Alcatel 1X, Alcatel 3V और Alcatel 5 लॉन्च, जानें इनके बारे में

एक टीज़र जारी करने के बाद, टीसीएल कम्युनिकेशंस ने सीईएस 2018 में अपने तीन नए स्मार्टफोन पेश कर दिए हैं। अल्काटेल 1एक्स, अल्काटेल 3वी और अल्काटेल 5 में टीसीएल का बनाया हुआ फुल व्यू डिस्प्ले है।

Alcatel 1X, Alcatel 3V और Alcatel 5 लॉन्च, जानें इनके बारे में
ख़ास बातें
  • अल्काटेल के तीनों नए फोन में फुल व्यू डिस्प्ले दिया गया है
  • अल्काटेल 1एक्स में फेस अनलॉक फ़ीचर है
  • अल्काटेल 3वी में दो रियर कैमरे दिए गए हैं
विज्ञापन
एक टीज़र जारी करने के बाद, टीसीएल कम्युनिकेशंस ने सीईएस 2018 में अपने तीन नए स्मार्टफोन पेश कर दिए हैं। अल्काटेल 1एक्स, अल्काटेल 3वी और अल्काटेल 5 में टीसीएल का बनाया हुआ फुल व्यू डिस्प्ले है। अल्काटेल के इन तीनों स्मार्टफोन में दिए डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। और इन्हें मिड और एंट्री लेवल प्राइस रेंज में पेश किया गया है। इसके अलावा, नए हैंडसेट में रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

नए लॉन्च हुए स्मार्टफोन की बात करें तो अल्काटेल 1एक्स को 'सबसे किफ़ायती' हैंडसेट बताया जा रहा है। स्मार्टफोन में एक यूनिबॉडी डिज़ाइन है जिसके किसी 'प्रीमियम' मटेरियल से बने होने का दावा है। इसके अलावा, फोन में फेस अनलॉक के अलावा एक स्टैंडर्ड फुल व्यू डिस्प्ले पैनल और रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
 
alcatel

वहीं, अल्काटेल 3वी  में हाई रिज़ॉल्यूशन वाला फुल व्यू डिस्प्ले है। इस फोन में रियर पर एक डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इस स्मार्टफोन में ग्लॉसी बैक पैनल है।
 
alcatel 3v

Alcatel 3V

अल्काटेल की नई स्मार्टफोन रेंज में अल्काटेल 5 सबसे प्रीमयम हैंडसेट है। इस फोन में एक बड़ी बैटरी है जिसके एक पूरे दिन तक चलने का दावा किया गया है। इसके साथ ही फोन में ऊपर की तरब लंबे बेज़ल हैं और यहां आपको एलईडी फ्लैश के साथ दो सेल्फी कैमरे मिल जाएंगे। फोन का रियर एक टेक्सचर पैनल के साथ आता है और इसकी अहम ख़ासियत है इसमें दिया गया फिंगरप्रिंट सेंसर और प्राइमरी कैमरा सेंसर।
 
alcatel 5

Alcatel 5

टीसीएल ने अभी अल्काटेल 1, अल्काटेल 3 और अल्काटेल 5 सीरीज़ के इन तीनों स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, एंड्रॉयड पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, नए वेरिएंट में क्वालकॉम और मीडियाटेक प्रोसेसर दिए जाएंगे। अहम स्पेसिफिकेशन के अलावा इन तीनों हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता की जानकारी अगले महीने एमडब्ल्यूसी बार्सिलोना 2018 में बताए जाने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Alcatel 1X, Alcatel 3V, Alcatel 5, Alcatel, TCL, CES, CES 2018, Mobiles, Android
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  2. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  3. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  4. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  5. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  8. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  10. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »