90 करोड़ एंड्रॉयड डिवाइस हैं इस कमी का शिकार, कहीं आपका हैंडसेट भी...

90 करोड़ एंड्रॉयड डिवाइस हैं इस कमी का शिकार, कहीं आपका हैंडसेट भी...
ख़ास बातें
  • क्वाडरूटर का फायदा उठाकर कोई अटैकर डिवाइस का पूरा कंट्रोल पा लेगा
  • क्वाडरूटर कमी क्वालकॉम चिपसेट के साथ आने सॉफ्टवेयर ड्राइवर में मिली
  • क्लावकॉम ने बताया है कि कमी को दूर करने के लिए पैच रिलीज कर दिए गए हैं
विज्ञापन
एंड्रॉयड डिवाइस की एक बहुत बड़ी कमी का खुलासा हुआ है जिससे इस ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले दुनिया भर के करीब 90 करोड़ डिवाइस प्रभावित हैं। इसकी जानकारी सिक्योरिटी रिसर्चर ने दी है। चेक प्वाइंट मोबाइल रिसर्च टीम ने सबसे पहले इस कमी को उजागर किया और दावा किया है कि इससे क्वालकॉम चिपसेट पर चलने वाले सभी डिवाइस प्रभावित हैं।

इसे 'क्वाडरूटर' का नाम दिया गया है। बताया गया है कि क्वालकॉम चिपसेट पर चलने वाले एंड्रॉयड डिवाइस को चार तरह की कमियों एक ही बार में प्रभावित किया है। इस रिसर्च टीम ने बताया है कि इन चार में से किसी एक कमी का फायदा उठाकर अटैकर हैंडसेट का रूट एक्सेस हासिल कर सकता है। टीम ने यह भी दावा किया है कि क्वाडरूटर वाली कमी सॉफ्टवेयर ड्राइवर में मौजूद है जो क्वालकॉम चिपसेट के साथ आता है। चेकप्वाइंट ने कहा है, "इस चिपसेट पर चलने वाले हर एंड्रॉयड डिवाइस पर खतरा है। "

क्वालकॉम ने ज़ेडडीनेट को बताया है कि इस कमी के संबंध में ग्राहकों, पार्टनर और ओपन सोर्स कम्युनिटी के लिए सिक्योरिटी पैच उपलब्ध करा दिए गए हैं। यह अप्रैल से जुलाई के बीच में किया गया था।

सबसे बड़ी चिंता की वजह यह है कि खराब सॉफ्टवेयर डिवाइस के निर्माण के दौरान ही इंस्टॉल किया जाता है। मोबाइल निर्माता कंपनियों या टेलीकॉम कैरियर द्वारा सिक्योरिटी पैच जारी करने के बाद ही इसे ठीक किया जा सकता है। चेक प्वाइंट ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा, "डिस्ट्रीब्यूटर और कैरियर क्वालकॉम से फिक्स्ड ड्राइवर पैक मिलने के बाद ही पैच रिलीज कर सकते हैं।"

चेक प्वाइंट मोबाइल रिसर्च टीम ने बताया, "एक अटैकर इन कमियों का फायदा एक खतरनाक ऐप के जरिए उठा सकता है। इस खतरनाक ऐप को इन कमियों का फायदा उठाने के लिए किसी खास की इज़ाजत की भी ज़रूरत नहीं पड़ेगी। आपको इन ऐप को इंस्टॉल करने के दौरान कोई शक भी नहीं होगा।"

क्वाडरूटर कमी से प्रभावित लोकप्रिय हैंडसेट में ब्लैकबेरी प्रिव, गूगल नेक्सस 5एक्स, नेक्सस 6पी, एचटीसी 10, एलजी जी5, मोटो एक्स, वनप्लस 3 और सैमसंग गैलेक्सी एस7 शामिल हैं।

बताया गया है, "क्वाडरूटर कमी का फायदा उठाकर कोई भी हैकर आपके डिवाइस का पूरी तरह से कंट्रोल पा लेगा। उसे आपके निजी डेटा का अप्रतिबंधित एक्सेस मिल जाएगा।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  2. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  4. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  8. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  9. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »