Xiaomi ने नया वैक्यूम क्लीनर Mijia Cordless Vacuum Cleaner 4C लॉन्च किया है। कंपनी का यह वैक्यूम क्लीनर 450W की मोटर से लैस है। इसमें 170AW की सक्शन पावर दी गई है। यह 110,000 RPM पर ऑपरेट करता है। 180 डिग्री वाइड एंगल ब्लू लाइट डस्ट डिटेक्शन सिस्टम इसमें दिया गया है। यह छोटे-बड़े हर तरह के कूड़े को साफ कर सकता है।