• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • WhatsApp ने भारत में बैन किए 71 लाख से ज्यादा एकाउंट्स, IT रूल्स तोड़ने पर उठाया कदम

WhatsApp ने भारत में बैन किए 71 लाख से ज्यादा एकाउंट्स, IT रूल्स तोड़ने पर उठाया कदम

वॉट्सऐप ने इनमें से लगभग 25.7 लाख एकाउंट्स को यूजर्स की ओर से कोई रिपोर्ट मिलने से पहले खुद बैन किया है

WhatsApp ने भारत में बैन किए 71 लाख से ज्यादा एकाउंट्स, IT रूल्स तोड़ने पर उठाया कदम

हाल ही में वॉट्सऐप ने चैनल्स का फीचर शुरू किया था

ख़ास बातें
  • कंपनी को सितंबर में ग्रिवांस अपीलेट कमेटी से छह ऑर्डर मिले थे
  • इन सभी ऑर्डर्स का पालन किया गया है
  • वॉट्सऐप ने अगस्त में देश में 74 लाख एकाउंट्स को बैन किया था
विज्ञापन
दुनिया भर में लोकप्रिय मैसेजिंग सर्विस WhatsApp ने भारत में सितंबर के दौरान लगभग 71.1 लाख एकाउंट्स को बैन किया है। अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Meta के कंट्रोल वाली इस सर्विस ने IT रूल्स के तहत इन एकाउंट्स पर रोक लगाई है। वॉट्सऐप ने इनमें से लगभग 25.7 लाख एकाउंट्स को यूजर्स की ओर से कोई रिपोर्ट मिलने से पहले खुद बैन किया है। 

वॉट्सऐप की ओर से देश के लिए जारी मासिक रिपोर्ट में बताया गया है कि सितंबर में कंपनी को ग्रिवांस अपीलेट कमेटी से छह ऑर्डर मिले थे और इन सभी का पालन किया गया है। वॉट्सऐप पर भारतीय एकाउंट की पहचान '+91' कंट्री कोड से होती है। यूजर सेफ्टी रिपोर्ट में यूजर्स की ओर से मिली शिकायतों और उन पर वॉट्सऐप की ओर से उठाए गए कदम की जानकारी दी जाती है। इसके साथ ही इस रिपोर्ट में वॉट्सऐप की ओर से इस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर उत्पीड़न को रोकने के लिए उठाए गए कदमों का भी विवरण होता है। वॉट्सऐप ने अगस्त में देश में 74 लाख एकाउंट्स को बैन किया था। इनमें से लगभग 35 लाख एकाउंट्स को यूजर्स की ओर से रिपोर्ट नहीं मिलने के बावजूद ब्लॉक किया गया था। 

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि सितंबर में वॉट्सऐप को यूजर्स से 10,442 रिपोर्ट्स मिली थी। इनमें से बैन की अपील से जुड़ी 7,396 रिपोर्ट्स थी। हाल ही में वॉट्सऐप ने चैनल्स का फीचर शुरू किया था। इसमें यूजर अपनी ओर से ब्रॉडकास्टिंग या खुद से जुड़े अपडेट को अपने फॉलोअर्स के साथ शेयर कर सकते हैं या अपने पसंदीदा वॉट्सऐप चैनल्‍स को फॉलो कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इस फीचर के साथ जुड़े हैं। उनके चैनल को लाखों की संख्या में यूजर्स ने फॉलो किया है। अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले राजनेताओं के लिए यह फीचर लोगों के साथ जुड़ने का एक महत्वपूर्ण जरिया हो सकता है। 

यह एक वन-वे ब्रॉडकास्‍ट टूल है। इसमें यूजर्स खुद से जुड़ी जानकारियों को अपने फॉलोअर्स तक पहुंचा सकते हैं लेकिन फॉलोअर्स से सीधे कम्युनिकेट नहीं कर सकते। वॉट्सऐप चैनल के जरिए टेक्स्ट मैसेज, फोटो, वीडियो, स्टिकर और पोल भेजा जा सकता है। यह फीचर Updates कहे जाने वाले एक नए टैब में उपलब्‍ध है। यह फीचर एंड्रॉयड, आईओएस और डेस्‍कटॉप यूजर्स के लिए उपलब्‍ध है।  

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »