• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 50MP कैमरा, 12GB RAM के साथ Vivo Y76s (t1 Version) लॉन्च, 22 हजार से कम में क्यों खास है ये स्मार्टफोन

50MP कैमरा, 12GB RAM के साथ Vivo Y76s (t1 Version) लॉन्च, 22 हजार से कम में क्यों खास है ये स्मार्टफोन

Vivo Y76s (t1 version) की कीमत 1,899 Yuan यानी कि करीबन 21,771 रुपये है। कलर ऑप्शन के लिए यह Star Diamond White, Galaxy White और Starry Night Black में आता है। 

50MP कैमरा, 12GB RAM के साथ Vivo Y76s (t1 Version) लॉन्च, 22 हजार से कम में क्यों खास है ये स्मार्टफोन

Vivo Y76s (t1 Version) में 6.58 इंच की LCD डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Vivo Y76s (t1 version) में 6.58 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo Y76s (t1 version) में 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज है।
  • Vivo Y76s (t1 version) की कीमत 1,899 Yuan यानी करीबन 21,771 रुपये है।
विज्ञापन
Vivo ने चीनी बाजार में चुपचाप Vivo Y76s (t1 वर्जन) स्मार्टफोन पेश कर दिया है। आपको बता दें कि यह स्मार्टफोन पहले से मौजूद Vivo Y76s का नया वर्जन है जो कि बीते साल नवंबर में पेश किया गया था। यहां हम आपको वीवो वाई76एस (टी1 वर्जन) स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Vivo Y76s (t1 Version) के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात की जाए तो Vivo Y76s (t1 version) में 6.58 इंच की LCD वाटरड्रॉप नॉच स्टाइल डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन फुल HD+ 2408 x 1080 पिक्सल, 60Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट है। ऑपेरटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 12 OS पर बेस्ड FunTouch OS UI पर काम करता है। इसका पावर बटन दाईं ओर किनारे पर मौजूद है। उसी के साथ फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 4,100mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

प्रोसेसर के लिए यह Dimensity 700 पर काम करता है। स्टोरेज के लिए इस मिड रेंज स्मार्टफोन में 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है। डाइमेंसन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 163.84 mm, चौड़ाई 75.00 mm, मोटाई 7.79 mm और वजन 175 ग्राम है। इसकी तुलना में बीते साल आए Vivo Y76s में Dimensity 810 चिपसेट दिया गया था। तब यह दो स्टोरेज वेरिएंट 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 256G स्टोरेज  में उपलब्ध कराया गया था।
 

Vivo Y76s (t1 version) की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात करें तो Vivo Y76s (t1 version) की कीमत 1,899 Yuan यानी कि करीबन 21,771 रुपये है। कलर ऑप्शन के लिए यह Star Diamond White, Galaxy White और Starry Night Black में आता है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo Y76s, China
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »