Redmi K30 का टीज़र जारी, क्वाड रियर कैमरा सेटअप की मिली झलक

Xiaomi ने पहले ही Redmi K30 में डुअल मोड 5जी सपोर्ट होने की जानकारी दी थी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2019 15:06 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K30 में NSA + SA डुअल मोड 5जी के लिए सपोर्ट होगा
  • 4,500 एमएएच बैटरी और 27 वॉट चार्जिंग के साथ आएगा Redmi K30
  • Redmi K30 में 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज होने की जानकारी

redmi k30 को दिसंबर महीने में लॉन्च किया जाना है

Xiaomi ने अपने Redmi K30 हैंडसेट का आधिकारिक टीज़र ज़ारी कर दिया है। इससे फोन के पिछले हिस्से के डिज़ाइन का पता चला है। डिज़ाइन के हिसाब से चीनी कंपनी ने रेडमी के20 की तुलना में रेडमी के30 को बड़े बदलाव के साथ लाने की योजना बनाई है। रियर पैनल मिनिमलिस्ट फिनिश के साथ आएगा। रेडमी के30 के आधिकारिक पोस्टर में पिछले हिस्से पर वर्टिकल पोजीशन में चार रियर कैमरे होने की पुष्टि हुई है। कैमरा मॉड्यूल को सर्कुलर रिंग में जगह मिली है जो रियर पैनल से अलग सर्फेश फिनिश के साथ आता है। इसके अलावा रेडमी के30 में क्वालकॉम प्रोसेसर होने की पुष्टि हुई है।

Redmi के आधिकारिक वीबो अकाउंट से रेडमी के30 के पोस्टर को साझा किया गया है। इसमें फोन लाइट पर्पल शेड के साथ नज़र आ रहा है। प्रतीत होता है कि फोन मैट फिनिश वाला है। वर्टिकल क्वाड रियर कैमरा मॉड्यूल एक सर्कुलर रिंग में घिरा हुआ है। यह ग्लॉसी फिनिश से लैस है। यह डिजाइन पहली बार नहीं देखने को मिला है। इससे हम Huawei Mate 30 Pro में रूबरू हो चुके हैं।
Advertisement

डुअल-एलईडी फ्लैश मॉड्यूल कैमरे के नीचे मौज़ूद है। इसके नीचे 5जी की ब्रांडिंग है। याद रहे कि Xiaomi ने पहले ही Redmi K30 में डुअल मोड 5जी सपोर्ट होने की जानकारी दी थी। रेडमी वीबो अकाउंट के दूसरे पोस्ट के कमेंट सेक्शन में किसी यूज़र ने रेडमी के30 के अलग आधिकारिक पोस्टर को साझा किया है। इसमें ब्रांड एंबेसेडर फोन के अलग वेरिएंट को हाथों में लिया नज़र आ रहा है। यह फोन पिंक ग्रेडिएंट पेंटजॉब वाला है। पिछले हिस्से पर नीचे के तरफ पर्पल फिनिश है।
 

इसके अलावा रेडमी ब्रांड के जनरल मैनेजर लू विबिंग ने खुलासा किया है कि रेडमी के30 में क्वालकॉम प्रोसेसर होगा।
Advertisement
 

Redmi K30 Specifications (लीक)

चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर एक टिप्स्टर ने स्पेसिफिकेशन शीट को साझा किया है, ऐसा दावा किया गया है कि यह Redmi K30 4G वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन हैं। रेडमी के30 में 6.66 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट है। फोन के डिस्प्ले को गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलेगा।

सिक्योरिटी के लिए साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो Redmi K30 में एनएफसी, आई ब्लास्टर और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक दिया जा सकता है। आगामी Xiaomi फोन में जान फूंकने के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो 27 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है।
Advertisement

कहा जा रहा है कि Redmi K30 4G स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उतारा जा सकता है। रेडमी फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,999 चीनी युआन (लगभग 20,000 रुपये) हो सकती है लेकिन उम्मीद है कि  Xiaomi अन्य वेरिएंट को भी लॉन्च कर सकती है।
Advertisement

रेडमी के30 के बैक पैनल पर चार रियर कैमरे दिए जा सकते हैं और इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर, 8 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और 2 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। आगामी रेडमी के-सीरीज़ के फोन Android 10 पर आधारित MIUI 11 के साथ उतारे जा सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Redmi K30, Redmi K30 5G, Qualcomm, 5G

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.