WhatsApp ने भारत में बैन किए 24 लाख एकाउंट्स

WhatsApp ने बताया कि उसने लगभग 14 लाख एकाउंट्स पर खुद बैन लगाया है और इन एकाउंट्स के लिए यूजर्स की ओर से कोई रिपोर्ट्स नहीं मिली थी

WhatsApp ने भारत में बैन किए 24 लाख एकाउंट्स
ख़ास बातें
  • WhatsApp ने बताया कि उसने लगभग 14 लाख एकाउंट्स पर खुद बैन लगाया है
  • Facebook और Instagram ने जुलाई के दौरान लगभग 2.7 करोड़ पोस्ट्स हटाई थी
  • यूजर्स से मिली रिपोर्ट्स में से सबसे अधिक एकाउंट पर बैन के निवेदन की थी
विज्ञापन
मैसेजिंग सर्विस WhatsApp ने भारत में जुलाई में लगभग 24 लाख एकाउंट्स पर स्थायी बैन लगाया है। मेटा के मालिकाना हक वाली WhatsApp ने बताया कि उसने लगभग 14 लाख एकाउंट्स पर खुद बैन लगाया है और इन एकाउंट्स के लिए यूजर्स की ओर से कोई रिपोर्ट्स नहीं मिली थी। सोशल मीडिया साइट्स Facebook और Instagram ने भारत में जुलाई के दौरान लगभग 2.7 करोड़ पोस्ट्स को हटाया था। 

WhatsApp ने अपनी मासिक कम्प्लायंस रिपोर्ट में बताया कि जुलाई में 23,87,000 से अधिक एकाउंट्स को बैन किया गया है। इन एकाउंट्स को कंपनी के शिकायतों के निपटारे की प्रक्रिया के तहत यूजर्स की रिपोर्ट्स और सर्विस की शर्तों का उल्लंघन करने वाले एकाउंट्स की पहचान करने वाले कंपनी के सिस्टम के जरिए बैन किया गया है। मार्च के बाद से WhatsApp की ओर से बैन किए गए एकाउंट्स की यह सबसे बड़ी संख्या है। मार्च में 18 लाख से अधिक एकाउंट्स को बैन किया गया था। अप्रैल में 16 लाख और मई में लगभग 19 लाख एकाउंट्स पर बैन लगा था। 

यूजर्स की ओर से मिली रिपोर्ट्स में से सबसे अधिक एकाउंट पर बैन के निवेदन की थी। कंपनी ने बताया कि उसने इनमें से 27 एकाउंट्स के खिलाफ कदम उठाया है। WhatsApp ने कुछ ऐसे फीचर्स डिवेलप करने की तैयारी की है जिनकी यूजर्स की ओर से मांग की जा रही थी। इनमें ऑनलाइन स्टेटस को छिपाने और एडमिन डिलीट जैसे फीचर्स शामिल हैं।

इस मैसेजिंग ऐप पर ऑनलाइन होने के दौरान अगर आप डिस्टर्ब किए जाने से बचना चाहते हैं तो इसका हल निकालने की कोशिश हो रही है। इसके लिए एक ऐसे फीचर पर काम किया जा रहा है जिससे यूजर ऑनलाइन स्टेटस को छिपा सकेंगे। यूजर्स को दो नए विकल्प मिल सकते हैं। इनमें से एक प्रत्येक व्यक्ति के लिए और दूसरा पिछला देखे गए के समान होगा। इससे यूजर यह चुन सकेंगे कि उनके ऑनलाइन होने के दौरान कौन उन्हें देख सकता है। इसके अलावा एक वॉट्सऐप ग्रुप के पिछले पार्टिसिपेंट्स को देखने की क्षमता पर भी काम किया जा रहा है। इससे यूजर्स उन लोगों की लिस्ट देख सकेंगे जो ग्रुप से बाहर निकले हैं या जिन्हें पिछले 60 दिनों में ग्रुप से हटाया गया है।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Compliance, WhatsApp, Ban, Meta, Users, Facebook, Features, Process, Report

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »