• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • WhatsApp में बदल गया मैसेज एडिटिंग का अंदाज! अब ज्यादा आसानी से कर सकेंगे सुधार

WhatsApp में बदल गया मैसेज एडिटिंग का अंदाज! अब ज्यादा आसानी से कर सकेंगे सुधार

मैसेज को एडिट करने के लिए अब यूजर को एक स्टेप कम मेहनत करनी होगी।

WhatsApp में बदल गया मैसेज एडिटिंग का अंदाज! अब ज्यादा आसानी से कर सकेंगे सुधार

WhatsApp ने यूजर्स के लिए मैसेज एडिटिंग को नए अंदाज में पेश किया है

ख़ास बातें
  • इससे पहले मैसेज एडिट करने के लिए प्रक्रिया इतनी सरल नहीं थी।
  • मैसेज को एडिट करने के लिए अब आपको एक स्टेप कम मेहनत करनी होगी।
  • इसके बाद Edit का ऑप्शन सीधे पॉप-अप मेन्यु में खुलेगा।
विज्ञापन

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए समय-समय पर नए फीचर्स लेकर आता रहता है। मैसेजिंग प्लेटफॉर्म मैसेजिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार नए प्रयोग कर रहा है। अब Meta के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म ने एक और फीचर नए अंदाज में यूजर्स के लिए पेश कर दिया है। WhatsApp ने मैसेज एडिटिंग में नया बदलाव किया है जिसके बाद मैसेज को एडिट करना पहले से भी आसान होने वाला है। आइए जानते हैं कैसा है ये नया फीचर, और कैसे करेगा काम। 

WhatsApp ने यूजर्स के लिए मैसेज एडिटिंग को नए अंदाज में पेश किया है जिससे मैसेज एडिट करना अब पहले से भी सरल होने वाला है। कंपनी ने नया WhatsApp Android बीटा वर्जन पेश (via) किया है जिसमें मैसेज को एडिट करने का अंदाज बदल गया है। बता दें कि व्हॉट्सऐप पर भेजे गए मैसेज में कोई गलती हो जाने पर आप उसे मैसेज भेजने के 15 मिनट के अंदर एडिट (सुधार) कर सकते हैं। इसके लिए आपको मैसेज को डिलीट करने या दोबारा पूरा मैसेज टाइप करने की जरूरत नहीं पड़ती है। 

अब इसी फीचर को कंपनी ने और भी अधिक सरल कर दिया है। WhatsApp Android का बीटा वर्जन v2.26.25.3 कंपनी ने पेश किया है जिसमें मैसेज को एडिट करने के लिए अब आपको एक स्टेप कम मेहनत करनी होगी। मैसेज को एडिट करने के लिए अब सामान्य रूप से आपको मैसेज पर टैप करना है और उसे होल्ड करना है। इसके बाद Edit का ऑप्शन सीधे पॉप-अप मेन्यु में खुलेगा। यहीं से आप मैसेज को एडिट कर पाएंगे। 

इससे पहले मैसेज एडिट करने के लिए प्रक्रिया इतनी सरल नहीं थी। यूजर को मैसेज एडिट करने के लिए उस मैसेज पर टैप करके होल्ड करना होता था। उसके बाद तीन डॉट वाले मेन्यु में जाकर Edit को चुनना होता था। तब जाकर मैसेज को एडिट कर पाते थे। लेकिन अब यह ऑप्शन मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने पॉप-अप मेन्यु में बाहर ही उपलब्ध करवा दिया है। अब चुटकी में मैसेज एडिट किया जा सकता है। 

WhatsApp में मैसेज एडिट कैसे करें

  • सबसे पहले उस मैसेज को सिलेक्ट करें जिसे आप सुधारना चाहते हैं। 
  • जैसे ही मैसेज सिलेक्ट होगा आपके सामने स्क्रीन पर एक पॉप-अप मेन्यु खुलेगा। 
  • इसी मेन्यु में Edit का ऑप्शन आपको मिल जाएगा। 
  • Edit पर टैप करते ही नीचे एडिट मैसेज का बार खुल जाएगा जिसमें तुरंत एडिटिंग की जा सकती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e Vitara हुई महंगी
  2. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  3. WhatsApp में बदल गया मैसेज एडिटिंग का अंदाज! अब ज्यादा आसानी से कर सकेंगे सुधार
  4. Elon Musk से छिना ट्रिलिनेयर का खिताब, SpaceX का शेयर प्राइस गिरने का असर
  5. GTA 6 खरीदना पड़ेगा महंगा? शुरू हुई प्री-बुकिंग, सामने आया ऑफिशियल प्राइस
  6. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  7. Redmi K90 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. बोरिंग Resume बनाना छोड़ो! ChatGPT से चंद मिनटों में ऐसे तैयार करें प्रोफेशनल CV
  9. Airtel का जबरदस्त ऑफर, ग्राहकों को फ्री मिल रहे 3800 रुपये के बेनिफिट्स, ऐसे करें क्लैम
  10. अब WhatsApp खुद बताएगा नंबर भरोसेमंद है या नहीं, आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »