नए NameDrop फीचर की मदद से यूजर कांटेक्ट की जानकारी आसानी से दूसरी डिवाइस को पास लेकर ही शेयर कर पाएंगे।
Photo Credit: Apple
आईफोन कंपनी iOS 17 में अपना खुद का Journal App दे रही है।
Apple WWDC 2023 में एप्पल ने अपने वार्षिक इवेंट में iOS 17 की फर्स्ट लुक दिखाई है। इस लेटेस्ट वर्जन के सॉफ्टवेयर में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। इस बार एप्पल ने फोन और मैसेज ऐप्स में कई बदलाव किये है। iOS 17 नई जर्नल ऐप के साथ स्टैंडबाय मोड भी लाया है। आईओएस में ऑफलाइन मैप्स भी आ रहे हैं। एप्पल ने अपने लेटेस्ट वर्जन के टैबलेट्स, पीसी, स्मार्टवॉच और टीवी बॉक्स ऑपरेटिंग सिस्टम्स का भी प्रीव्यू दिखाया है। इवेंट में iPadOS 17, macOS 14, watchOS 10 और tvOS 17 को पेश किया गया है।
iOS 17 अपडेट में एक नया फीचर मिलेगा जिसके जरिए फोन चार्जिंग के दौरान लॉक की गई आईफोन स्क्रीन पर अधिक आइटम देखने को मिलेंगे। यह न्यू स्टैंडबाय मोड चार्जिंग के दौरान स्क्रीन को स्मार्ट डिस्प्ले में बदल देगा। टाइम और डेट के अलावा यह लाइव एक्टिविटी, विजिट्स भी दिखाएगा। अब सिर्फ सिरी कह कर बुलाया जा सकता है यानी "Hey Siri!" भी बोलने की जरूरत नहीं। हॉरिजॉन्टल चार्जिंग के दौरान फोन ऑटोमेटिक स्टैंडबाय फीचर में कन्वर्ट हो जाएगा।
आईफोन कंपनी iOS 17 में अपना खुद का Journal App दे रही है। इससे यूजर्स को अपने दैनिक जीवन के लॉग के माध्यम से अपनी गतिविधियों और विचारों को ट्रैक करने और रिकॉर्ड करने में मदद मिलेगी। नई ऐप जर्नल इस साल के आखिर तक आईफोन में मिलेगी। जर्नल ऑन-स्क्रीन डिवाइस का इस्तेमाल करती है और यूजर की आदतों के अनुसार उन्हें सुझाव देती है।
नए NameDrop फीचर की मदद से यूजर कॉन्टैक्ट की जानकारी आसानी से दूसरी डिवाइस को पास लेकर ही शेयर कर पाएंगे। SharePlay API की मदद से अब डिवाइसों को पास लाकर बड़े साइज की फोटोज और वीडियोज भी शेयर की जा सकेंगी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार