आ रही है Xiaomi की सेल्फ-ड्राइविंग इलेक्ट्रिक कार, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग!

Xiaomi अपनी सेल्फ-ड्राइविंग इलेक्ट्रिक कार को अपने ऑटोमोटिव प्लांट में बनाएगी, जो चीन के यिजुआंग में स्थित है।

आ रही है Xiaomi की सेल्फ-ड्राइविंग इलेक्ट्रिक कार, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग!

Xiaomi ने इस EV को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है

ख़ास बातें
  • Xiaomi अपनी खुद की इलेक्ट्रिक सेडान कार पर काम कर रही है
  • इस इलेक्ट्रिक कार में Xiaomi की इन-हाउस सेल्फ-ड्राइविंग का यूज होगा
  • इलेक्ट्रिक कार की कीमत कथित तौर पर 150,000 युआन (करीब 17 लाख रुपये) होगी
विज्ञापन
Xiaomi कथित तौर पर सेल्फ-ड्राइविंग से लैस एक फोर-डोर इलेक्ट्रिक व्हीकल पर काम कर रही है, जिसके 2024 तक मार्केट में आने की संभावना जताई जा रही है। खबर है कि Xiaomi के CEO, Lei Jun अभी भी कंपनी के इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में प्रवेश कर अच्छा परफॉर्म करने की उम्मीद जता रहे हैं, जिसके लिए अब कंपनी कथित तौर पर इन-हाउस सेल्फ-ड्राइविंग टेक्नोलॉजी से लैस फोन-डोर सेडान कार पर काम कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी अनुमान लगाया गया है कि कंपनी इस इलेक्ट्रिक कार को चीन के यिजुआंग स्थित शाओमी के ऑटोमोटिव प्लांट में बनाएगी। इसके अलावा, इस अपकमिंग कार की कीमत का अनुमान भी लगाया जा चुका है।

Gizmochina के अनुसार, Xiaomi अपनी खुद की इलेक्ट्रिक सेडान कार पर काम कर रही है, जो कंपनी की इन-हाउस सेल्फ ड्राइविंग टेक्नोलॉजी से लैस होगी। इससे पहले, Xiaomi ने BAIC के साथ साझेदारी में अपने वाहनों के प्रोडक्शन का विकल्प चुनने पर विचार किया था, लेकिन दोनों कंपनियों के बीच यह प्रस्तावित समझौता उम्मीद के मुताबिक आगे नहीं बढ़ा।

रिपोर्ट में बताया गया है कि Xiaomi अपनी सेल्फ-ड्राइविंग इलेक्ट्रिक कार को अपने ऑटोमोटिव प्लांट में बनाएगी, जो चीन के यिजुआंग में स्थित है। इस कार की कीमत कथित तौर पर लगभग 150,000 युआन (करीब 17 लाख रुपये) होगी। कंपनी ने अपनी ऑटोनोमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी को Xiaomi Pilot नाम दिया है। हालांकि, यह टेक्नोलॉजी वर्तमान में टेस्टिंग फेज से गुजर रही है, ऐसे में लॉन्च के समय इसका नाम बदला जा सकता है। यह टेक्नोलॉजी LIDAR पर आधारित है और इसमें Xiaomi का मौजूदा AT128 हाइब्रिड सॉलिड-स्टेट रडार सिस्टम शामिल है।

Xiaomi ने इस EV को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है। फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं है कि लॉन्च के तुरंत बाद कार ग्लोबल मार्केट के लिए उपलब्ध होगी, या यह केवल चीन में बेची जाएगी। चीन में पहले से Tesla सहित कई कंपनियां सेल्फ-ड्राइविंग कार विकसित कर रही हैं या बेच रही हैं। ऐसे में देखना होगा कि यदि Xiaomi अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार को अफवाहों में चल रही कीमत पर ही लॉन्च करती है, तो यह मार्केट में उपलब्ध अन्य दिग्गजों से कैसे प्रतिस्पर्धा करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Xiaomi Car, Xiaomi Electric Car
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark 50 5G vs Oppo A6s 5G vs iQOO Z11X 5G: जानें 20K में कौन सा है बेस्ट
  2. 200MP कैमरा के साथ Vivo V70 FE आज हो रहा लॉन्च, जानें कैसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव
  3. Nothing के AI स्मार्ट ग्लास 2027 में हो सकते हैं लॉन्च, मिलेगा यूनीक डिजाइन!
  4. 5100mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Pixel फोन लॉन्च के बाद हुआ 4700 रुपये सस्ता
  5. Maruti Suzuki ने e Vitara के लॉन्च के पहले महीने में बेची 2,200 यूनिट्स
  6. भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट पर भारी पड़ सकता है ईरान का संकट
  7. Samsung Galaxy A27 5G में मिल सकता है Adreno 710 GPU, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Ola Electric की जोरदार रिकवरी, मार्च में बिक्री 150 प्रतिशत बढ़ी
  9. मेघालय के पहाड़ों पर सैटेलाइट से मिलेगा इंटरनेट! Starlink और सरकार के बीच हुई डील
  10. AI सर्च में आगे रहना है तो ब्रांड्स को क्या करना होगा? ये प्लेटफॉर्म आएंगे काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »