Mi 10i भारत में आज होगा लॉन्च, यहां देखें लाइवस्ट्रीम

Mi 10i को लेकर कहा जा रहा है कि यह फोन पिछले साल नवंबर में चीन में लॉन्च हुए Redmi Note 9 Pro 5G का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा। लेकिन कंपनी का कहना है कि यह भारतीय मार्केट के लिहाज़ से कस्टमाइज़ होगा, जिसमें ‘10i' का ‘i' 'इंडिया' के लिए दिया गया है।

Mi 10i भारत में आज होगा लॉन्च, यहां देखें लाइवस्ट्रीम

मी 10आई की कीमत भारत में 30,000 रुपये से कम होगी।

ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 Pro 5G का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है फोन
  • स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर से लैस होगा Mi 10i
  • मी 10आई स्मार्टफोन को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा
विज्ञापन
Mi 10i स्मार्टफोन भारत में आज लॉन्च किया जाएगा और Xiaomi इस लॉन्च इवेंट का लाइवस्ट्रीम अपने सोशल मीडिया चैनल्स के जरिए करेगी। मी 10आई लम्बे वक्त से सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है, जिसमें कहा जा रहा है कि यह फोन पिछले साल नवंबर में चीन में लॉन्च हुए Redmi Note 9 Pro 5G का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा। लेकिन कंपनी का कहना है कि यह भारतीय मार्केट के लिहाज़ से कस्टमाइज़ होगा, जिसमें ‘10i'  का ‘i' 'इंडिया' के लिए दिया गया है। इसके अलावा संभवाना है कि भारतीय मार्केट को देखते हुए इस स्मार्टफोन में कुछ बदलाव भी पेश किए जा सकते हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मी 10आई फोन ब्रांड-न्यू सेंसर के साथ दस्तक देगा।
 

Mi 10i launch event details, expected price

Xiaomi Mi 10i का लॉन्च इवेंट आज दोपहर 12 बजे शुरू करने जा रही है। इस लॉन्च इवेंट का लाइवस्ट्रीम कंपनी की वेबसाइट और कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा। मी 10आई स्मार्टफोन में पैसिफिक सनराइज़ और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन पेश किए जाएंगे। कंपनी की साइट पर साझा किए टीज़र से फोन के डिज़ाइन का खुलासा होता है, जो कि देखने में अपने गोल आकार के कैमरा मॉड्यूल और क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ काफी-हद तक Redmi Note 9 Pro 5G जैसा ही लगता है। शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने यह भी पुष्टि की है कि मी 10आई की कीमत भारत में 30,000 रुपये से कम होगी।
 

Amazon पर इस स्मार्टफोन को समर्पित एक पेज लाइव किया गया है, जहां मी 10आई की उपलब्धता साइट पर दिखी है। ई-कॉमर्स वेबसाइट के अलावा यह फोन Mi.com पर भी खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
 

Mi 10i specifications (teased, expected)

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो शाओमी ने टीज़ किया था कि मी 10आई फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का होगा। इसमें ब्रांड न्यू, बड़ा सेंसर दिया जाएगा जिसको लेकर दावा किया गया है कि यह सबसे ज्यादा एडवांस होगा। इसके अलावा, फोन में स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर दिया जाएगा। मी 10आई में हाई-रिफ्रेश रेट भी मौजूद होगा।

यदि मी 10आई फोन सच में रेडमी नोट 9 प्रो 5जी का रीब्रांडेड वर्ज़न होता है, तो यह फोन 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम विकल्प के साथ आ सकता है। वहीं, फोन की स्टोरेज 128 जीबी होगी। इसके अलावा फोन में 4,820 एमएएच की बैटरी और 6.67 इंच फुल-एचडी प्लस (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले फीचर किया जाएगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good value for money
  • Very good battery life
  • Strong overall performance
  • 3.5mm audio socket, notification LED
  • कमियां
  • Camera quality needs improvement
  • Bulky and heavy
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4820 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4820 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi 10i, Mi 10i Price in India, Mi 10i Specifications, Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  2. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  3. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  4. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  5. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  6. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  7. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  8. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  9. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  10. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »