• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Whirlpool ने लॉन्च किए नए रेफ्रिजरेटर, अपने आप पिघलेगी बर्फ, जानें कैसे हैं फीचर्स

Whirlpool ने लॉन्च किए नए रेफ्रिजरेटर, अपने आप पिघलेगी बर्फ, जानें कैसे हैं फीचर्स

Whirlpool इंडिया ने आज सिंगल डोर कैटेगरी में अपनी नई नो टेंशन रेफ्रिजरेटर रेंज में विस्तार किया है।

Whirlpool ने लॉन्च किए नए रेफ्रिजरेटर, अपने आप पिघलेगी बर्फ, जानें कैसे हैं फीचर्स

Photo Credit: Whirlpool

Whirlpool No Tension Refrigerator

ख़ास बातें
  • Whirlpool के नो टेंशन रेफ्रिजरेटर में ऑटोमैटिक डीफ्रॉस्टिंग मिलती है।
  • Whirlpool रेफ्रिजरेटर में स्मार्ट कूलिंग की सुविधा मिलती है।
  • Whirlpool रेफ्रिजरेटर में फ्लेक्सीकूल की सुविधा दी जाती है।
विज्ञापन

Whirlpool इंडिया ने आज सिंगल डोर कैटेगरी में अपनी नई नो टेंशन रेफ्रिजरेटर रेंज में विस्तार किया है। अपनी विटामैजिक प्रो और इम्प्रो प्लस रेंज के साथ कंपनी ने सिंगल डोर कैटेगरी में ऑटोमैटिक डीफ्रॉस्ट रेफ्रिजरेटर की सबसे बड़ी रेंज लॉन्च की है। इन रेफ्रिजरेटर को मैनुअल डीफ्रॉस्टिंग की परेशानी को दूर करने के लिए डिजाइन किया गया है। यहां हम आपको Whirlpool के नए नो टेंशन रेफ्रिजरेटर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Whirlpool Vitamagic, IMPRO Plus Price

Whirlpool Vitamagic और IMPRO Plus समेत नए नौ टेंशन रेफ्रिजरेटर की कीमत 17,700 रुपये से शुरू है। नई रेंज की कैपसिटी 192L से लेकर 274L तक है। इन रेफ्रिजरेटर की  बिक्री रिटेल स्टोर्स से लेकर प्रमुख ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी। एनर्जी एफिशिएंसी के मामले में ये रेफ्रिजरेटर 2-स्टार से 5-स्टार तक रेटिंग के साथ आते हैं।

Whirlpool Vitamagic, IMPRO Plus Features

Whirlpool के नो टेंशन रेफ्रिजरेटर को परेशानी-फ्री ऑटोमैटिक डीफ्रॉस्टिंग की सुविधा प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। प्रोप्रायटरी 6th सेंस इंटेलीफ्रॉस्ट टेक्नोलॉजी से लैस यह रेफ्रिजरेटर इंटेलिजेंट तरीके से बर्फ जमने का पता लगा लेता है और जरूरत पड़ने पर अपने आप डीफ्रॉस्टिंग को शुरू कर देता है, जिससे खुद से कुछ भी करने की जरूरत नहीं रहती है। इससे अंदर रखे हुए सामान तक पहुंचान आसान हो जाता है और अंदर पानी फैलने से रुक जाता है, जिससे रोजाना का रेफ्रिजरेशन ज्यादा साफ और सुविधाजनक लगता है।

ऑटोमैटिक डीफ्रॉस्टिंग के अलावा विटामैजिक और इम्प्रो प्लस रेंज डेली की रेफ्रिजरेशन जरूरतों में मदद करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। इन रेफ्रिजरेटर में स्मार्ट कूलिंग मोड शामिल हैं जो ग्राहकों को डेली उपयोग के तरीके के आधार पर कूलिंग परफॉरमेंस को आसानी से एडजस्ट करने की सुविधा प्रदान करते हैं। फ्लेक्सीकूल के जरिए यह यूजर्स को रेफ्रिजरेटर के कूलिंग लेवल को लो, मीडियम और हाई सेटिंग्स पर सेट करने की सुविधा देता है। फास्ट फॉरवर्ड आइस के जरिए बर्फ जमने की प्रक्रिया की तेज होती है और सिर्फ 95 मिनट/2 घंटे से भी कम समय में बर्फ जम जाती है। इको मोड में कम इस्तेमाल के दौरान जैसे कि छुट्टियों में एनर्जी की खपत कम करने में मदद मिलती है।

इस नई रेंज में खाने की ताजगी और पोषण को लंबे समय तक बरकरार रखने के लिए एडवांस टेक्नोलॉजी दी गई हैं। विटामैजिक और इम्प्रो प्लस दोनों रेफ्रिजरेटर में माइक्रोब्लॉक टेक्नोलॉजी है, जो कि एक्टिव तौर पर 99% तक बैक्टीरिया को पैदा होने से रोकती है, जिससे सफाई रहती है और भोजन को सुरक्षित रखने में मदद भी मिलती है। इम्प्रो प्लस रेंज 15 दिनों तक की गार्डन फ्रेशनेस देती है और विटामैजिक रेंज 12 दिनों तक की गार्डन फ्रेशनेस प्रदान करती है। इससे लंबे समय तक फलों और सब्जियों को सुरक्षित रखा जा सकता है। विटामैजिक रेंज में व्हर्लपूल की पेटेंटेड जिओलाइट टेक्नोलॉजी भी है, जो फलों और सब्जियों की एथिलीन गैस को सोख लेती है। एथिलीन के लेवल को कंट्रोल करके यह टेक्नोलॉजी फ्रेशनेस बरकरार रखने में मदद करती है और 40% तक लंबे समय तक विटामिन को सुरक्षित रखती है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  2. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  3. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  5. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  7. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  8. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  9. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  10. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »