• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • WhatsApp ने AI जनरेटेड गलत जानकारी, डीपफेक को कम करने के लिए भारत में हेल्पलाइन की शुरू

WhatsApp ने AI-जनरेटेड गलत जानकारी, डीपफेक को कम करने के लिए भारत में हेल्पलाइन की शुरू

WhatsApp पर जल्द ही एक काम का सिक्योरिटी फीचर मिलने वाला है जो कि भारत में यूजर्स को गलत जानकारी से बचाव करेगा।

WhatsApp ने AI-जनरेटेड गलत जानकारी, डीपफेक को कम करने के लिए भारत में हेल्पलाइन की शुरू

Photo Credit: Pexols/Anton

ख़ास बातें
  • WhatsApp पर जल्द ही एक काम का सिक्योरिटी फीचर मिलने वाला है।
  • MCA ने नए सिक्योरिटी फीचर पर काम करने के लिए Meta के साथ साझेदारी की है।
  • वॉट्सऐप हेल्पलाइन एक चैटबॉट फीचर होगा।
विज्ञापन
WhatsApp पर जल्द ही एक काम का सिक्योरिटी फीचर मिलने वाला है जो कि भारत में यूजर्स को गलत जानकारी से बचाव करेगा। खासतौर पर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) और डीपफेक से पैदा होने वाली जानकारी से मदद मिलेगी। Meta और मिसइनफॉर्मेशन कॉम्बैट एलायंस (MCA) ने सोमवार को घोषणा की कि वे जल्द ही WhatsApp पर एक हेल्पलाइन शुरू करेंगे जहां यूजर्स ऐसे सभी मामलों की रिपोर्ट कर सकेंगे। Meta, Amazon, Google और Microsoft समेत 20 टेक्नोलॉजी कंपनियों ने 2024 में चुनावों से पहले नुकसानदायक AI कंटेंट का पता लगाने और मुकाबला करने के लिए मिलकर काम करने का फैसला लिया है।

MCA ने इस नए सिक्योरिटी फीचर पर काम करने के लिए Meta के साथ साझेदारी की है। वॉट्सऐप हेल्पलाइन एक चैटबॉट फीचर होगा, जहां कोई भी यूजर आसानी से पहुंच सकता है और उस मैसेज की रिपोर्ट कर सकता है जो गलत जानकारी फैला रहा है या डीपफेक है। डीपफेक एक AI-जनरेटेड कंटेंट है जो कि फोटो या वीडियो फॉर्मेट में किसी व्यक्ति का रूप लेकर यूजर्स को गुमराह करने का काम करता है। अक्सर ऐसे कंटेंट बिलकुल असली जैसे तैयार किए जाते हैं और बड़े ग्रुप को गलत जानकारी पहुंचाते हैं।

MCA एक केंद्रीय 'डीपफेक एनालिसेस यूनिट' स्थापित करेगा जो अपने फेक्ट-चेकिंग मेंबर ऑर्गेनाइजेशन के साथ मिलकर काम करेगी और सभी रिपोर्ट किए गए मैसेज का चेक करके वेरिफाई करेगी। अगर रिपोर्ट किए गए कंटेंट गलत जानकारी या AI-जनरेटेड डीपफेक पाए जाते हैं तो इसे खारिज कर दिया जाएगा और मैसेज को डिलीट किया जा सकता है। चैटबॉट इंग्लिश, हिंदी, तमिल और तेलुगु समेत 4 भाषाओं में उपलब्ध होगा। स्टेटमेंट के अनुसार, इस पहल का फोकस पहचान, रोकथाम, रिपोर्टिंग और ड्राइविंग जागरूकता के 4 पहलू पर काम करना है। उम्मीद है कि वॉट्सऐप हेल्पलाइन बेहतर जानकारी तक एक्सेस और मैसेज को वेरिफाई करने में मदद करेगी। बताया जा रहा है कि यह फीचर मार्च 2024 तक उपलब्ध होगी।

Meta भारत में कई फेक्ट-चेकिंग प्रोग्राम भी चलाता है और उसने इस काम के लिए 11 स्वतंत्र एजेंसियों के साथ साझेदारी की है और यूजर्स को अपने प्लेटफार्म्स पर गलत जानकारी फैलने से रोकने में मदद की है। वॉट्सऐप पर यूजर्स के पास जानकारी को वेरिफाई करने के लिए 50 से ज्यादा IFCN (इंटरनेशनल फैक्ट-चेकिंग नेटवर्क) मेंबर ऑर्गेनाइजेशन को मैसेज को फ्लैग करने का ऑप्शन पहले से ही था। इसके अलावा कई फेक्ट-चेकिंग एजेंसियां ​​अपने वॉट्सऐप चैनल चलाती हैं जिनको फॉलो करके यूजर्स समय पर वेरिफाई और जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म फॉरवर्ड मैसेज से गलत जानकारी फैलने को भी सीमित करता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, Deepfakes, MCA, Meta, Artificial Intelligence
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  5. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  6. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  7. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  8. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  10. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »