दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन स्कैम! चाइनीज स्कैमर्स ने 76 हजार नकली वेबसाइट से 8 लाख लोगों को ठगा

ये स्कैमर्स बेहद संगठित ग्रुप चला रहे हैं, जिसमें तकनीकी रूप से समझदार डेवलपर्स और मैनेजमेंट काम करता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 मई 2024 21:56 IST
तेजी से डिजिटल हो रही दुनिया के आगे अब सबसे बड़ी चुनौती ऑनलाइन स्कैम हैं। आए दिन लोग ऑनलाइन ठगी के शिकार होते हैं और अपनी महनत की कमाई गंवा देते हैं। एडवांस हो रही टेक्नोलॉजी का फायदा उठाते हुए स्कैमर्स लोगों को ठगने के नए-नए टूल और तरीकों को इजाद करते हैं। अब, एक जांच में 76 हजार फर्जी बेवसाइट का पता लगाया गया है, जो ऑनलाइन डिजाइनर शॉप होने का दिखावा करती हैं और इनके जरिए लाखों लोगों के बैंक कार्ड डिटेल्स को चुरा चुकी हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि यह नेटवर्क चीन के फुजियान प्रांत से शुरू हुआ है। इस नेटवर्क में कई डेवलपर्स और डेटा हार्वेस्टर शामिल हैं, जिन्हें बाकायदा चाइनीज बैंकों के जरिए सैलेरी भी दी जाती है।

गार्जियन और दो अन्य पब्लिकेशन ने मिलकर एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें 76,000 ऐसी वेबसाइटों का खुलासा किए जाने की जानकारी दी गई है, जो फर्जी हैं और यूरोप और अमेरिका में 8 लाख से अधिक लोगों के बैंक कार्ड डिटेल्स को चुराने में कामयाब रही हैं। ये कथित तौर पर चीन से चलाया जा रहा नकली ऑनलाइन डिजाइनर दुकानों का एक बड़ा नेटवर्क है, जिनका एकमात्र मकसद लोगों के बैंक कार्ड डिटेल्स के साथ अन्य संवेदनशील पर्सनल डेटा चुराना है। इंस्टीट्यूट के अनुसार, यह अपनी तरह के सबसे बड़े घोटालों में से एक है।
Advertisement

ये स्कैमर्स बेहद संगठित ग्रुप चला रहे हैं, जिसमें तकनीकी रूप से समझदार डेवलपर्स और मैनेजमेंट काम करता है। यह नेटवर्क कथित तौर पर चीन के फुजियान प्रांत में शुरू हुआ। जांच में पता लगाया गया है कि कई IP (इंटरनेट प्रोटोकॉल) एड्रेस चीन में पाए गए हैं, जिनमें से कुछ पुतिन और फूजौ के फुजियान शहरों में स्थित हैं। ग्रुप में कई डेवलपर्स और डेटा हार्वेस्टर हैं, जिन्हें चीनी बैंकों के जरिए सैलेरी भी दी जाती है।

जांच में लिखा गया है, 'रोजगार कॉन्ट्रैक्ट के लिए तीन टेम्पलेट भी थे, जहां नियोक्ता को फूजौ झोंगकिंग नेटवर्क टेक्नोलॉजी कंपनी लिमिटेड के रूप में लिस्ट किया गया है।' इन शॉप्स का खुलासा जर्मन साइबर सिक्योरिटी कंसल्टेंसी सिक्योरिटी रिसर्च लैब्स (SR Labs) द्वारा किया गया था, जिसने बाद में गार्जियन के साथ डेटा शेयर किया।
Advertisement

यह स्कैम प्रोग्रामर द्वारा फर्जी ऑनलाइन स्टोर बनाने से शुरू हुआ है जो Nike, Hugo Boss, Dior, Versace, Prada सहित कई अन्य पॉपुलर लक्जरी ब्रांड्स पर डील्स पेश करते हैं। इस तरह के डील्स देने वाली सबसे पहली फर्जी वेबसाइट 2015 की है। रिपोर्ट से पता चलता है कि इन वेबसाइटों को अंग्रेजी, जर्मन, फ्रेंच, स्पेनिश, स्वीडिश और इतालवी सहित कई भाषाओं में लॉन्च किया गया है।
Advertisement
 

Hugo Boss, Versace और Clarks जैसे ब्रांड की नकली ऑनलाइन शॉप
Photo Credit: via The Guardian


पिछले तीन वर्षों में, इस बड़े स्कैम में 10 लाख से अधिक ऑर्डर प्रोसेस किए गए हैं। ये संवेदनशील पर्सनल जानकारी और बैंकिंग डिटेल्स शेयर करने के लिए खरीदारों को लुभाते हैं, जिसके चलते अक्सर ग्राहकों को वे आइटम्स नहीं मिलते हैं जिनके लिए उन्होंने पेमेंट किया हो। इतना ही नहीं, डेटा की जांच से यह भी पता चला है कि इस अवधि के दौरान ये स्कैमिंग ग्रुप लगभग 50 मिलियन यूरो (करीब 45 लाख रुपये) लूटने में कामयाब रहा। अनुमानित 800,000 व्यक्ति इस घोटाले का शिकार हुए हैं, जिनमें से अधिकांश अमेरिका और यूरोप में स्थित हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Scammers, Fake online Shops, fake website, Fake Website Scam
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  3. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  4. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  5. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  6. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  8. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  2. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  4. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  5. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  6. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  7. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  8. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  10. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.