भारत सरकार के खिलाफ WhatsApp पहुंचा कोर्ट, कहा यूजर्स की प्राइवेसी सबसे ऊपर

सरकार ने टेक कंपनियों पर न केवल COVID-19 महामारी पर गलत सूचना के रूप में वर्णित पोस्ट को, बल्कि इस मुश्किल घड़ी में सरकार के काम-काज को लेकर हुई आलोचनाओं को भी हटाने का दबाव डाला है।

भारत सरकार के खिलाफ WhatsApp पहुंचा कोर्ट, कहा यूजर्स की प्राइवेसी सबसे ऊपर

WhatsApp ने भारत सरकार के नए नियमों में से एक को लोगों की प्राइवेसी के खुलाफ बताया है

ख़ास बातें
  • WhatsApp ने भारत सरकार के खिलाफ हाई कोर्ट में केस दर्ज किया
  • कंपनी का कहना है नए नियमों में से एक यूज़र्स की प्राइवेसी के खिलाफ
  • फरवरी में सरकार ने सोशल मीडिया और टेक कंपनियों के लिए बनाए थे नए नियम
विज्ञापन
WhatsApp ने राजधानी दिल्ली में भारत सरकार के खिलाफ बुधवार को लागू होने वाले नियमों को अवरुद्ध करने की कानूनी शिकायत दर्ज की है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये नियम Facebook की सब्सिडियरी को प्राइवेसी प्रोटेक्शन तोड़ने के लिए मजबूर करते हैं। सूत्रों का हवाला देते हुए एजेंसी की एक रिपोर्ट कहती है कि इस मुकदमे में दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) से सिफारिश की है कि वह इन नए नियमों में से एक को भारत के संविधान में प्राइवेसी अधिकारों का उल्लंघन घोषित करें, क्योंकि इसमें सोशल मीडिया कंपनियों को अथॉरिटीज़ की मांग पर "सूचना के पहले प्रवर्तक" की पहचान करने के लिए कहता है।

न्यूज़ एजेंसी Reuters की रिपोर्ट में सूत्रों का हवाला देते हुए बताया गया है कि सोशल मीडिया दिग्गज Facebook की सब्सिडियरी और दुनिया के नंबर 1 इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने भारत सरकार के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में बुधवार को लागू होने वाले नियमों को अवरुद्ध करने की कानूनी शिकायत दर्ज की है। रिपोर्ट कहती है कि व्हाट्सऐप ने इन नए नियमों में से एक को भारत के संविधान में प्राइवेसी अधिकारों का उल्लंघन बताया है।

यूं तो कानून के अनुसार WhatsApp को केवल उन लोगों की जानकारी देने की आवश्यकता है, जिन पर गलत काम करने का आरोप लगाया गया है, लेकिन कंपनी का कहना है कि वह ऐसा नहीं कर सकती। प्लेटफॉर्म का कहना है कि क्योंकि कंपनी का कहना है कि मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होते हैं, इसलिए कानून का पालन करने के लिए WhatsApp को रिसीवर्स के साथ-साथ संदेश भेजने वालों का एन्क्रिप्शन तोड़ना होगा और कहीं न कहीं कंपनी इसे प्राइवेसी के खिलाफ समझती है। कंपनी का कहना है कि चैट्स को ट्रेस करने लिए एन्क्रिप्शन को तोड़ना लोगों की गोपनियता के अधिकार को भंग करने जैसा है। 

हालांकि, यह भी बता दें कि Reuters इस बात की पुष्टि करने में अक्षम रहा है कि इस शिकायत को WhatsApp ने दायर किया है या नहीं और इस बात की जानकारी भी नहीं है कि इस शिकायत पर कोर्ट कब सुनवाई करेगा। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने मामले की संवेदनशीलता के कारण पहचान जाहिर करने से इनकार किया है।

इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (PM Marendra Modi) की सरकार और Facebook, Google पैरेंट कंपनी Alphabet और Twitter सहित अन्य ग्लोबल टेक कंपनियों के बीच नए नियमों के लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। हाल ही में पुलिस द्वारा Twitter के ऑफिस पर रेड लगाने से भी गर्मी बढ़ गई है।

सरकार ने टेक कंपनियों पर न केवल COVID-19 महामारी पर गलत सूचना के रूप में वर्णित पोस्ट को, बल्कि इस मुश्किल घड़ी में सरकार के काम-काज को लेकर हुई आलोचनाओं को भी हटाने का दबाव डाला है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »