RedMagic Gaming Tablet 5 Pro में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 हो सकता है। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए 'RGB Liquid Cooling' टेक्नोलॉजी दी जाएगी
इसके डिस्प्ले में अपग्रेडेड X10 ल्युमिनेसेंट मैटीरियल का इस्तेमाल किया गया है
चाइनीज डिवाइसेज मेकर ZTE के सब-ब्रांड RedMagic का नया गेमिंग टैबलेट जल्द लॉन्च किया जाएगा। RedMagic Gaming Tablet 5 Pro के डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंपनी ने जानकारी दी है। इस टैबलेट में 185 Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले होगा। यह पिछले वर्ष पेश किए गए RedMagic Gaming Tablet 3 Pro की जगह लेगा।
RedMagic Gaming Tablet 5 Pro को 30 जून को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू हो गए हैं। इस टैबलेट में 9.06 इंच OLED पैनल 185 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इसके डिस्प्ले में अपग्रेडेड X10 ल्युमिनेसेंट मैटीरियल का इस्तेमाल किया गया है। इसका डिजाइन RedMagic के पिछले गेमिंग टैबलेटस के समान दिख रहा है। RedMagic Gaming Tablet 5 Pro को सिल्वर और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा।
इस टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 हो सकता है। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए 'RGB Liquid Cooling' टेक्नोलॉजी दी जाएगी। इस वर्ष जनवरी में Red Magic 11 Air को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया गया था। गेमिंग पर फोकस्ड इस स्मार्टफोन में 6.85 इंच 1.5K (2,688 × 1,216 पिक्सल्स ) फुल स्क्रीन डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसका डिस्प्ले Star Shield Eye Protection Technology 2.0, DC डिमिंग, PWM डिमिंग और SGS लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड RedMagic OS 11.0 पर चलता है। इसमें कंपनी का RedCore R4 गेमिंग चिप है।
इस स्मार्टफोन में Cube Sky Engine 3.0, बिल्ट-इन PC एम्युलेटर, 520 Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ शोल्डर ट्रिगर बटन जैसे गेमिंग से जुड़े फीचर्स दिए गए हैं। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए डुअल एक्टिव कूलिंग फैन और वेपर चैंबर के साथ ICE Magic Cooling System है। यह स्मार्टफोन NFC और इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल फंक्शन को भी सपोर्ट करता है। Red Magic 11 Air की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 120 W फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर