Thor, Loki कोडनेम से तैयार हो रहे हैं Xiaomi के 2 स्‍मार्टफोन, होंगे MIX सीरीज का हिस्‍सा!

ये स्मार्टफोन 'Xiaomi MIX' सीरीज का हिस्सा होंगे और इसीलिए इन्‍हें Xiaomi 12 Ultra एन्हांस्ड और Xiaomi 12 Ultra नहीं कहा जाएगा

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 22 नवंबर 2021 11:17 IST
ख़ास बातें
  • इन कोडनेम वाले फोन्‍स को पहले Xiaomi 12 सीरीज का हिस्‍सा बताया जा रहा था
  • अब कहा जा रहा है कि ये फोन Xiaomi मिक्‍स सीरीज में लॉन्‍च होंगे
  • दोनों फोन विशेषतौर पर चीन के लिए होंगे, ग्‍लोबल लॉन्चिंग का पता नहीं है

Xiaomi थॉर और लोकी कोड नेम वाले ये स्‍मार्टफोन नेक्‍स्‍ट जेनरेशन के क्वालकॉम 800 सीरीज प्रोसेसर से लैस होंगे।

स्‍मार्टफोन इंडस्‍ट्री इस वक्‍त नए साल की तैयारियों में जुटी है। हम किसी जश्‍न की बात नहीं कर रहे, तैयारियां हो रही हैं अगले साल की डिवाइसेज को लेकर। हर ब्रैंड अपने फ्लैगशिप स्‍मार्टफोन्‍स पर काम कर रहा है और उन्‍हें इंडस्‍ट्री के सबसे नए फीचर्स से लैस करना चाहता है। शाओमी भी अपने फ्लैगशिप फोन्‍स पर काम कर रही है। इस हफ्ते की शुरुआत में Xiaomi के दो स्मार्टफोन- कोडनेम, Thor और Loki को MIUI कोड में स्पॉट किया गया था। उस वक्‍त यह आकलन किया गया था कि ये Xiaomi 12 Ultra एन्हांस्ड और Xiaomi 12 Ultra स्‍मार्टफोन हो सकते हैं, लेकिन अब आई कुछ नई जानकारियों के मुताबिक ये फोन शाओमी 12 सीरीज का हिस्‍सा नहीं होने वाले। इन्‍हें कुछ और ही कहा जाएगा। 

Xiaomi Thor और Loki कोडनेम वाले ये फोन जिनका मॉडल नंबर 2203121C और 2203121AC है, उन्‍हें Xiaomiui ने सर्टिफ‍िकेशन एजेंसी पर देखा है। लिस्टिंग के मुताबिक, ये स्मार्टफोन 'Xiaomi MIX' सीरीज का हिस्सा होंगे और इसीलिए इन्‍हें Xiaomi 12 Ultra एन्हांस्ड और Xiaomi 12 Ultra नहीं कहा जाएगा। इन फोन्‍स के नाम में MIX ब्रैंडिंग होगी। हालांकि इन फोन्‍स से असल नाम क्‍या होंगे, ये अभी पता नहीं चल पाया है। सर्टिफ‍िकेशन से एक और खास बात पता चलती है। इन फोन्‍स के मॉडल नंबर के आख‍िर में C है। इसलिए यह कहा जा सकता है कि ये स्‍मार्टफोन विशेषतौर पर चीन में लॉन्‍च किए जाएंगे।

इसी सोर्स की पिछली रिपोर्ट में बताया गया था कि Xiaomi थॉर और लोकी कोड नेम वाले ये स्‍मार्टफोन नेक्‍स्‍ट जेनरेशन के क्वालकॉम 800 सीरीज प्रोसेसर से लैस होंगे। पहले इस प्रोसेसर को स्नैपड्रैगन 898 कहा जा रहा था, लेकिन अब इसका नाम आधिकारिक रूप से स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 बताया जाता है। 

अब बात कर लेते है फोन के स्‍पेसिफ‍िकेशंस बारे में, तो अब तक आई जानकारी के मुताबिक दोनों ही फोन में कम से कम चार रियर कैमरे होने की उम्‍मीद है। इनमें मेन सेंसर 50 मेगापक्सिल का दिया जा सकता है, जबक‍ि बाकी तीनों कैमरे 48 मेगाप‍िक्‍सल के हो सकते हैं। कैमरा सेंसर का यह कॉम्बिनेशन बताता है कि ये फोन फटॉग्रफी के लेवल पर भी दमदार होने वाले हैं फ‍िर चाहे बात फोन की जूमिंग क्षमता की हो या फ‍िर रेजॉलूशन की। इन फोन्‍स के फ्रंट कैमरा के बारे में अभी कोई इन्‍फर्मेशन नहीं है। 

Xiaomi Thor और Loki के अगले साल यानी 2022 की पहली तिमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है। क्‍योंकि इन फोन्‍स के एक्‍सक्‍लूसिव तौर पर चीन में लॉन्‍च होने की बात कही जा रही है, इसलिए इन ड‍िवाइसेज की ग्‍लोबल लॉन्चिंग के बारे में अभी कोई सूचना नहीं है। वैसे ऐसा भी हो सकता है कि शाओमी के ये फोन बाकी देशों में शाओमी 12 सीरीज के तहत लॉन्‍च किए जाएं।
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 16T 5G vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. Computex 2026: Samsung ने पेश किया दुनिया का पहला 4K 360Hz QD-OLED मॉनिटर, नई गेमिंग टेक्नोलॉजी भी दिखाई
  3. Acer Predator Helios 18 AI (2026) गेमिंग लैपटॉप 256GB RAM के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. 19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200MP कैमरा वाला Samsung फोल्डेबल स्मार्टफोन
  5. Ola Electric की सेल्स में बढ़ोतरी, मई में बेचे 15,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स
  6. अमेरिका ने AI चिप के एक्सपोर्ट पर पाबंदी का बढ़ाया दायरा, चीन को लगेगा झटका
  7. इस देश में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगा बैन....
  8. 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ Huawei Nova 16 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. itel Aqua हुआ लॉन्च: ₹1,799 में भारत का इकलौता IP67 रेटिंग वाला फीचर फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Music Unlimited लॉन्च, अब कम दामों में मिलेगा जबरदस्त म्यूजिक अनुभव, यूट्यूब और Jio को कड़ी टक्कर
  2. 9000mAh बैटरी 13MP कैमरा के साथ ASUS Pad (T3201) पेश, देखें कितना खास है टैबलेट
  3. 19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200MP कैमरा वाला Samsung फोल्डेबल स्मार्टफोन
  4. 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला Huawei Nova 16 लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
  5. Realme 16T 5G vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. अमेरिका ने AI चिप के एक्सपोर्ट पर पाबंदी का बढ़ाया दायरा, चीन को लगेगा झटका
  7. Ola Electric की सेल्स में बढ़ोतरी, मई में बेचे 15,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स
  8. इस देश में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगा बैन....
  9. 3.2 करोड़ मच्छरों की फौज तैयार कर रहा Google, खुले में छोड़ने के लिए मांगी मंजूरी
  10. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.