• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Xiaomi ने लॉन्च किया रोबोट वैक्यूम क्लीनर, ऑटोमेटिक करेगा आपका घर साफ: जानें कीमत

Xiaomi ने लॉन्च किया रोबोट वैक्यूम क्लीनर, ऑटोमेटिक करेगा आपका घर साफ: जानें कीमत

नया Viomi Alpha 1C रोबोट वैक्यूम क्लीनर थ्री-इन-वन प्रोडक्ट है, जो स्वीपिंग और मॉपिंग के साथ डस्ट कलेक्शन भी करता है। यह ऑटोमेटिक डस्ट कलेक्शन 2.0 सिस्टम से लैस आता है।

Xiaomi ने लॉन्च किया रोबोट वैक्यूम क्लीनर, ऑटोमेटिक करेगा आपका घर साफ: जानें कीमत

Viomi Aplha 1C रोबोट वैक्यूम क्लीनर में हाई पावर साइलेंट मोटर मिलती है

ख़ास बातें
  • Xiaomi के सब-ब्रांड Viomi ने लॉन्च किया नया रोबोट वैक्यूम क्लीनर
  • Alpha 1C है 3-in-1 रोबोट वैक्यूम क्लीनर
  • जापानी हाई-पावर साइलेंट मोटर से लैस आता है अल्फा सी1
विज्ञापन

Xiaomi के सब-ब्रांड Viomi ने एक नया रोबोट वैक्यूम क्लीनर Alpha 1C लॉन्च किया है। यह IoT डिवाइस थ्री-इन-वन प्रोडक्ट है, जिसका काम स्वीपिंग और मॉपिंग के साथ-साथ डस्ट कलेक्शन का भी है। धूल हटाने के लिए Viomi Alpha 1C रोबोट वैक्यूम क्लीनर में कंपनी ने पहले से बेहतर सिस्टम दिया है, जिसे कंपनी ऑटोमेटिक डस्ट कलेक्शन 2.0 सिस्टम कहती है। इसमें ऑटो चार्जिंग सिस्टम भी है, जैसे कई अन्य ब्रांड के रोबोट वैक्यूम क्लीनर में होता है। इसमें बैटरी खत्म होने पर या सफाई खत्म होने पर वैक्यूम क्लीनर खुद चार्जिंग स्टेशन पर चले जाता है। कंपनी का दावा है कि इसका UV प्रोटेक्शन 99.99 प्रतिशत जर्म्स और बैक्टीरिया को मारने में सक्षम है।
 

Viomi Alpha 1C Robot Vacuum Cleaner price

Xiaomi सब-ब्रांड Viomi के Weibo पोस्ट के मुताबिक, Alpha 1C रोबोट वैक्यूम क्लीनर को चीन में 3,299 चीनी युआन (लगभग 37,000 रुपये) में लॉन्च किया है और यह खरीद के लिए JD.com पर उपलब्ध है।
 

Viomi Alpha 1C Robot Vacuum Cleaner specifications, features

JD.com पर उपलब्ध प्रोडक्ट की जानकारी बताती है कि, नया अल्फा 1सी रोबोट वैक्यूम क्लीनर थ्री-इन-वन प्रोडक्ट है, जो स्वीपिंग और मॉपिंग के साथ डस्ट कलेक्शन भी करता है। यह ऑटोमेटिक डस्ट कलेक्शन 2.0 सिस्टम से लैस आता है। चार्जिंग खत्म होने पर या सफाई खत्म होने पर वैक्यूम क्लीनर अपने आप अपने चार्जिंग स्टेशन डॉक पर चले जाता है और चार्ज होता है। इसके अलावा यह अपने डस्ट कलेक्शन एयरपोर्ट से वायरलैस तरीके से कनेक्टेड रहता है। जैसे ही Alpha 1C का डस्ट बैग फुल हो जाता है, यह अपने एयरपोर्ट पर डस्ट बैग को खाली कर देता है। डस्ट बैग की क्षमता 3L (लीटर) है। इसका डस्ट बैग डिस्पोज़ेबल होता है, जिसे आप अपनी इच्छा अनुसार फेंक सकते हैं।

कंपनी के अनुसार, Alpha 1C में जापानी साइलेंट ब्रशलेस मोटर लगी है, जो 2500Pa क्षमता की हाई सक्शन पावर के साथ आती है। रोबोट वैक्यूम क्लीनर में 5,200mAh बैटरी शामिल है और कंपनी दावा करती है कि यह 3.6 घंटों का बैकअप दे सकता है और एक बार में 320 स्क्वायर मीटर का क्षेत्र साफ कर सकता है। यह वॉइस कमांड भी सपोर्ट करता है।

Viomi का कहना है कि Alpha 1C का UV प्रोटेक्शन रेट 99.99% है और यह कई तरह के बैक्टीरिया और जर्म्स को मारने में सक्षम है। यह AI स्मार्ट आई लेज़र मैपिंग सपोर्ट करता है, जिसके जरिए यूज़र इसके आने जाने और साफ सफाई का एक दायरा सेट कर सकता है। यूज़र ऐप में जिस जगह को पाबंदी वाली जगह के तौर पर सेट करेगा, यह वैक्यूम क्लीनर उस रास्ते या उस जगह पर नहीं जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »