• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Mi 10i अमेज़न इंडिया पर हुआ लिस्ट, स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर की मिली जानकारी

Mi 10i अमेज़न इंडिया पर हुआ लिस्ट, स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर की मिली जानकारी

टीज़र्स से यह भी पुष्टि होती है कि Mi 10i फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके अलावा, अमेज़न पेज से मी 10आई में हाई-रिफ्रेश रेट और यूनिक कलर ऑप्शन को भी टीज़ किया गया है।

Mi 10i अमेज़न इंडिया पर हुआ लिस्ट, स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर की मिली जानकारी

Mi 10i फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है

ख़ास बातें
  • Mi 10i हो सकता है Redmi Note 9 Pro 5G का रीब्रांडेड वर्ज़न
  • मी 10आई में मिल सकता है 8 जीबी रैम
  • भारत में 5 जनवरी को लॉन्च होगा मी 10आई फोन
विज्ञापन
Mi 10i स्मार्टफोन 5 जनवरी को लॉन्च होने वाला है। Xiaomi India के चीफ मनु कुमार जैन ने इससे पहले पुष्टि की थी यह फोन 'ब्रांड न्यू सेंसर' के साथ दस्तक देगा और अब Amazon India पर इसको समर्पित एक पेज लाइव कर दिया गया है, जिसमें लॉन्च का खुलासा होता है। इसके अलावा पेज में यह भी जानकारी दी गई है कि मी 10आई क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर से लैस होगा, जिसे सबसे पहले सितंबर महीने में लॉन्च किया गया था। इससे इस खबर पर और भी ज्यादा वज़न पड़ता है कि मी 10आई Redmi Note 9 Pro 5G का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा जो कि पिछले महीने चीन में लॉन्च हुआ था।

Amazon India के पेज के माध्यम से Mi 10i के स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्च से पहले सामने आ गई है। यह फोन 5 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा और अब ई-कॉमर्स वेबसाइट के जरिए इसकी उपलब्धता की भी पुष्टि हो गई है। पेज से पुष्टि होती है कि मी 10आई स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर से लैस होगा। यह क्वालकॉम प्रोसेसर एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जिसमें आठ क्वालकॉम  Kryo 570 CPU कोर हैं, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2GHz है और यह 8nm आर्किटेक्चर पर आधारित है। यह इस साल सितंबर में लॉन्च हुए मोबाइल प्रोसेसर के स्नैपड्रैगन 7 सीरीज़ का लेटेस्ट वर्ज़न है। यह प्रोसेसर सब-6 के लिए 5जी सपोर्ट और mmWave, SA और NSA व ग्लोबल 5जी बैंडिंग के साथ आता है।

यह प्रोसेसर Redmi Note 9 Pro 5G के चीनी मॉडल जैसा है, जिससे इस बात पर ज़ोर पड़ता है कि मी 10आई स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में रेडमी नोट 9 प्रो 5जी का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है। हालांकि, जैन ने पहले ही पुष्टि कर दी थी कि Mi 10i में I भारतीयों के लिए दिया गया है और यह फोन भारतीय ग्राहकों के लिए कस्टामाइज़ेशन के साथ आ सकता है। इसके अलावा इसमें ब्रांड न्यू सेंसर भी दिया जाएगा। इसके अलावा यह भी जानकारी सामने आ चुकी है कि यह फोन 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ दस्तक देगा।

टीज़र्स से यह भी पुष्टि होती है कि मी 10आई फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके अलावा, अमेज़न पेज से मी 10आई में हाई-रिफ्रेश रेट और यूनिक कलर ऑप्शन को भी टीज़ किया गया है। पुरानी लीक्स को देखें, तो मी 10आई स्मार्टफोन में ब्लू, ब्लैक और ग्रेडिएंट ऑरेंज/ब्लू कलर ऑप्शन मिल सकते हैं। साथ ही इस फोन में दो अलग वेरिएंट्स मिल सकते हैं एक 6 जीबी और दूसरा 8 जीबी रैम, जबकि फोन की स्टोरेज 128 जीबी होगी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good value for money
  • Very good battery life
  • Strong overall performance
  • 3.5mm audio socket, notification LED
  • कमियां
  • Camera quality needs improvement
  • Bulky and heavy
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4820 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4820 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi 10i Specifications, Mi 10i, Xiaomi, Mi, Xiaomi Mi 10i
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  5. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  8. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  9. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  4. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  9. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  10. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »