• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Xiaomi ने नया Mijia डेस्कटॉप फैन किया लॉन्च, 10,000mAh पावर बैंक के साथ 26 घंटे चलता है, जानें कीमत

Xiaomi ने नया Mijia डेस्कटॉप फैन किया लॉन्च, 10,000mAh पावर बैंक के साथ 26 घंटे चलता है, जानें कीमत

Desktop Circulating Fan में स्मार्ट कंट्रोल हैं, और पावर सप्लाई के लिए यूएसबी टाइप-सी का सपोर्ट दिया गया है।

Xiaomi ने नया Mijia डेस्कटॉप फैन किया लॉन्च, 10,000mAh पावर बैंक के साथ 26 घंटे चलता है, जानें कीमत

Photo Credit: GizmoChina

शाओमी के 10,000mAh पावर बैंक के साथ यह 26 घंटे तक चल सकता है।

ख़ास बातें
  • इस डेस्कटॉप फैन में पावरफुल कूलिंग सिस्टम है
  • पावर सप्लाई के लिए यूएसबी टाइप-सी का सपोर्ट दिया गया है
  • Mijia डेस्कटॉप फैन साइज में काफी कॉम्पेक्ट है
विज्ञापन
Xiaomi को इनोवेटिव स्मार्ट होम गैजेट्स के लिए भी जाना जाता है। कंपनी ने एक नया प्रोडक्ट लॉन्च किया है जो कि इसका डेस्कटॉप फैन है। शाओमी ने मार्केट में Mijia DC Inverter Desktop Circulating Fan पेश किया है जो कि एक कॉम्पेक्ट और पावरफुल गैजेट बताया जा रहा है। इस डेस्कटॉप फैन में पावरफुल कूलिंग सिस्टम है, जो अच्छा खास एयरफ्लो दे सकता है। इसमें स्मार्ट कंट्रोल हैं, और पावर सप्लाई के लिए यूएसबी टाइप-सी का सपोर्ट दिया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

Mijia DC Inverter Desktop Circulating Fan Price

Mijia DC Inverter Desktop Circulating Fan की कीमत (via) 299 युआन (लगभग 3500 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 
 

Mijia DC Inverter Desktop Circulating Fan Specifications

Mijia डेस्कटॉप फैन साइज में काफी कॉम्पेक्ट है और इसके डाइमेंशन 324 × 200 × 334mm हैं। यह 1180m³/h की क्षमता से हवा फेंक सकता है। कंपनी के अनुसार, यह 10 मीटर तक हवा को फेंक सकता है। इसमें 120° हॉरिजॉन्टल और 100° वर्टीकल ऑसिलेशन मिलता है। जिसके कारण यह एक कमरे के हरेक कोने में हवा दे सकता है। 

शाओमी के इस कूलिंग फैन में कोई भारी भरकम एडेप्टर नहीं दिया गया है। बल्कि यह USB-C की मदद से चलता है। हालांकि इसमें 18W एडेप्टर का सपोर्ट भी दिया गया है। लेकिन यूजर चाहे तो इसे पावर बैंक के माध्यम से भी चला सकता है। शाओमी के 10,000mAh पावर बैंक के साथ यह 26 घंटे तक चल सकता है। इस फीचर के कारण इसे कहीं भी ले जाया जा सकता है और कैसे भी रख कर इस्तेमाल किया जा सकता है। यह आउटडोर में भी उपयोगी बन जाता है। कंपनी का दावा है कि यह एक साइलेंट कूलिंग फैन है जो न्यूनतम 28.4dB(A) तक आवाज कर सकता है। अधिकतम पावर पर भी यह 60dB(A) तक ही साउंड पैदा कर सकता है। 

Mijia ऐप के माध्यम से इसे कंट्रोल भी किया जा सकता है। इसमें Xiao AI वॉयस कंट्रोल सपोर्ट दिया गया है। इसमें 100 स्पीड वाले एडजस्टमेंट दिए गए हैं। HyperOS की मदद से यह स्मार्ट गैजेट्स के साथ सिंक हो सकता है। इसके अलावा इसमें चाइल्ड लॉक फीचर भी है। आसानी से डिवाइस को साफ किया जा सके, इसके लिए यह डिटैचेबल डिजाइन के साथ आता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. सपनों की उड़ान! उत्तराखंड के रवि टाम्टा ने बनाई उड़ने वाली कार, टेस्ट फ्लाइट का वीडियो वायरल
  3. 43, 50, 55 और 65 इंच प्रीमियम डिस्प्ले वाले Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च, Rs 42,500 से कीमत शुरू
  4. Poco M8 Power 5G सेल भारत में शुरू, खरीदें 3000 रुपये डिस्काउंट के साथ, 8000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Freedom Sale: 32 इंच स्मार्ट टीवी पर बंपर डिस्काउंट, ₹10000 से भी कम है कीमत
  6. स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए Huawei ने भारत में लॉन्च किए 2 नए टैबलेट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Skullcandy के लेटेस्ट वायरलैस हेडफोन Bose साउंड, ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  8. Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च: 65-इंच तक साइज और गेमिंग फीचर्स, कीमत ₹42 हजार से शुरू
  9. Moto Pad 70 Groove Sale: 9 स्पीकर सिस्टम वाले टैबलेट की सेल शुरू, ऐसे मिलेगा ₹4 हजार का डिस्काउंट
  10. इन चाइनीज ब्रांड्स का Wi-Fi Router यूज करते हो तो सावधान! रिसर्च में हुआ खतरनाक खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »