक्शन में Pegatron की हिस्सेदारी लगभग 10 प्रतिशत की है। इस वर्ष एपल की देश में आईफोन की बिक्री 90 लाख यूनिट्स से अधिक हो सकती है। इस महीने की शुरुआत में एपल ने  iPhone 15 सीरीज को लॉन्च किया था। इसमें iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max शामिल हैं। कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स की 22 सितंबर से भारत और अन्य देशों में बिक्री शुरू कर दी है। यह पहली बार है कि जब एपल ने देश में बने आईफोन 15 सीरीज के स्मार्टफोन्स को इसकी इंटरनेशनल सेल्स शुरू होने के पहले दिन उपलब्ध कराया है। इससे पहले कंपनी मेड इन इंडिया आईफोन्स की लॉन्च के बाद की तिथि पर बिक्री करती थी। पिछले वर्ष भारत में बने iPhone 14 सीरीज के स्मार्टफोन्स की बिक्री इनके इंटरनेशनल लॉन्च के 10 दिनों के अंदर शुरू हुई थी। कंपनी की योजना आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग के लिए देश को ग्लोबल हब बनाने की है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »