• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Aadhaar में ईमेल अपडेट करना होगा 1 जुलाई से फ्री, मोबाइल ऐप पर लगने वाली 75 रुपये फीस हुई माफ

Aadhaar में ईमेल अपडेट करना होगा 1 जुलाई से फ्री, मोबाइल ऐप पर लगने वाली 75 रुपये फीस हुई माफ

UIDAI आधार मोबाइल ऐप के जरिए ईमेल एड्रेस अपडेट करने की सर्विस के लिए लगने वाले 75 रुपये चार्ज को माफ करेगा।

Aadhaar में ईमेल अपडेट करना होगा 1 जुलाई से फ्री,  मोबाइल ऐप पर लगने वाली 75 रुपये फीस हुई माफ

Photo Credit: UIDAI

Aadhaar ऐप ऑनलाइन आधार सर्विस प्रदान करता है।

ख़ास बातें
  • आधार मोबाइल ऐप के जरिए ईमेल एड्रेस फ्री में अपडेट किया जाएगा।
  • ईमेल एड्रेस अपडेट करने के लिए 75 रुपये का चार्ज माफ किया जाएगा।
  • 6 महीने के प्रमोशनल पीरियड के दौरान चार्ज पूरी तरह से माफ हो जाएगा।
विज्ञापन

आधार में जानकारी अपडेट करने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत काम आने वाली है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने घोषणा की है कि वह आधार मोबाइल ऐप के जरिए ईमेल एड्रेस अपडेट करने पर लगने वाली फीस कुछ समय के लिए माफ करने वाला है। अगर आपकी ईमेल ID आपके आधार कार्ड से लिंक है तो आपको सभी जरूरी नोटिफिकेशन समय पर मिल सकते हैं, जिससे आप अपडेटेड रह सकते हैं। अगर आपका ईमेल एड्रेस बदल गया है या आप बदलना चाहते हैं तो आसानी से आधार मोबाइल ऐप के जरिए अपडेट कर सकते हैं। यहां हम आपको आधार मोबाइल ऐप से ईमेल एड्रेस अपडेट करने के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

एक आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, UIDAI आधार मोबाइल ऐप के जरिए ईमेल एड्रेस अपडेट करने की सर्विस के लिए लगने वाले 75 रुपये चार्ज को माफ करेगा। यह 1 जुलाई, 2026 से 31 दिसंबर, 2026 तक 6 महीने की अवधि के लिए लागू रहेगा। वर्तमान में आधार यूजर्स को अपना ईमेल एड्रेस अपडेट करने के लिए 75 रुपये का भुगतान करना पड़ता है। 6 महीने के प्रमोशनल पीरियड के दौरान यह चार्ज पूरी तरह से माफ हो जाएगा। UIDAI ने हाल ही में नया आधार मोबाइल ऐप लॉन्च किया था, जिसके जरिए यूजर्स को सुरक्षित और आसान तरीके से आधार से संबंधित सर्विस प्रदान की जाती हैं। फीस में 6 महीने तक लागू रहेगी। इस समय के बाद UIDAI पॉलिसी को रिव्यू कर सकता है और यह तय किया जा सकता है कि यह छूट आगे बढ़ाई जाएगी या नहीं।

आधार ऐप से फ्री में ईमेल कैसे अपडेट करें

आधार मोबाइल ऐप के जरिए ईमेल एड्रेस फ्री में अपडेट किया जाएगा और यह सुविधा 1 जुलाई से लागू होगी। आधार से लिंक अपने ईमेल एड्रेस को ऑनलाइन वेरिफाई करने के लिए वेरिफिकेशन पेज पर जरूरी जानकारी दर्ज करनी है। वेरिफाई ईमेल एड्रेस ऑप्शन का चयन करना है और रिक्वेस्ट सबमिट करने से पहले अपना आधार नंबर और आधार के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना है। इसके अलावा आधार ऐप पर कई अन्य सर्विस जैसे कि मोबाइल नंबर अपडेट, एड्रेस अपडेट, बायोमैट्रिक लॉक/अनलॉक, आधार वेरिफायबल क्रेडेंशियल का चयन साझाकरण, ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री, डाउनलोड ई-आधार, शेयर कॉन्टैक्ट कार्ड और ट्रैक माय रिक्वेस्ट आदि का उपयोग किया जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »