5880mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ iQOO Z5 का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च!

iQOO Z5 नए मॉडल में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ/मैक्रो सेंसर दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

5880mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ iQOO Z5 का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च!

Photo Credit: iQOO

iQOO Z5 मॉडल में 6.58 इंच की TFT डिस्प्ले दी गई है।

विज्ञापन
iQOO Z5 स्मार्टफोन TENAA सर्टिफिकेशन साइट पर नजर आया है, जिसका मॉडल नंबर V2188A है। इस स्मार्टफोन को iQOO Z5 का नया वेरिएंट कहा जा रहा है। लिस्टिंग ने इस स्मार्टफोन के कई स्पेसिफिकेशंस की भी जानकारी दी गई है, जिसमें इसका कैमरा सेटअप, स्टोरेज कॉन्फिगरेशन, डाइमेंशन और बहुत कुछ की जानकारी है। ऐसी संभावना है कि iQOO मार्केट में 20 मई को 6000mAh की बैटरी के साथ एक नए iQOO Z5 मॉडल ला सकता है।

हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दी है। बीते साल, iQOO ने सितंबर में iQOO Z5 को भारत में 23,990 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया था। आइए अब इस आगामी नए स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

iQOO Z5 नए मॉडल के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


TENAA लिस्टिंग के अनुसार, नए iQOO Z5 मॉडल में 6.58 इंच की TFT डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन फुल HD+ 1080x2408 पिक्सल है। प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 3.0GHz क्लॉक रेट के साथ ऑक्टा कोर है जो कि MediaTek Dimensity 1300 SoC प्रोसेसर हो सकता है। स्टोरेज की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 12GB RAM और 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज दी जा सकती है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो इस स्मार्टफोन में Android 12 पर बेस्ड iQOO UI स्किन दिया गया है। डाइमेंशन की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन की लंबाई 163.87mm, चौड़ाई 75.33mm, मोटाई 9.21mm और वजन 202.8 ग्राम है।
 

कैमरा और बैटरी


कैमरा की बात करें तो iQOO Z5 नए मॉडल में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ/मैक्रो सेंसर दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 5880mAh की बैटरी दी गई है जो कि फाइनल रिलीज तक 6,000mAh तक हो सकती है। टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने हाल ही में सुझाव दिया था कि यह स्मार्टफोन 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। वहीं एक अन्य रिपोर्ट से पता चला कि iQoo इस स्मार्टफोन को शुक्रवार को चीन में लॉन्च किया जा सकता है।


 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good gaming performance
  • Battery life
  • Fast charging
  • Stereo speakers
  • 3.5mm headphone jack
  • कमियां
  • Display is a smudge magnet
  • Weak low-light camera performance
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1,080x2,400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: iQOO Z5, iQOO Z5 Price, New iQOO Z5
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  4. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  10. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »