• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने से खलबली, Ola Electric ने वापस मंगवाए 1441 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स

इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने से खलबली, Ola Electric ने वापस मंगवाए 1441 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स

आपको बता दें कि भारतीय स्टार्ट-अप ओकिनावा (Okinawa) और प्योर ईवी (PureEV) के स्कूटर्स में भी आग में लगने की घटनाएं सामने आई हैं।

इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने से खलबली, Ola Electric ने वापस मंगवाए 1441 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स

Photo Credit: Twitter/Ola Electric

सरकार ईवी बनाने के लिए कंपनियों को अरबों डॉलर का प्रोत्साहन प्रदान कर रही है।

ख़ास बातें
  • सरकार EV बनाने के लिए कंपनियों को अरबों डॉलर का प्रोत्साहन दे रही है।
  • Ola Electric ने अपने 1,441 इलेक्ट्रिक स्कूटरों को वापस बुलाया है।
  • स्कूटर्स में खराबी की पहचान करने के लिए यह रिकॉल जारी किया गया है।
विज्ञापन
भारत में इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) ने रविवार को अपने 1,441 इलेक्ट्रिक स्कूटरों को वापस बुलाने का ऐलान किया है। कंपनी द्वारा यह कदम अपने एक वाहन में आग लगने के हफ्तों बाद लिया गया है। कंपनी अपने 1,441 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को वापस बुलाकर इस मामले की जांच करवाना चाहती है, जिससे यह साफ हो सके कि स्कूटर्स में आग लगने की आखिर वजह क्या है।
 

ईवी इंडस्ट्री में बड़ा झटका


रायटर्स के अनुसार, आपको बता दें कि भारतीय स्टार्ट-अप ओकिनावा (Okinawa) और प्योर ईवी (PureEV) के स्कूटर्स में भी आग में लगने की घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे में कुछ लोगों का यह कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कार्बन कटौती और जलवायु सुरक्षा को लेकर की गई इस नई इंडस्ट्री के लिए यह एक शुरुआती झटका साबित हो सकती हैं। भारत ने बीते माह आग की जांच शुरू हुई और सभी मुद्दों को सुलझाने के लिए स्पेशल एक्सपर्ट की एक कमैटी की ऐलान किया।
 

Okinawa और PureEV भी वापस मंगा चुकीं अपनी यूनिट्स


आपको बता दें कि ओकिनावा ने इस महीने 3,215 वाहनों को वापस मंगवाया है। वहीं प्योर ईवी ने भी मार्केट से 2,000 यूनिट्स को वापस मंगवाया है।
 

खराबी की पहचान कर होगी स्कूटर्स की रिपेयरिंग


Ola Electric ने रविवार को एक स्टेटमेंट में बताया कि 'हम उस खास बैच में तैयार हुए स्कूटर्स में खराबी की पहचान करते हुए हेल्थ चेकअप करेंगे। इसलिए 1,441 व्हीकल्स की रिपेयरिग और चेकिंग के लिए अपनी पसंद से रिकॉल जारी कर रहे हैं।'
 

2030 तक मार्केट में 80 प्रतिशत इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स बिक्री का आंकड़ा


भारत चाहता है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर और मोटरबाइक व्हीलर्स 2030 तक कुल टू-व्हीलर्स की बिक्री का 80 प्रतिशत हिस्सा हासिल कर लें जो कि आज के समय में लगभग 2 प्रतिशत है। मोदी सरकार स्थानीय स्तर पर ईवी बनाने के लिए कंपनियों को अरबों डॉलर का प्रोत्साहन प्रदान कर रही है। Ola ने कहा कि उसने ईवी सेफ्टी पॉलिसी का समर्थन किया है और उसके एक व्हीकल में आग लगने की घटना की शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह इस प्रकार की अकेली घटना थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Ola Electric Scooter, Two Wheeler
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »