• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Amazon vs Flipkart Republic Day Sale 2026: तारीख, डील्स से लेकर बैंक ऑफर्स तक, यहां मिलेगी एक एक डिटेल

Amazon vs Flipkart Republic Day Sale 2026: तारीख, डील्स से लेकर बैंक ऑफर्स तक, यहां मिलेगी एक-एक डिटेल

Republic Day Sale 2026 में Amazon और Flipkart स्मार्टफोन, टीवी और अप्लायंसेज पर बड़ी छूट दे रहे हैं।

Amazon vs Flipkart Republic Day Sale 2026: तारीख, डील्स से लेकर बैंक ऑफर्स तक, यहां मिलेगी एक-एक डिटेल

Photo Credit: AI Generated

Amazon और Flipkart की Republic Day Sale 2026 में ऑनलाइन शॉपिंग पर छूट

ख़ास बातें
  • Amazon सेल 16 जनवरी से, Flipkart सेल 17 जनवरी से
  • स्मार्टफोन, टीवी और अप्लायंसेज पर बड़ी छूट
  • बैंक ऑफर्स, EMI और एक्सचेंज डील्स उपलब्ध
विज्ञापन

Flipkart और Amazon ने भारत में Republic Day Sale 2026 के लिए तैयारियां लगभग पूरा कर ली हैं। यह साल की शुरुआत की सबसे बड़ी ऑनलाइन शॉपिंग सेल इवेंट्स में से एक है, जो मोबाइल फोन, टीवी, लैपटॉप, फैशन और होम अप्लायंसेज समेत कई कैटेगरीज में भारी छूट लेकर आएगी। Amazon की Great Republic Day Sale 16 जनवरी से शुरू होगी, वहीं Flipkart की Republic Day Sale 17 जनवरी से लाइव होगी, और दोनों सेल्स गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के आसपास तक चलेंगी।

सबसे पहले बुक करने की तैयारी करने वाले ग्राहकों के लिए Amazon की सेल 16 जनवरी को शुरू हो जाएगी, जिसमें Prime मेंबर्स को भी एक्सक्लूसिव डील्स मिलेंगी। इस बार Amazon अपने Prime मेंबर्स को 12 या 24 घंटे पहले सेल का एक्सेस नहीं दे रहा है। Amazon के सेल पेज पर स्मार्टफोन, लैपटॉप और होम अप्लायंसेज जैसी प्रोडक्ट्स पर शानदार डिस्काउंट्स का इशारा दिखा है। Flipkart की सेल 17 जनवरी से सभी यूजर्स के लिए खुल जाएगी, जबकि Plus और Black मेंबर्स को 16 जनवरी को ही अर्ली एक्सेस मिल जाएगा, जिससे उन्हें स्टॉक खत्म होने से पहले बेस्ट डील पाने का मौका मिलेगा।

इलेक्ट्रॉनिक्स और गैजेट्स पर भारी डिस्काउंट

दोनों प्लेटफॉर्म इस बार इलेक्ट्रॉनिक्स और गैजेट्स कैटेगरी पर खास फोकस कर रहे हैं। Amazon Great Republic Day Sale में स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप, कैमरा, वियरबल्स और स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स पर ऑफर्स का ऐलान किया जा चुका है। इसमें कई प्रीमियम और मिड-रेंज डिवाइसेज पर 40% तक की छूट मिलने का दावा किया गया है। Flipkart की सेल में भी iPhone 16, Pixel 10, Motorola और Vivo समेत कई स्मार्टफोन ब्रांड्स पर डील्स लिस्ट हो चुकी हैं, जिससे शुरुआती बुकिंग से पहले ही ग्राहकों को कीमतों की जानकारी मिल रही है।

बैंक ऑफर्स और पेमेंट्स बेनेफिट्स

इन सेल इवेंट्स को और ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए बैंक ऑफर्स और पेमेंट बेनेफिट्स भी जोड़े जा रहे हैं। Amazon Great Republic Day Sale में SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा और Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड यूजर्स को अनलिमिटेड 5% कैशबैक (केवल Non-EMI ट्रांजेक्शन पर) का भी ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा कुछ प्रोडक्ट्स पर एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन्स भी मिलने की जानकारी सामने आई है, जिससे महंगे गैजेट्स को भी आसान इएमआई पर खरीदा जा सकेगा। 

Flipkart पर HDFC Bank क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 10% तक एक्स्ट्रा छूट मिलने की बात कही गई है, साथ ही Axis Bank और अन्य कार्ड्स के साथ कैशबैक और SuperCoins जैसे इनाम भी मिल सकते हैं। हम ग्राहकों को SuperCoins ऑफर पर ध्यान रखने की सलाह देंगे, क्योंकि कई डील्स पर लगभग 10-50 SuperCoins का यूज करके अच्छा एक्स्ट्रा डिस्काउंट हासिल किया जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »