• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Xiaomi ला रही गजब सिक्योरिटी कैमरा, 2K UHD वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ रात में भी मिलेगी क्लियर फुटेज!

Xiaomi ला रही गजब सिक्योरिटी कैमरा, 2K UHD वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ रात में भी मिलेगी क्लियर फुटेज!

Smart Camera C302 में 3MP का सेंसर लगा है जिससे शार्प और क्लियर फुटेज मिलती है।

Xiaomi ला रही गजब सिक्योरिटी कैमरा, 2K UHD वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ रात में भी मिलेगी क्लियर फुटेज!

Xiaomi जल्द ही अपना नया कैमरा Smart Camera C302 लॉन्च करने वाली है

ख़ास बातें
  • यह 2,304 x 1,296 रिजॉल्यूशन पर वीडियो कैप्चर कर सकता है
  • इसमें 3MP का सेंसर लगा है जिससे शार्प और क्लियर फुटेज मिलती है
  • नया कैमरा 2,304 x 1,296 रिजॉल्यूशन पर वीडियो कैप्चर कर सकता है
विज्ञापन

Xiaomi जल्द ही अपना नया कैमरा Smart Camera C302 लॉन्च करने वाली है जिसमें 2K UHD वीडियो और नाइट विजन का सपोर्ट होगा। यह एक कॉम्पेक्ट इनडोर कैमरा है जिसमें एडवांस्ड AI मॉनिटरिंग और प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर्स होंगे। कैमरा कंपनी ग्लोबल वेबसाइट पर नजर आया है। यह 2,304 x 1,296 रिजॉल्यूशन पर वीडियो कैप्चर कर सकता है। इसमें 3MP का सेंसर लगा है जिससे शार्प और क्लियर फुटेज मिलती है। आइए जानते हैं इसके बारे में सभी खास बातें। 

Xiaomi का Smart Camera C302 जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। इसे कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। नया कैमरा 2,304 x 1,296 रिजॉल्यूशन पर वीडियो कैप्चर कर सकता है। इसमें 3MP का सेंसर लगा है जिससे शार्प और क्लियर फुटेज मिलती है। कैमरा में 360 डिग्री कवरेज सपोर्ट दिया गया है। इसमें डुअल एक्सिस पैन-टिल्ट जूम मोटर लगी है। Xiaomi Home ऐप के माध्यम से इसे कंट्रोल किया जा सकता है। 

Smart Camera C302 को माउंट करने के लिए भी विकल्प दिए गए हैं। इसे फ्लैट या अपसाइड-डाउन पोजीशन में लगाया जा सकता है। यह H.265 एनकोडिंग का इस्तेमाल करता है जिससे यह 50% स्टोरेज स्पेस और बैंडविथ को बचाता है। कंपनी ने इसके नाइट विजन सिस्टम में भी अपग्रेड किया है। यह हाई सेंसिटिविटी इमेज सेंसर के साथ आता है जो लो-लाइट में भी कलर डिटेल मेंटेन कर सकता है। 

कैमरा में 6 इंफ्रारेड लाइट्स दी गई हैं जो क्लियर ब्लैक-एंड-व्हाइट फुटेज कैप्चर कर सकती हैं। घने अंधेरे में भी यह क्लियर फुटेज कैप्चर कर सकता है। कंपनी का कहना है कि यह अंधेरे में लाल भी नहीं चमकता है जिससे कि सोते समय परेशानी हो। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6 का सपोर्ट दिया गया है। इसमें ब्लूटूथ पेअरिंग का सपोर्ट है और वॉयस कंट्रोल भी दिया गया है। इसमें बिल्ट-इन माइक्रोफोन दिया गया है और एक बड़ा स्पीकर है जिससे कि यह टू-वे वॉयस कॉल्स को सपोर्ट करता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »