Alcatel U5 HD लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

आइडल 4 प्रो लॉन्च करने के बाद, अल्काटेल ने अब यू5 एचडी स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। अल्काटेल यू5 एचडी की सबसे अहम ख़ासियत में एंड्रॉयड नूगा और सेल्फी फ्लैश जैसे फ़ीचर शामिल हैं।

Alcatel U5 HD लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन की कीमत व उपलब्धता के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है
  • इसमें डुअल सिम सपोर्ट मौज़ूद है
  • अल्काटेल यू5 एचडी में एक पैटर्नयुक्त रियर व सिंगल कैमरा है
विज्ञापन
आइडल 4 प्रो लॉन्च करने के बाद, अल्काटेल ने अब यू5 एचडी स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। अल्काटेल यू5 एचडी की सबसे अहम ख़ासियत में एंड्रॉयड नूगा और सेल्फी फ्लैश जैसे फ़ीचर शामिल हैं। Alcatel U5 HD स्मार्टफोन की कीमत व उपलब्धता के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

अल्काटेल यू5 एचडी में एक पैटर्नयुक्त रियर व सिंगल कैमरा है। आगे की तरफ़ फोन में कैपेसिटिव बटन और दांयीं तरफ़ वॉल्यूम व पावर बटन दिए गए हैं। स्मार्टफोन ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। अल्काटेल यू5एचडी इसी साल फरवरी में एमडब्ल्यूसी में लॉन्च हुए अल्काटेल यू5 स्मार्टफोन का अपग्रेडेड वेरिएंट है।

(टेक्नोलॉजी की दुनिया के वीडियो का नया ठिकाना। आ गया है गैजेट्स 360 हिंदी का अपना यूट्यूब पेज। सब्सक्राइब करें)

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, अल्काटेल यू5 एचडी स्मार्टफोन एंड्रॉयड नूगा पर चलता है और इसमें डुअल सिम सपोर्ट मौज़ूद है। फोन में एक 5.5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल्स) डिस्प्ले और मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर व 1 जीबी रैम है। फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।  

अल्काटेल यू5 एचडी में ऑटोफोकस व एलईडी फ्लैश के साथ एक 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। स्मार्टफोन में एक 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा व एलईडी फ्लैश है। कैमरे में एचडीआर, ईआईएस, इंस्टेंट कोलाज, फेस मास्क, फेस शो, सेल्फी एलब्म और फेस ब्यूटी जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 2200 एमएएच की बैटरी है जिसके 4 घंटे तक का टॉक टाइम व 200 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन 4जी एलटीई, वाई-फाई और ब्लूटूथ सपोर्ट करता है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »