Airtel ने पेश किया Celkon Star 4G+ को, प्रभावी कीमत 1,249 रुपये

एयरटेल ने शुक्रवार को अपने 'मेरा पहला स्मार्टफोन' प्रोग्राम का विस्तार करते हुए सेल्कॉन स्टार 4जी+ हैंडसेट को मार्केट में उतारा। एयरटेल और सेल्कॉन की साझेदारी में लाए गए Celkon Star 4G+ की प्रभावी कीमत 1,249 रुपये होगी।

Airtel ने पेश किया Celkon Star 4G+ को, प्रभावी कीमत 1,249 रुपये
ख़ास बातें
  • कंपनी ने जानकारी दी है कि हैंडसेट की मार्केट में कीमत 2,999 रुपये है
  • Celkon Star 4G+ खरीदने के लिए सबसे पहले 2,749 रुपये का भुगतान करना होगा
  • कंपनी ने नियमों के पालन करने पर 1,500 रुपये कैशबैक देने की बात कही है
विज्ञापन
एयरटेल ने शुक्रवार को अपने 'मेरा पहला स्मार्टफोन' प्रोग्राम का विस्तार करते हुए सेल्कॉन स्टार 4जी+ हैंडसेट को मार्केट में उतारा। एयरटेल और सेल्कॉन की साझेदारी में लाए गए Celkon Star 4G+ की प्रभावी कीमत 1,249 रुपये होगी। इस टेलीकॉम कंपनी ने जानकारी दी है कि हैंडसेट की मार्केट में कीमत 2,999 रुपये है। इच्छुक ग्राहक अगर इस हैंडसेट को खरीदते हैं तो उन्हें एयरटेल नेटवर्क से जुड़े रहना होगा। इसके अलावा पूरा फायदा पाने के लिए हैंडसेट को तीन साल तक इस्तेमाल करना होगा। गौर करने वाली बात है कि एयरटेल ने इस महीने ही इंटेक्स मोबाइल के साथ भी ऐसी ही साझेदारी की थी।

Celkon Star 4G+ खरीदने के लिए सबसे पहले 2,749 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके बाद अगले 36 महीने तक मासिक रीचार्ज कराना होगा। कंपनी ने 169 रुपये वाले रीचार्ज पैक को इस्तेमाल करना सुझाव दिया है। ऐसा करने पर टेलीकॉम कंपनी पहले 18 महीने के बाद 500 रुपये कैशबैक देगी। अगर ग्राहक अगले 18 महीने तक न्यूनतम राशि से रीचार्ज कराते हैं तो उन्हें अतिरिक्त 1,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इस तरह से कैशबैक की कुल राशि 1,500 रुपये हो जाएगी। सेल्कॉन का यह हैंडसेट देशभर के प्रमुख रिटेल स्टोर में उपलब्ध होगा। वहीं, प्रीपेड पैक का रीचार्ज एयरटेल के रिटेल स्टोर से कराना होगा।

एयरटेल ने जानकारी दी है कि ग्राहक अपनी मर्जी के किसी भी रीचार्ज पैक को चुन सकते हैं। हालांकि, कैशबैक पाने के लिए 36 महीनों में कम से कम 6,000 रुपये का रीचार्ज कराना ही होगा। पहली किश्त 18 महीने में मिलेगी। यह राशि पाने के लिए 18 महीने में कम से कम 3,000 रुपये का रीचार्ज कराना होगा।

एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाले Celkon Star 4G+ में 4 इंच का डिस्प्ले है और यह डुअल सिम सपोर्ट के साथ आएगा। स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 512 एमबी रैम है। रियर कैमरा 3.2 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरे का सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी इस्तेमाल करना होगा। फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फीचर है। बैटरी 1800 एमएएच की है।

Celkon Star 4G+ में माय एयरटेल, एयरटेल टीवी और विंक म्यूज़िक ऐप पहले से इंस्टॉल होंगे। इसके अलावा यूज़र के पास गूगल प्ले स्टोर एक्सेस करने का भी विकल्प है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले4.00 इंच
प्रोसेसर1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा3.2-मेगापिक्सल
रैम512एमबी
स्टोरेज4 जीबी
बैटरी क्षमता1800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन480x800 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  2. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  3. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  4. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  5. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  6. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  7. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  8. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  9. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  10. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »