Xiaomi का रोबोट वैक्यूम क्लीनर X10 होगा 9 जुलाई को लॉन्च, सिंगल चार्ज में 3 घंटे करता है क्लीनिंग

Redmi 13 5G स्मार्टफोन भी कंपनी इस वैक्यूम क्लीनर के साथ लॉन्च करने वाली है। 

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 जुलाई 2024 12:11 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 200ml का वाटर टैंक दिया गया है।
  • यह 80 मिनट तक गीला पौंछा कर सकता है।
  • वैक्यूम क्लीनर में 5200mAh की बैटरी कैपिसिटी दी गई है।

Xiaomi Robot Vacuum Cleaner X10 में 4000Pa की सक्शन कैपिसिटी दी गई है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi भारत में अपना लेटेस्ट वैक्यूम क्लीनर 9 जुलाई को लॉन्च करने जा रही है। यह Robot Vacuum Cleaner X10 होगा जिसमें 4000Pa की सक्शन कैपिसिटी दी गई है। हालांकि कंपनी का यह वैक्यूम क्लीनर अन्य मार्केट्स में पहले से ही उपलब्ध है। शाओमी के अनुसार, यह महीन डस्ट और पालतू जानवरों के बालों को भी बहुत आसानी से खींच लेता है और बेहतरीन सफाई कर सकता है। इसमें LDS लेजर नेविगेशन टेक्नोलॉजी दी गई है जिसकी मदद से यह पूरे घर को स्कैन करके उसका नक्शा बना लेता है और हरेक कोने में क्लीनिंग कर लेता है। 
 

Xiaomi Robot Vacuum Cleaner X10 price, availability

Xiaomi Robot Vacuum Cleaner X10 को कंपनी भारत में किस प्राइस रेंज में लॉन्च करेगी, अभी इसके डिटेल्स अधिकारिक रूप से बाहर नहीं किए गए हैं। कंपनी ने अधिकारिक वेबसाइट पर इसका लॉन्च टीज किया है। 
Advertisement
 

Xiaomi Robot Vacuum Cleaner X10 specifications

Xiaomi Robot Vacuum Cleaner X10 में 4000Pa की सक्शन कैपिसिटी दी गई है। इसके साथ 2.5L का डिस्पोजेबल बैग आता है। यह बैग 60 क्लीनिंग सेशन हैंडल कर सकता है। इसमें 200ml का वाटर टैंक दिया गया है जिससे कि यह 80 मिनट तक पौंछा कर सकता है। वैक्यूम क्लीनर में 5200mAh की बैटरी कैपिसिटी दी गई है। यह स्टैंडर्ड मोड में 180 मिनट तक क्लीनिंग कर सकता है। यह महीन डस्ट और पालतू जानवरों के बालों को भी बहुत आसानी से खींच लेता है और बेहतरीन सफाई कर सकता है।

वैक्यूम क्लीनर को कंट्रोल करने के लिए इसमें स्मार्टफोन ऐप से कनेक्टिविटी की सुविधा दी गई है। ऐप की मदद से आप अपने घर के क्लीनिंग प्लान को जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं। इसमें MJA1 Security Chip लगी है जो इसके हार्डवेयर को सुरक्षा देती है और डेटा ट्रांसमिशन की सिक्योरिटी भी सुनिश्चित करती है। इसमें LDS लेजर नेविगेशन टेक्नोलॉजी दी गई है जिसकी मदद से यह पूरे घर को स्कैन करके उसका नक्शा बना लेता है और हरेक कोने में क्लीनिंग कर लेता है। Redmi 13 5G स्मार्टफोन भी कंपनी इस वैक्यूम क्लीनर के साथ लॉन्च करने वाली है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  7. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.