• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • स्‍वीडन में एंट्री करने वाली पहली चीनी EV कंपनी बनी XPENG Motors, शुरू कर रही स्‍टोर

स्‍वीडन में एंट्री करने वाली पहली चीनी EV कंपनी बनी XPENG Motors, शुरू कर रही स्‍टोर

यह स्‍टोर स्कैंडिनेविया (Scandinavia) के वेस्टफील्ड मॉल (Westfield Mall) में स्थित है।

स्‍वीडन में एंट्री करने वाली पहली चीनी EV कंपनी बनी XPENG Motors, शुरू कर रही स्‍टोर

कंपनी के नॉर्डिक रीजन मैनेजर एल्विस चेंग (Elvis Cheng) ने दावा किया कि स्कैंडिनेविया का वेस्टफील्ड मॉल स्‍वीडन के लोगों तक पहुंचने के लिए सबसे अच्छी जगह है।

ख़ास बातें
  • नॉर्वे में एंट्री करने के बाद यह कंपनी के लिए दूसरा यूरोपीय मार्केट है
  • कंंपनीडेनमार्क और नीदरलैंड में भी एंट्री की योजना बना रही है
  • वह Guangzhou और Wuhan में नई फैक्‍ट्रीज सेटअप कर रही है
विज्ञापन
दुनियाभर में इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स का इस्‍तेमाल बढ़ रहा है। कंपनियां भी एक के बाद एक लॉन्‍च कर रही हैं और खुद का विस्‍तार कर रही हैं। चीन की इलेक्ट्रिक व्‍हीकल मैन्‍युफैक्‍चरर XPENG Motors स्वीडन में एंट्री करने वाली पहली चीनी EV कंपनी बन गई है। नॉर्वे में एंट्री करने के बाद यह कंपनी के लिए दूसरा यूरोपीय मार्केट है। स्मार्ट कारें बनाने वाली XPENG Motors फिलहाल स्वीडन में अपना पहला स्टोर सेटअप कर रही है। इस स्‍टोर की तस्वीरें रेडिट पर लीक हुई हैं। यह स्‍टोर स्कैंडिनेविया (Scandinavia) के वेस्टफील्ड मॉल (Westfield Mall) में स्थित है।

यह डेवलपमेंट कंपनी के ओवरसीज ऑपरेशन के प्‍लान के तहत है। कुछ हफ्तों पहले XPENG Motors ने खुलासा किया था कि वह अपने निर्यात को बढ़ावा देने के लिए 2022 में और अधिक यूरोपीय मार्केट्स में एंट्री करने की योजना बना रही है।

कंपनी ने पहले घोषणा की थी कि स्वीडन में Xpeng Experience Center साल 2022 की पहली तिमाही में यानी जनवरी से मार्च के बीच में खुलेगा। उस टाइमलाइन पर यकीन किया जाए, तो आने वाले हफ्तों में यह स्टोर शुरू हो सकता है। 

कंपनी के नॉर्डिक रीजन मैनेजर एल्विस चेंग (Elvis Cheng) ने दावा किया कि स्कैंडिनेविया का वेस्टफील्ड मॉल स्‍वीडन के लोगों तक पहुंचने के लिए सबसे अच्छी जगह है। इस लोकेशन पर कंपनी लोगों को अपने मॉडल्स की टेस्ट ड्राइव कराएगी।

XPENG Motors के को-फाउंडर और CEO ‘ही शियाओपेंग' ने कहा है कि स्वीडन के अलावा कंपनी इस साल दो और यूरोपीय मार्केट्स- डेनमार्क और नीदरलैंड में भी एंट्री की योजना बना रही है। कंपनी नॉर्वे में भी अपनी मौजूदगी को बढ़ाएगी। 

XPENG Motors मौजूदा वक्‍त में चीन के झाओकिंग (Zhaoqing) में अपने इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स का निर्माण कर रही है। कंपनी Guangzhou और Wuhan में भी नई फैक्‍ट्रीज सेटअप करने की प्रक्रिया में है। नई यूनिट्स के शुरू हो जाने के बाद कंपनी की प्रोडक्‍शन कैपिसिटी 4 लाख यूनिट्स से ज्‍यादा हो जाएगी। अगर डबल-शिफ्ट में काम किया जाए, तो कंपनी हर साल 6 लाख इलेक्ट्रिक कारों को रोलआउट करने की क्षमता रखती है। 

बात करें नई गाड़ि‍यों की, तो Xpeng Motors ने कुछ महीनों पहले ही G9 फ्लैगशिप स्मार्ट SUV को लॉन्च किया है। कार का XPILOT 4.0 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) इसे खास बनाता है, जो ऑटोनॉमस ड्राइविंग की दिशा में एक अहम कदम है। Xpeng की यह एसयूवी महज 5 मिनट की चार्जिंग में 200 किमी तक दौड़ सकती है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »