Vivo Y76 5G कई सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट! जल्द हो सकता है लॉन्च...

Vivo ने हाल ही में Vivo Y76s स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया है। वहीं, अब लीक्स में सामने आया है कि जल्द ही कंपनी Vivo Y76 5G फोन को पेश करने की तैयारी कर रही है। इस फोन को कथित रूप से NBTC, SIRIM, IMDA और NCC द्वारा सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है।

Vivo Y76 5G कई सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट! जल्द हो सकता है लॉन्च...
ख़ास बातें
  • Vivo Y76 फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ हो सकता है लॉन्च
  • वीवो वाई76 5जी का डिज़ाइन Vivo Y76s की तरह है
  • फोन में मिलेगा NFC सपोर्ट
विज्ञापन
Vivo ने हाल ही में Vivo Y76s स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया है। वहीं, अब लीक्स में सामने आया है कि जल्द ही कंपनी Vivo Y76 5G फोन को पेश करने की तैयारी कर रही है। दरअसल, कथित रूप से यह आगामी वीवो फोन एक नहीं बल्कि कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट किया गया है, जिसमें NBTC, SIRIM, IMDA और NCC आदि शामिल हैं। टिप्सटर ने फोन की लाइव तस्वीरों को भी लीक किया है, जिसमें फोन का डिज़ाइन देखा जा सकता है। हालांकि, इन सर्टिफिकेशन साइट्स के जरिए फोन के स्पेसिफिकेशन्स से जु़ड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

टिप्सटर अभिषेक यादव ने ट्विटर कर जानकारी दी है कि Vivo Y76 5G स्मार्टफोन को NBTC, SIRIM, IMDA और NCC के द्वारा सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। एक साथ इतने सर्टिफिकेशन प्राप्त होने से यह अटकलें लगाई जा सकती है कि यह फोन जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। जैसे कि हमने बताया फोन के स्पेसिफिकेशन के लिहाज से इन सर्टिफिकेशन में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, यह फोन 5G और NFC सपोर्ट के साथ आएगा।

बता दें, टिप्सटर ने फोन की लाइव तस्वीरों को भी ट्वीट में शेयर किया है, जिसके जरिए फोन के डिज़ाइन का खुलासा जरूर होता है। इन तस्वीरों में यह फोन देखने में बिल्कुल Vivo Y76s की तरह लग रहा है, जिसे कंपनी ने हाल ही में चीन में लॉन्च किया है। संभावना है कि फोन के स्पेसिफिकेशन भी वीवो वाई 76एस के समान ही हों।
 

Vivo Y76s specifications

डुअल-सिम वाला वीवो वाई76एस स्मार्टफोन Android 11 आधारित OriginOS 1.0 पर चलता है। फोन में 6.58 इंच का full-HD+ (1,080x2,408 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90.61 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आता है। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी LPDDR4x रैम मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा एफ/1.8 अपर्चर के साथ मौजूद है और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

फोन की स्टोरेज 256 जीबी तक मौजूद है। हालांकि, माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए आप स्टोरेज को 1 टीबी तक बढ़ा सकते हैं। कनेक्टिविटी विकल्पो के लिए फोन में 5जी, 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। फोन की बैटरी 4,100 एमएएच की है, जिसके साथ 44वॉट फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  6. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  10. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »