Washer Dryer

Washer Dryer - ख़बरें

  • एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
    Xiaomi ने चीन में नई Mijia Mini Twin-Tub Washer-Dryer 5kg लॉन्च की है। इसमें दो अलग-अलग ड्रम दिए गए हैं, जिनकी क्षमता 2.5kg-2.5kg है। इसकी मदद से अलग तरह के कपड़ों को एक साथ लेकिन अलग-अलग धोया जा सकता है। मशीन में 34 Wash Programs, 1,200 RPM तक की स्पिन स्पीड और छोटे कपड़ों के लिए 40 मिनट का Wash & Dry Cycle मिलता है। इसमें Auto Dosing, 3kg तक Drying क्षमता, 95 डिग्री सेल्सियस Drum Cleaning और Mi Home ऐप सपोर्ट भी दिया गया है। इसकी चीन में कीमत 3,499 युआन है। भारत में लॉन्च की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
  • Xiaomi ने 8KG कैपिसिटी की नई वाशिंग मशीन Mijia Front Load Washer Dryer को किया लॉन्च, जानें सबकुछ
    Xiaomi ने स्मार्ट होम अप्लायंसेज में नई वाशिंग मशीन को लॉन्च किया है। यह कंपनी की नई Mijia Front Load Washer Dryer (8KG) वाशिंग मशीन है। इसमें कंपनी एक ही यूनिट में वाशिंग और ड्रायर फंक्शन दिया है। यह हाई टेम्परेचर स्टीम सिस्टम की बदौलत 99.99% बैक्टीरिया को खत्म कर सकती है। इसमें इंटेलिजेंट ड्राइंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भी किया गया है।
  • Xiaomi की नई 13Kg वॉशिंग मशीन स्टीम से कम करेगी किटाणु, आवाज से होगी कंट्रोल! जानें कीमत
    Xiaomi ने चीन में Mijia Washing Machine Pro Extreme Edition लॉन्च कर दी है। नया Washer-Dryer Combo 13kg वॉशिंग और 9kg ड्राइंग क्षमता के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक इसमें Electrolysis तकनीक दी गई है, जो जिद्दी दाग हटाने में मदद करती है। मशीन में Steam क्लीनिंग, Smart Auto Dosing और 31 अलग-अलग वॉश मोड्स जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसके अलावा यह HyperOS आधारित Mi Home ऐप सपोर्ट के साथ आती है, जिससे यूजर्स मोबाइल से मशीन कंट्रोल कर सकते हैं।
  • अब वॉशिंग मशीन भी हुई स्लिम! Xiaomi का 10Kg स्मार्ट वॉशर-ड्रायर लॉन्च, जानें कीमत
    Xiaomi ने Mijia 10kg Ultra Slim Washer Dryer लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 1,599 युआन से शुरू होती है। कंपनी के मुताबिक, इसमें 540mm स्लिम डिजाइन, 525mm बड़ा ड्रम और 26 वॉश-ड्राय प्रोग्राम्स दिए गए हैं। इसमें स्मार्ट वॉश मोड, 3D वॉटर फ्लो सिस्टम और हाई-एयरफ्लो ड्रायिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा यह HyperOS Connect सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स ऐप और वॉयस के जरिए इसे कंट्रोल कर सकते हैं। यह मशीन कम जगह में फिट होने के लिए डिजाइन की गई है।
  • Samsung की AI वाली वॉशिंग मशीन, कपड़ों को गीला किए बिना करेगी साफ, प्रेस करने का भी झंझट खत्म!
    सैमसंग ने भारत में Samsung Bespoke AI Washer Dryer को पेश कर दिया है। Samsung Bespoke AI Washer Dryer की शुरुआती कीमत 63,990 रुपये है। Bespoke AI Washer Dryer में 12 किलो वॉशिंग और 7 किलो ड्रायर की सुविधा दी गई है। इस वॉशिंग मशीन में AI एनर्जी फीचर दिया गया है। यह मशीन डिजिटल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी से लैस है। इसका सुपरस्पीड फीचर मात्र 39 मिनट में पूरे लोड की धुलाई करता है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »