Alcatel U5 HD में है 13 मेगापिक्सल कैमरा, जानें कीमत

अल्काटेल ने भारत में अपना किफ़ायती स्मार्टफोन यू5 एचडी लॉन्च कर दिया है। अल्काटेल यू5 एचडी की कीमत 5,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन बुधवार मध्यरात्रि से ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर बुकिंग के लिए उपलब्ध होगा।

Alcatel U5 HD में है 13 मेगापिक्सल कैमरा, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • अल्काटेल यू5 एचडी की कीमत 5,999 रुपये है
  • अल्काटेल यू5 एचडी में एक पैटर्नयुक्त रियर व सिंगल कैमरा है
  • अल्काटेल यू5 एचडी स्मार्टफोन एंड्रॉयड नूगा पर चलता है
विज्ञापन
अल्काटेल ने भारत में अपना किफ़ायती स्मार्टफोन यू5 एचडी लॉन्च कर दिया है। अल्काटेल यू5 एचडी की कीमत 5,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन बुधवार मध्यरात्रि से ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर बुकिंग के लिए उपलब्ध होगा।अल्काटेल यू5 एचडी की सबसे अहम ख़ासियत में एंड्रॉयड नूगा और सेल्फी फ्लैश जैसे फ़ीचर शामिल हैं। फोन मैटेलिक ब्लैक और मैटेलिक गोल्ड फिनिश के साथ आता है।

अल्काटेल यू5 एचडी में एक पैटर्नयुक्त रियर व सिंगल कैमरा है। आगे की तरफ़ फोन में कैपेसिटिव बटन और दांयीं तरफ़ वॉल्यूम व पावर बटन दिए गए हैं। स्मार्टफोन ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। अल्काटेल यू5एचडी इसी साल फरवरी में एमडब्ल्यूसी में लॉन्च हुए अल्काटेल यू5 स्मार्टफोन का अपग्रेडेड वेरिएंट है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, अल्काटेल यू5 एचडी स्मार्टफोन एंड्रॉयड नूगा पर चलता है और इसमें डुअल सिम सपोर्ट मौज़ूद है। फोन में एक 5.5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल्स) आईपीएस डिस्प्ले और मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर व 2 जीबी रैम है। फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।  

अल्काटेल यू5 एचडी में ऑटोफोकस व एलईडी फ्लैश के साथ एक 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए एक 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा व एलईडी फ्लैश है। कैमरे में एचडीआर, ईआईएस, इंस्टेंट कोलाज, फेस मास्क, फेस शो, सेल्फी एलब्म और फेस ब्यूटी जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन 4जी वीओएलटीई, वीआईएलटीई (वीडियोज़ ओवर एलटीई) वाई-फाई और ब्लूटूथ सपोर्ट करता है। फोन का वज़न 129.5 ग्राम व मोटाई 8.95 मिलीमीटर है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »