• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Xiaomi का नया माइक्रोवेव 700W हीटिंग पावर से मिनटों में पका सकता है खाना, इस कीमत में हुआ लॉन्च

Xiaomi का नया माइक्रोवेव 700W हीटिंग पावर से मिनटों में पका सकता है खाना, इस कीमत में हुआ लॉन्च

Mijia 20L Energy-Saving Microwave फिलहाल JD.com और बाकी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है और इसकी कीमत 349 युआन यानी करीब 4,150 रुपये रखी गई है।

Xiaomi का नया माइक्रोवेव 700W हीटिंग पावर से मिनटों में पका सकता है खाना, इस कीमत में हुआ लॉन्च

Photo Credit: Xiaomi

ख़ास बातें
  • इसकी कीमत 349 युआन यानी करीब 4,150 रुपये रखी गई है
  • इस नए मॉडल का लुक मिनिमल और ऑल-व्हाइट है
  • Mijia 20L माइक्रोवेव में 700W हीटिंग पावर दी गई है
विज्ञापन
Xiaomi ने चीन में अपना नया Mijia 20L Energy-Saving Microwave लॉन्च कर दिया है। यह किचन अप्लायंसेज सेगमेंट में कंपनी की लेटेस्ट एंट्री है जो खासतौर पर डिजाइन और एनर्जी से जुड़ी अपग्रेड्स के साथ आती है। Mijia 20L माइक्रोवेव में 700W हीटिंग पावर दी गई है, जो नई जनरेशन की मैग्नेट्रॉन टेक्नोलॉजी पर काम करती है। इसके अंदर की कैपेसिटी 20 लीटर है और इसमें रिमूवेबल ग्लास टर्नटेबल दिया गया है। इस डिवाइस में 5 पावर लेवल्स दिए गए हैं। कम पावर मोड पर बटर सॉफ्ट करने जैसे टास्क किए जा सकते हैं, जबकि हाई पावर पर सीफूड जैसे आइटम्स को पकाना संभव है। 

Mijia 20L Energy-Saving Microwave फिलहाल JD.com और बाकी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है और इसकी कीमत 349 युआन यानी करीब 4,150 रुपये रखी गई है। इस नए मॉडल का लुक मिनिमल और ऑल-व्हाइट है। फ्रंट पैनल पूरी तरह फ्लैट है और दरवाजा प्रेस-टू-ओपन मैकेनिज्म के साथ आता है, यानी इसमें कोई हैंडल नहीं दिया गया है। ऑपरेशन के लिए इसमें दो रोटरी नॉब्स दिए गए हैं, जिससे यूजर टाइम और पावर लेवल आसानी से एडजस्ट कर सकता है। डिजाइन को सिंपल रखा गया है ताकि एक हाथ से भी इसे ऑपरेट किया जा सके।

Mijia 20L माइक्रोवेव में 700W हीटिंग पावर दी गई है, जो नई जनरेशन की मैग्नेट्रॉन टेक्नोलॉजी पर काम करती है। Xiaomi के मुताबिक, हाई पावर मोड पर यह एक कप दूध या सैंडविच को लगभग एक मिनट में गर्म कर सकता है। टायमर को अधिकतम 35 मिनट तक सेट किया जा सकता है, जिससे बेक्ड आलू, वेजिटेबल स्टीमिंग और डेसर्ट जैसी डिशेस बनाना भी संभव है।

मशीन अंदर की कैपेसिटी 20 लीटर है और इसमें रिमूवेबल ग्लास टर्नटेबल दिया गया है। यह 3D रिफ्लेक्टिव हीटिंग सिस्टम का इस्तेमाल करता है जो 360 डिग्री हीटिंग प्रोसेस के जरिए फूड को ज्यादा रूप से गर्म करता है, जिससे कोल्ड स्पॉट्स कम होते हैं। अंदर का सरफेस नैनो कोटेड है जो दाग-धब्बों से बचाता है और क्लीनिंग को आसान बनाता है।

इस डिवाइस में 5 पावर लेवल्स दिए गए हैं। कम पावर मोड पर बटर सॉफ्ट करने जैसे टास्क किए जा सकते हैं, जबकि हाई पावर पर सीफूड जैसे आइटम्स को पकाना संभव है। एक अलग डेडिकेटेड डायल डिफ्रॉस्ट मोड के लिए भी है, जिससे फ्रोजन फूड को मोइस्चर और न्यूट्रिशन बनाए रखते हुए डीफ्रॉस्ट किया जा सके।

माइक्रोवेव को चीन के GB 24849-2017 स्टैंडर्ड के तहत लेवल 2 एनर्जी एफिशिएंसी रेटिंग मिली है। यह टॉप-लेवल नहीं है, लेकिन डेली यूसेज में पावर कंजम्पशन को बैलेंस करने के लिहाज से बेहतर माना जा सकता है। खासकर जब बिजली के बिल और सस्टेनेबिलिटी पर फोकस बढ़ रहा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, MIJIA, Xiaomi Mijia Microwave, Xiaomi Microwave
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  2. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  3. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  4. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  5. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  6. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  7. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  8. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  9. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  10. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »