कंपनी के अनुसार, यह हाई टेम्परेचर स्टीम सिस्टम की बदौलत 99.99% बैक्टीरिया को खत्म कर सकती है।
Photo Credit: ixbt.com
Mijia Front Load Washer Dryer में 8 किलोग्राम की कैपिसिटी दी गई है।
Xiaomi ने स्मार्ट होम अप्लायंसेज में नई वाशिंग मशीन को लॉन्च किया है। यह कंपनी की नई Mijia Front Load Washer Dryer (8KG) वाशिंग मशीन है। इसमें कंपनी एक ही यूनिट में वाशिंग और ड्रायर फंक्शन दिया है। यह हाई टेम्परेचर स्टीम सिस्टम की बदौलत 99.99% बैक्टीरिया को खत्म कर सकती है। इसमें इंटेलिजेंट ड्राइंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भी किया गया है। मशीन में तापमान और नमी को मापने के लिए भीतरी सेंसर लगे हैं। कंपनी का कहना है कि यह ओरहीटिंग को भी रोकती है जिससे कपड़ा खराब होने से बचता है। इसे कंपनी की Xiaomi Home ऐप की मदद से कनेक्ट किया जा सकता है। कंपनी ने इसमें वन-टैप वाश और ड्राई फंक्शन भी दिए हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में।
Mijia Front Load Washer Dryer (8KG) को कंपनी ने यूरोपियन मार्केट में पेश (via) किया है। वाशिंग मशीन की कीमत 539 EUR (लगभग 60,000 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
Mijia Front Load Washer Dryer में 8 किलोग्राम की कैपिसिटी दी गई है। इसमें 525mm का बड़ा ड्रम लगा है। कंपनी ने इसमें पावर वाश टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। यह कपड़े धोते समय पावर फ्लो का इस्तेमाल करती है। इसमें हाईजीन का ख्याल भी रखा गया है। कंपनी का दावा है कि यह हाई टेम्परेचर स्टीम सिस्टम की बदौलत 99.99% बैक्टीरिया को खत्म कर सकती है। इसमें इंटेलिजेंट ड्राइंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भी किया गया है। मशीन में तापमान और नमी को मापने के लिए भीतरी सेंसर लगे हैं। कंपनी का कहना है कि यह ओरहीटिंग को भी रोकती है जिससे कपड़ा खराब होने से बचता है।
कंपनी ने इसमें 30 तरह के वाशिंग प्रोग्राम दिए हैं। यह 15 मिनट के क्विक वाश प्रोग्राम के साथ भी आती है। कंट्रोल के लिए एक कलर टच पैनल इसमें मिलता है। इसे कंपनी की Xiaomi Home ऐप की मदद से कनेक्ट किया जा सकता है। यानी रिमोट तरीके से भी यह ऑपरेट हो सकती है। वहीं, यूजर ऐप के माध्यम से वाश सेटिंग्स भी कस्टमाइज कर सकते हैं। इसी के माध्यम से इसमें OTA सॉफ्टवेयर अपडेट भी मिलते रहते हैं। कंपनी ने इसमें वन-टैप वाश और ड्राई फंक्शन भी दिए हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार