• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Xiaomi ने नई वॉशिंग मशीन की लॉन्च, दो ड्रम में अलग अलग धो पाएंगे कपड़े, देखें फीचर्स

Xiaomi ने नई वॉशिंग मशीन की लॉन्च, दो ड्रम में अलग-अलग धो पाएंगे कपड़े, देखें फीचर्स

Xiaomi ने बाजार में Mijia Dual-Zone Washer Pro लॉन्च कर दिया है जो एक प्रीमियम स्मार्ट वॉशर-ड्रायर है।

Xiaomi ने नई वॉशिंग मशीन की लॉन्च, दो ड्रम में अलग-अलग धो पाएंगे कपड़े, देखें फीचर्स

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Mijia Dual-Zone Washer Pro में ब्लू ऑक्सीजन केयर वॉश सिस्टम है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi Mijia Dual-Zone Washer Pro में ब्लू ऑक्सीजन केयर वॉश सिस्टम है।
  • Xiaomi Mijia Dual-Zone Washer Pro में दो वाटर इनलेट और ड्रेनेज सिस्टम है।
  • Xiaomi Mijia Dual-Zone Washer Pro की कीमत 5,499 युआन (64,916 रुपये) है।
विज्ञापन
Xiaomi ने बाजार में Mijia Dual-Zone Washer Pro लॉन्च कर दिया है जो एक प्रीमियम स्मार्ट वॉशर-ड्रायर है। इसमें कॉम्पैक्ट 10 किलो फॉर्म फैक्टर में स्टैक्ड ड्यूल ड्रम डिजाइन है। इस मशीन में रेगुलर कपड़े धोने के लिए 10 किलो का मेन ड्रम और अंडरगारमेंट्स या स्पोर्ट्सवियर जैसे कपड़ों के लिए छोटा ड्रम शामिल है। यहां हम आपको Mijia Dual-Zone Washer Pro के फीचर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi Mijia Dual-Zone Washer Pro Price


Mijia Dual Zone Washer Pro की कीमत 5,499 युआन (लगभग 64,916 रुपये) है, जिसमें सब्सिडी वाली शुरुआती कीमत 4,399 युआन (लगभग 51,934 रुपये) है। यह मशीन 13 मई से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।


Xiaomi Mijia Dual-Zone Washer Pro Specifications


Xiaomi Mijia Dual Zone Washer Pro में ब्लू ऑक्सीजन केयर वॉश सिस्टम दिया गया है जो कि कपड़े के रेशों में प्रवेश करने के लिए एक्टिव ऑक्सीजन का इस्तेमाल करता है, जिससे मिक्स्ड लोड में कलर ट्रांसफर को कम करते हुए पीलापन और दाग हटाने में मदद करती है। यह स्टीम स्टरलाइजेशन का भी सपोर्ट करता है जो 99.99% बैक्टीरिया, H1N1 और HPV-16 जैसे वायरस और एलर्जी को खत्म करता है। इसमें दोनों ड्रम मेडिकल-ग्रेड हाइजीन सर्टिफिकेशन से लैस हैं।

इस मशीन में ट्रिपल-रूट ऑटोमैटिक डिटर्जेंट डिस्पेंसिंग सिस्टम है जो इंटेलीजेंट तरीके से डिटर्जेंट, सॉफ्नर और इनरवियर क्लींजर को मापता है। वहीं कपड़े और लोड के आधार पर डोज को एडजेस्ट करता है। एक बार रिफिल करने पर यह एक महीने तक चलता है। वॉशर में Xiaomi का HyperOS भी है, जो AI पावर्ड लोड डिटेक्शन, एनवायरमेंटल सेंसिंग और वेदर एडेप्टिव वॉशिंग प्रोग्राम का सपोर्ट करता है।

यूनिट में दो वाटर इनलेट और ड्रेनेज सिस्टम हैं, जो दो टब के बीच गंदगी को रोकते हैं। यह एक एडवांस ड्यूल सस्पेंशन सिस्टम और एक एक्सीट्रिसिटी डिटेक्शन एल्गोरिथ्म के साथ एक DD इन्वर्टर मोटर से लैस है। इसमें 12 मिनट की क्विक वॉश, हाई-प्रेशर पेट हेयर रिमूवल और एक स्मार्ट फ्रेश एयर मोड है जो साइकिल चलाने के बाद कपड़े बेकार पड़े रहने पर अपने आप ऑन हो जाता है। वॉशर में दोनों ड्रम के लिए इंटीग्रेटेड कंट्रोल के साथ एक वाइब्रेंट फुल-टच डिस्प्ले भी है और यह XiaoAI वॉयस कमांड, OTA अपडेट और AloT स्मार्ट होम कनेक्टिविटी का सपोर्ट करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  6. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  7. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  8. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  9. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  10. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »