• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Amazon Music Unlimited लॉन्च, अब कम दामों में मिलेगा जबरदस्त म्यूजिक अनुभव, यूट्यूब और Jio को कड़ी टक्कर

Amazon Music Unlimited लॉन्च, अब कम दामों में मिलेगा जबरदस्त म्यूजिक अनुभव, यूट्यूब और Jio को कड़ी टक्कर

Amazon Music ने भारत में अपने पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए म्यूजिक लवर्स के लिए एक नया प्रीमियम टियर Amazon Music Unlimited लॉन्च कर दिया है।

Amazon Music Unlimited लॉन्च, अब कम दामों में मिलेगा जबरदस्त म्यूजिक अनुभव, यूट्यूब और Jio को कड़ी टक्कर

Photo Credit: Amazon

Amazon Music Unlimited में अनलिमिटेड गाने सुन सकते हैं।

ख़ास बातें
  • Amazon Music Unlimited की कीमत प्राइम मेंबर्स के लिए 99 रुपये है।
  • Amazon Music Unlimited के दाम नॉन प्राइम मेंबर्स के लिए 119 रुपये हैं।
  • Amazon Music Unlimited में ऑन डिमांड 100 मिलियन प्लस गाने सुन सकते हैं।
विज्ञापन

Amazon Music ने भारत में अपने पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए म्यूजिक लवर्स के लिए एक नया प्रीमियम टियर Amazon Music Unlimited लॉन्च कर दिया है। अमेजन म्यूजिक अनलिमिटेड उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो प्लेटफॉर्म पर ज्यादा फ्लैक्सिबिलिटी और हाई क्वालिटी ऑडियो अनुभव चाहते हैं। इस नई सुविधा के तहत प्लेटफॉर्म की पेशकश तीन अलग-अलग टियर में बांटी गई हैं, जिनके जरिए यूजर्स को कई लेवल तक फीचर्स और ऑडियो क्वालिटी प्रदान करना है। इस अपडेट के साथ Amazon Music ऐड-सपोर्टेड स्ट्रीमिंग से लेकर हाई क्वालिटी वाले ऑफलाइन ऑडियो अनुभवों तक यूजर्स को सुविधा प्रदान करना चाहता है। आइए Amazon Music Unlimited के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Amazon Music Unlimited कब होगा पेश

लॉन्च ऑफर के तहत अमेजन अनलिमिटेड टियर के लिए इंट्रोडक्ट्री ट्रायल पीरियड प्रदान कर रहा है। प्राइम मेंबर्स 6 महीने के फ्री ट्रायल पा सकते हैं, जिसके बाद मेंबरशिप के लिए 99 प्रति माह का भुगतान करना होगा। नॉन-प्राइम मेंबर्स 3 महीने के लिए फ्री ट्रायल कर सकते हैं, जिसके बाद मेंबरशिप के लिए 119 प्रति माह पर रिन्यू होगा। Amazon Music Unlimited वर्तमान में उपलब्ध हैं और यूजर्स अमेजन म्यूजिक एप्लिकेशन या वेबसाइट के जरिए अपडेटेड कॉन्फिगरेशन देख सकते हैं।

भारत में Amazon Music के टियर

भारत में अमेजन म्यूजिक की सर्विस तीन मुख्य टियर जैसे कि Amazon Music Unlimited, Amazon Music for Prime Members और Amazon Music Free में विभाजित किया गया है।

Amazon Music Unlimited की कीमत प्राइम मेंबर्स के लिए 99 रुपये प्रतिमाह और नॉन प्राइम मेंबर्स के लिए 119 रुपये प्रति माह है। इस प्लान में ऑन डिमांड 100 मिलियन प्लस गाने, ऐड-फ्री एचडी, अल्ट्रा एचडी और स्पैटियल ऑडियो (डॉल्बी एटम्स) और टॉप पॉडकास्ट ऑफलाइन डाउनलोड होते हैं।    


Amazon Music for Prime Members के लिए कोई अतिरिक्त लागत नहीं है, क्योंकि यह प्राइम मेंबरशिप के साथ मुफ्त आता है। इसके साथ 100 मिलियन से ज्यादा गाने और पॉडकास्ट ऑन डिमांड मिलते हैं। लिमिटेड एड और ऑफलाइन डाउनलोड की सुविधा नहीं मिलती है।

Amazon Music Free में फुल कैटलॉग का एक्सेस मिलता है। इसके साथ ऐड सपोर्टेड प्लेबैक मिलता है। इसमें यूजर्स को सीमित फीचर्स मिलते हैं। यह बिलकुल फ्री है और जल्द ही आने वाला है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  5. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  6. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  10. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »