कोलकाता में जल्द दौड़ेंगी 2 हजार इलेक्ट्रिक बसें!

राज्य सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकलों के अपनाने की दर को बढ़ाने के लिए इन पर रजिस्ट्रेश फीस को माफ किया हुआ है

कोलकाता में जल्द दौड़ेंगी 2 हजार इलेक्ट्रिक बसें!

व्हीकलों से होने वाला प्रदूषण कम करने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने उठाया कदम

ख़ास बातें
  • कोलकाता में वर्तमान में 80 इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर दौड़ रही हैं।
  • 30 डीजल चालित बसों को सीएनजी चालित बसों में बदल दिया गया है।
  • ग्रीन बसों का निर्माण लिथियम बैटरी की सप्लाई की कमी से हो रहा प्रभावित
विज्ञापन
सड़कों पर दौड़ते वाहन वायु प्रदूषण में बड़ा योगदान देते हैं, जिससे आमजन के लिए बड़े शहरों में सांस लेना तक दूभर हो जाता है। पश्चिम बंगाल की सरकार ने व्हीकलों से होने वाले प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए 2000 इलेक्ट्रिक बसों को ट्रांसपोर्ट सिस्टम में शामिल करने का कदम उठाया है। इसके अलावा सरकार 3000 डीजल चालित बसों को भी सीएनजी में बदलने के लिए योजना बना रही है, जिसे अगले कुछ वर्षों में पूरा कर लिया जाएगा। राज्य के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर फिरहाद हाकिम ने यह जानकारी दी। 

मंत्री ने जानकारी दी कि कोलकाता में वर्तमान में 80 इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर दौड़ रही हैं। 30 डीजल चालित बसों को सीएनजी चालित बसों में बदल दिया गया है और इनसे मिले नजीते काफी उत्साहवर्धक हैं। 

"हम 2000 इलेक्ट्रिक बसों को मौजूदा बेड़े में अगले 3-4 वर्षों के अंदर शामिल करने की योजना बना रहे हैं। वर्तमान में इस तरह की ग्रीन बसों का निर्माण लिथियम बैटरी की सप्लाई की कमी के कारण कम हो पा रहा है।" हाकिम ने कहा

इस स्टेट ट्रांसपोर्ट प्लान का मेन मकसद जीवाश्म ईंधन के इस्तेमाल को कम करना है। जिसके इस्तेमाल में कमी आने पर शहर में प्रदूषण के स्तर में भी कमी आएगी और हवा की क्वालिटी भी बेहतर होगी। यह पूछे जाने पर कि इसके लिए शहर में कितने चार्जिंग स्टेशन हैं, उन्होंने 76 ऐसी चार्जिंग फैसिलिटी के बारे में बताया। 

इससे पहले हाकिम ने एक ट्वीट के जरिए भी इस बारे में टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा कि शहरी ट्रांसपोर्ट सिस्टम जल्द ही पूरी तरह से इलेक्ट्रिक हो जाएगा और पुरानी बसों को सीएनजी में कन्वर्ट किया जाएगा जिसका काम पूरे जोरों शोरों से चल रहा है। हम कार्बन फुटप्रिंट कम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए हमें इस लड़ाई में भाग लेना चाहिए। 

CNG के इस्तेमाल को बढ़ाने के बारे में कहते हुए उन्होंने बताया कि सीएनजी कम कीमत वाला ईंधन है और पर्यावरण के लिए भी नुकसानदेह नहीं है। उन्होंने बताया कि डिपार्टमेंट 3,000 डीजल बसों को सीएनजी चालित बसें बनाने पर काम कर रहा है जो कि चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। 

राज्य सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकलों के अपनाने की दर को बढ़ाने के लिए इन पर रजिस्ट्रेश फीस को माफ किया हुआ है, इसके अलावा कई तरह के टैक्स में भी छूट दी हुई है। मंत्री ने विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) के अवसर पर प्रभा खैतान फाउंडेशन के सहयोग से एक सिविल सोसाइटी ऑर्गेनाइजेशन EnGIO द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ये बात कही। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »