यह व्हीकल पहली नजर में एक Sci-Fi मूवी की सुपरकार लगती है, जब तक इसके अंदर से रोटर्स बाहर नहीं आते हैं। ये रोटर्स कन्वर्टिबल कारों में जिस तरह रूफ अंदर जाता है, उसी तरह कार के पिछले हिस्से में अंदर चले जाते हैं।
कुछ हफ्तों पहले XPENG Motors ने खुलासा किया था कि वह अपने निर्यात को बढ़ावा देने के लिए 2022 में और अधिक यूरोपीय मार्केट्स में एंट्री करने की योजना बना रही है।
यह चीनी इलेक्ट्रिक वीकल मैन्युफैक्चरर अपने घरेलू मार्केट में 19वें ग्वांगझू इंटरनैशनल ऑटोमोबाइल एग्जीबिशन (जिसे ऑटो ग्वांगझू भी कहा जाता है) उसमें नए मॉडल का खुलासा करेगा।