• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo V17 भारत में लॉन्च होगा 9 दिसंबर को, 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है इसमें

Vivo V17 भारत में लॉन्च होगा 9 दिसंबर को, 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है इसमें

Vivo V17 के कई स्पेसिफिकेशन लीक हो चुके हैं। दावा किया गया है कि वीवो का यह हैंडसेट एल आकार के क्वाड रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले से लैस होगा। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए वीवो वी17 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर हो सकता है।

Vivo V17 भारत में लॉन्च होगा 9 दिसंबर को, 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है इसमें

Vivo V17 के पक्ष में माहौल बनाने के लिए कई टीज़र जारी

ख़ास बातें
  • वीवो वी17 के रूसी वेरिएंट से अलग होगा भारत में लॉन्च होने वाला वेरिएंट
  • Vivo V17 स्मार्टफोन 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस हो सकता है
  • वीवो का यह फोन सुपर नाइट मोड के साथ आएगा
विज्ञापन
Vivo V17 को भारत में 9 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने बीते महीने ही लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजे थे। लेकिन इनवाइट में लॉन्च की तारीख का ज़िक्र नहीं था। अब एक ट्वीट जारी करके वीवो इंडिया ने कयासों के बाजार पर विराम लगाम दिया है। वीवो वी17 से 9 दिसंबर को पर्दा उठ जाएगा। वीवो वी17 के भारतीय वेरिएंट में होल-पंच डिस्प्ले और L के आकार में क्वाड कैमरा सेटअप होगा। कंपनी इस फोन के ज़रिए ग्राहकों को प्रीमियम लुक देना चाहती है, ताकि वह Samsung Galaxy S10 जैसे हैंडसेट को चुनौती दे पाए।

Vivo India ने ट्विटर पर पुष्टि की है कि वीवो वी17 को 9 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। टीज़र से पुष्टि हुई है कि फोन में होल-पंच डिस्प्ले होगा। इसमें स्क्रीन की दायीं तरफ टॉप पर सेल्फी कैमरे के लिए कटआउट होगा। Vivo V17 में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाना तय है। यह फीचर फोन के रूसी वेरिएंट का भी हिस्सा है। वीवो वी17 के रूसी वेरिएंट में वाटरड्रॉप नॉच है और इसमें डायमंड के आकार में रियर कैमरा सेटअप है। रूस में लॉन्च किया गया वीवो वी17 हैंडसेट वाकई में वीवो एस1 प्रो का ही रीब्रांडेड अवतार है। हालांकि, भारतीय वेरिएंट डिज़ाइन के मामले में बेहद ही अलग है।
 
vivov17

हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, वीवो वी17 स्मार्टफोन एल आकार के क्वाड रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले से लैस होगा। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। Vivo V17 में जान फूंकने के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी और 6.44 इंच का ओलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। वीवो वी17 स्मार्टफोन 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस हो सकता है।

याद रहे कि Vivo V17 Pro को कुछ महीने पहले ही भारतीय मार्केट में उतारा गया था। यह वेरिएंट डुअल पॉप अप सेल्फी कैमरे और क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। फोन की कीमत 29,990 रुपये है। इतना तय है कि वीवो वी17 की कीमत वीवो वी17 प्रो से कम होगी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Vivid display
  • Good battery life
  • Decent low-light camera performance
  • कमियां
  • Below average low-light video
  • Preinstalled bloatware, spammy notifications
  • High price
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »