• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 50MP कैमरा और 44W फास्ट चार्जिंग के साथ Vivo Y76s फोन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

50MP कैमरा और 44W फास्ट चार्जिंग के साथ Vivo Y76s फोन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Vivo Y76s स्मार्टफोन की कीमत CNY 1,799 (लगभग 20,800 रुपये) है, जो कि फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। इस फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 (लगभग 23,200 रुपये) है।

50MP कैमरा और 44W फास्ट चार्जिंग के साथ Vivo Y76s फोन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

गैलेक्सी ब्लू, स्टार डायमंड व्हाइट और स्टाररी नाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है Vivo Y76s

ख़ास बातें
  • वीवो वाई76एस की स्टोरेज 256 जीबी तक है
  • Vivo Y76s में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है
  • मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर से लैस है फोन
विज्ञापन
Vivo Y76s को कंपनी की Y सीरीज़ के लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। फीचर्स की बात करें, तो Vivo का यह नया फोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। वीवो वाई76एस फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर दिया गया है और इसकी स्टोरेज 256 जीबी है। फोन वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच डिज़ाइन के साथ आता है और फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में तीन कलर ऑप्शन और ग्रेडिएंट बैक फिनिश मिलेगा।
 

Vivo Y76s price

Vivo Y76s स्मार्टफोन की कीमत CNY 1,799 (लगभग 20,800 रुपये) है, जो कि फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। इस फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 (लगभग 23,200 रुपये) है। फिलहाल, यह फोन Vivo China वेबसाइट पर गैलेक्सी ब्लू, स्टार डायमंड व्हाइट और स्टाररी नाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में लिस्ट है। हालांकि, वीवो वाई76एस फोन की उपलब्धता संबंधी जानकारी का ऐलान नहीं किया गया है।  
 

Vivo Y76s specifications

डुअल-सिम वाला वीवो वाई76एस स्मार्टफोन Android 11 आधारित OriginOS 1.0 पर चलता है। फोन में 6.58 इंच का full-HD+ (1,080x2,408 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90.61 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आता है। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी LPDDR4x रैम मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा एफ/1.8 अपर्चर के साथ मौजूद है और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

फोन की स्टोरेज 256 जीबी तक मौजूद है। हालांकि, माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए आप स्टोरेज को 1 टीबी तक बढ़ा सकते हैं। कनेक्टिविटी विकल्पो के लिए फोन में 5जी, 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

फोन की बैटरी 4,100 एमएएच की है, जिसके साथ 44वॉट फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। यह बैटरी सिंगल चार्ज पर 16 घंटे तक 4जी टॉक-टाइम प्रदान करती है। फोन का डायमेंशन 163.84x75x7.79mm और भार 175 ग्राम है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo Y76s price, Vivo Y76s specifications, Vivo Y76s, Vivo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »